Surya Dev Mantra: रविवार को करें सूर्य देव के 4 मंत्रों का जप, नौकरी, धन और मान-सम्मान में होगा लाभ

Surya Dev Mantra For Job: रविवार का दिन सूर्य देव की उपासना के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन सूर्य देव के शक्तिशाली मंत्रों का श्रद्धापूर्वक जप करने से आत्मविश्वास, मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
Surya Dev Ke 4 Mantra
सूर्य देव (सौ.जैमिनी)
Published on
Updated on

Surya Dev Ke 4 Mantra: रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है, जो आत्मविश्वास, मान-सम्मान और सफलता के कारक माने जाते हैं। मान्यता है कि, रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा और कुछ विशेष उपाय करने से जीवन की परेशानियां कम होने लगती हैं। साथ ही, इस दिन कुछ मंत्रों का जप करना भी बेहद शुभ होता है। इन मंत्रों का जप करने से सूर्य कुंडली में मजबूत होते हैं और आपको जीवन में सुखद फलों की प्राप्ति होती है।

रविवार को करें सूर्य देव के 4 मंत्रों का जप

  • 'ॐ ह्रीं घृणि सूर्य आदित्योंम क्लीं ॐ'' जप से नौकरी में पदोन्नति

धर्म ग्रथों में सूर्य ग्रह के मंत्र 'ॐ ह्रीं घृणि सूर्य आदित्योंम क्लीं ॐ' को बेहद शक्तिशाली मंत्र माना जाता है। इस मंत्र का जप रविवार के दिन करने से नौकरी में आपको पदोन्नति मिलती है। उन्नति के द्वार खुलते हैं और समाज में भी प्रतिष्ठा आपको प्राप्त होती है।

  • 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जप से धन-संपदा में वृद्धि

कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जप भी आपको करना चाहिए। यह मंत्र आपको आर्थिक लाभ तो दिलाता ही है साथ ही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

  • 'ॐ आदित्याय विद्महे मार्तण्डाय धीमहि तन्नो सूर्यः सूर्य का आशीर्वाद

शास्त्रों के अनुसार, इस मंत्र का जप करने से आपको सूर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आपकी एकाग्रता बढ़ती है और करियर-कारोबार के क्षेत्र में आप उन्नति पाते हैं।

  • 'ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः'

सूर्य ग्रह का मंत्र 'ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः' आपमें सूर्य के समान ऊर्जा भरता है और जीवन की कड़ी चुनौतियों से भी आप आसानी से पार पा जाते हैं। यह मंत्र आपके अंदर की प्रतिभा को जगाने वाला भी माना जाता है।

सूर्यदेव को अर्घ्य दें

ज्योतिषियों के अनुसार, रविवार की सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल भरकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। जल चढ़ाते समय ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। इससे सूर्य देव की कृपा और कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com