-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- A Student Ayush Doshi Died After Falling From A Local Train Between Dombivli Koper Railway Station
लोकल ट्रेन में भीड़ ने लेली आयुष की जिंदगी, यात्री संघ की मांग – रेलवे उठाए उचित कदम
- Written By: प्रिया जैस
भीड़ के कारण चलती लोकल से गिरकर एक छात्र की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की घटना सामने आई है। भीड़ अधिक होने से डोंबिवली और कोपर के बीच वह लोकल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे बचाया नहीं जा सका। इस घटना को चलते डोंबिलवी में लोगों में असंतोष फैल गया है।

आयुष दोशी
डोंबिवली: लोकल ट्रेन की भीड़ से तो सभी वाकिफ है, लेकिन ये भीड़ तब चिंता का विषय बन जाती है जब इसी भीड़ के कारण किसी के मौत की खबर आती है और ये ही लोकल ट्रेन की भीड़ किसी का भविष्य और घर उजाड़ देती है। डोंबिवली इलाके में ऐसी ही एक दुखदायक घटना सामने आयी है, जिसके चलते डोंबिवली में रहने वाले लोगों में भी असंतोष फैल गया है।
भीड़ के कारण चलती लोकल से गिरकर एक छात्र की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की घटना सामने आई है। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। इस युवक का नाम आयुष दोशी है और आयुष की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, इस साल भीड़भाड़ के कारण कई युवाओं की मौत होने से डोंबिवली के नागरिक काफी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।
डिप्लोमा कर रहा था आयुष
डोंबिवली पश्चिम के ठाकुरवाड़ी इलाके में मधुकुंज बिल्डिंग का रहने वाला 20 वर्षीय आयुष मुलुंड के एक कॉलेज का छात्र था और डिप्लोमा कर रहा था। मंगलवार को आयुष रोजाना की तरह डोंबिवली रेलवे स्टेशन पहुंचा और मुंबई जाने वाली 8:15 की लोकल पकड़ी। भीड़ अधिक होने से डोंबिवली और कोपर के बीच वह लोकल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
डोंबिवली में दृश्यम स्टाइल मर्डर: प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या कर शव बाथरूम में छिपाया
रमेश म्हात्रे से शिंदे गुट ने किया किनारा, गिरफ्तार होते ही बिगड़ी तबियत, भारी पड़ा महिला डाक्टर पर हाथ उठाना
मुंबई की लाइफ लाइन पर डबल अटैक, पनवेल स्टेशन पर गिरी लिफ्ट, डोंबिवली में पटरी से उतरा कोच
125 साल पुराना एल्फिंस्टन ब्रिज ध्वस्त! अब बनेगा मुंबई का पहला डबल डेकर रेलवे ओवर ब्रिज, जानिए कैसा होगा
दुर्भाग्य से आयुष की अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही मौत हो गई, परिवार में पिता जिग्नेश, मां अनीता और एक भाई खुशाल है, आयुष की मौत के बाद दोशी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
आए दिन हादसों पर भड़की भीड़
इस साल डोंबिवली में भीड़ अधिक होने के कारण ट्रेन में गिरकर कई यात्रियों की मौत हो चुकी है, कुछ दिन पहले दुबे नाम के युवक की मौत हो गई थी, अब आयुष की मौत के बाद डोंबिवलीकरो में काफी नाराजगी है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : चुनावी मंथन शुरु, इतने सीटों पर बीजेपी लड़ सकती है चुनाव
मौत की खबर मिलते ही डोंबिवली के पूर्व नगरसेवक दीपेश म्हात्रे आयुष के घर गए, इस मौके पर दीपेश म्हात्रे ने सवाल उठाया कि रेलवे कितने और डोंबिवलीकरों की जान लेगी, क्योंकि डोंबिवली और मुंब्रा के बीच हर दिन दो दुर्घटनाएं होती हैं।
ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग
रेलवे यात्री संघ की ओर से लगातार ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही है। उनके द्वारा मांग की जा रही है कि रेलवे हादसों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए। लेकिन रेलवे की ओर से इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे यात्रियों में काफी नाराजगी है।
हर महीने सैकड़ों लोगों की मौत
रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में 171, फरवरी में 152, मार्च में 165, अप्रैल में 179, मई में 182, जून में 135 और जुलाई में 177 यात्रियों की जान गई हैं। इन आंकड़ों में रेलवे प्लेटफॉर्म या फुटब्रिज पर पैदल चलने वाले यात्रियों की मौत भी दर्ज की जाती है।
हर दिन कम से कम 6 लोगों की मौत
यात्रियों का कहना है कि हर दिन इस तरह से कम से कम 6 यात्रियों की मौत हो जाती है और यह आंकड़ा चौंकाने वाला है। इस हादसे में मरने वाले व्यक्ति के परिजनों की ओर से मांग की गई है कि रेलवे इन ट्रेन दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए तत्काल कदम उठाए और तबाह हुए परिवारों को बचाए।
यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी काे फडणवीस का भरोसा, मोदी-शाह देंगे बूस्टर डोज
A student ayush doshi died after falling from a local train between dombivli koper railway station
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMBanke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PMराज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMहिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका गांधी, छात्र आंदोलन पर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा; बोले- फिर उठाएंगे मुद्दा
Jul 21, 2026 | 11:22 PMराहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन; PM मोदी का फूंका पुतला
Jul 21, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM














