- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Family Bids Final Farewell Dombivli Flight Attendant Roshni Songhare
‘हमारे कुछ सपने थे… जो अब टूट चुके हैं’, एअर इंडिया की क्रू मेंबर रोशनी को परिवार ने दी अंतिम विदाई, गमगीन हुआ माहौल
- Written By: प्रिया जैस
अहमदाबाद विमान दुर्घटना में क्रू मेंबर रही रोशनी सिंघारे को आज (19 जून) को नम आंखों से परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों ने अंतिम विदाई दी। रोशनी सिंघारे की मौत से परिवार में शोक पसरा हुआ है।

रोशनी सिंघारे को अंतिम विदाई (सौजन्य-सोशल मीडिया)
ठाणे: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एअर इंडिया विमान ए17 दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में जान गंवाने वाली फ्लाइट में ठाणे जिले के डोंबिवली की फ्लाइट अटेंडेंट रोशनी सोंघरे (27) भी मौजूद थी। ठाणे की रोशनी सोंघारे का इसी दुर्घटना में निधन हो गया। आज (19 जून) गुरुवार की सुबह ठाणे जिले के उनके गृहनगर डोंबिवली में रोशनी का अंतिम संस्कार किया गया।
पिता राजेंद्र सोंघरे ने अपनी बेटी रोशनी सोंघारे का नम आंखों से स्थानीय श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया। हादसे में मारे गए लोगों का डीएनए परीक्षण किया गया था। डीएनए परीक्षण के माध्यम से पहचान की पुष्टि होने के बाद ही बुधवार देर रात रोशनी का शव परिवार को सौंप दिया गया था।
परिवार और दोस्तों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
एअर इंडिया के विशेष विमान से रोशनी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया गया, जहां से उसे डोंबिवली ले जाया गया। रोशनी को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पर रिश्तेदारों और दोस्तों का निवास पर लोगों का तांता लगा रहा। सभी ने भावुक होकर नम आंखों से फ्लाइट अटेंडेंट रोशनी सोंघरे को नम आंखों से विदाई दी।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
ठाणे की 193 एकड़ जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 2800 करोड़ रुपये के TDR पर बढ़ा सियासी घमासान
‘हम मराठी को किराए पर घर नहीं देते’, भायंदर की घटना पर भड़के प्रताप सरनाईक, बोले-शिवसेना की भाषा में देंगे जवाब
कल्याण-डोंबिवली में कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई तेज, महापालिका ने बढ़ाई सख्ती
Maharashtra: The mortal remains of air hostess Roshni Songhare, who died in the Ahmedabad plane crash, were brought to her Dombivli home for last rites pic.twitter.com/NCerhBi1Op — IANS (@ians_india) June 19, 2025
अहमदाबाद के मेघाणी नगर क्षेत्र में एक मेडिकल छात्रावास परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान में चालक दल में 12 क्रू मेंबर सहित 242 लोग सवार थे। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और इसके बाद लगी आग में यात्रियों, चालक दल के सदस्यों और जमीन पर मौजूद लोगों सहित कुल 270 लोगों की मौत हो गई थी।
सपने टूट गए – परिवार
रोशनी की अगले साल मार्च में ठाणे निवासी मर्चेंट नेवी के अफसर के साथ शादी होनी थी। परिवार के एक सदस्य ने बताया, ‘‘वह जीवन में नई शुरुआत करने जा रही थी। हमारे कुछ सपने थे… जो अब टूट चुके हैं।”
एयर इंडिया को-पायलट क्लाइव कुंदर का पार्थिव शरीर पहुंचा मुंबई, परिवार और दोस्तों ने दी अंतिम विदाई
इससे पहले मुंबई में 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान के सह-पायलट क्लाइव कुंदर का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए सेवरी क्रिश्चियन कब्रिस्तान लाया गया और उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Family bids final farewell dombivli flight attendant roshni songhare
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Blue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMभोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMगुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
May 30, 2026 | 06:30 PMदिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
May 30, 2026 | 06:28 PMनर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
May 30, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














