महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; पूर्व DGP रश्मि शुक्ला लोकायुक्त सदस्य नियुक्त, 6 IAS के तबादले

Maharashtra IAS Transfers: महाराष्ट्र सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। पूर्व डीजीपी रश्मि शुक्ला, ओपी गुप्ता और सुवर्णा केवले को लोकायुक्त का नया सदस्य नियुक्त किया गया है।
Maharashtra government transfers 6 IAS officers. Former DGP Rashmi Shukla, OP Gupta, and Suvarna Kewale have been appointed as new members of the Lokayukta.
विजय सिंघल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra IAS Transfers Rashmi Shukla Lokayukta: महाराष्ट्र सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सिडको के उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक विजय सिंघल धारावी पुनर्वास परियोजना का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उनकी जगह एमएमआरडीए के अतिरिक्त महानगर आयुक्त अश्विन मुदगल को लाया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की गुड लिस्ट में रहीं पूर्व पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें लोकायुक्त सदस्य नियुक्त किया गया है।

रश्मि शुक्ला की लोकायुक्त सदस्य पद पर नियुक्ति

  • साथ ही ओपी गुप्ता और सुवर्णा केवले को भी लोकायुक्त सदस्य के रूप में चुना गया है।
  • राज्यपाल, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री, विधान परिषद अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और अनिल परब की हुई अहम बैठक में इन तीनों नामों को मंजूरी दी गई।
  • राज्य में एंटी करप्शन सिस्टम को अधिक असरदार बनाने के लिए लोकायुक्त संस्था का कॉन्सेप्ट लागू किया गया है।
  • वरिष्ठ समाजसेवक अन्ना हजारे के जन आंदोलन के बाद राज्य में लोकायुक्त का पद साल 2024 में नियुक्त किया गया था।
  • हालांकि संस्था के दूसरे सदस्य और उससे जुड़े पदों के नियुक्ति में देरी से इसका कामकाज पूरी क्षमता से शुरू नहीं हो सका था।

किसको कौन सी मिली जिम्मेदारी...

नाम पुराना पद नया पद
विजय सिंघल उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, सिडको मुख्य कार्यकारी अधिकारी, धारावी पुनर्वास परियोजना
अश्विन मुदगल अतिरिक्त महानगर आयुक्त, एमएमआरडीए उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, सिडको
पी. वेलारासु मुख्य कार्यकारी अधिकारी, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (MIDC), मुंबई / सचिव, राजस्व व वन विभाग, मंत्रालय
दीपेंद्र सिंह कुशवाहा विकास आयुक्त (उद्योग), उद्योग निदेशालय, मुंबई मुख्य कार्यकारी अधिकारी, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (MIDC), मुंबई
अश्विन जोशी अतिरिक्त आयुक्त, बीएमसी अतिरिक्त महानगर आयुक्त, एमएमआरडीए
प्राजक्ता वर्मा प्रधान सचिव अतिरिक्त आयुक्त, बीएमसी
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com