- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- 6 Bangladeshi Nationals Living Illegally In Dombivli Arrested Including A Woman
डोंबिवली में बांग्लादेशियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 महिला सहित 6 नागरिकों को किया गिरफ्तार
- Written By: प्रिया जैस
डोंबिवली में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की, जहां पुलिस ने डोंबिवली में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ एक्शन लिया। इस दौरान पुलिस ने एक महिला समेत 6 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है।

बांग्लादेशी गिरफ्तार (सौजन्य-नवभारत)
कल्याण: कल्याण के एनजीओ आई फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश दाखिनकर की सूचना पर डोंबिवली की मानपाड़ा पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के भारत आए और डोंबिवली में रह रहे छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार ये सभी लगभग 15 दिन पहले बांग्लादेश से आए थे और इनमें से कुछ कपड़ा कंपनी में काम कर रहे थे। मानपाड़ा पुलिस ने इन्हें अपनी हिरासत में लेकर बांग्लादेश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ये लोग फर्जी पहचान पत्रों और दस्तावेजों के सहारे भारत आए और डोंबिवली में रह रहे थे।
इस कार्रवाई के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। डोंबिवली जैसे बड़े शहर में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बंग्लादेशियों की इसी तरह की गिरफ्तारियां समय-समय पर होती रहती हैं। लेकिन यह समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही। मानपाड़ा पुलिस की इस कार्रवाई से यह भी सवाल उठता है कि इन बांग्लादेशी नागरिकों को शहर में एंट्री कौन दे रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की लाइफ लाइन पर डबल अटैक, पनवेल स्टेशन पर गिरी लिफ्ट, डोंबिवली में पटरी से उतरा कोच
125 साल पुराना एल्फिंस्टन ब्रिज ध्वस्त! अब बनेगा मुंबई का पहला डबल डेकर रेलवे ओवर ब्रिज, जानिए कैसा होगा
डोंबिवली में ऑटो रिक्शा चालक सहित तीन ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, चौराहे पर फेंका
ठाणे में बड़ा खुलासा: रील स्टार सुरेंद्र पाटिल के घर मिला हथियारों का जखीरा, 7 बंदूकें और 371 जिंदा कारतूस
पुलिस की ऐसी कार्रवाई
यह कैसे संभव है कि बिना वैध दस्तावेजों के ये लोग न केवल भारत में प्रवेश कर रहे हैं। बल्कि यहां काम भी कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पुलिस अक्सर ऐसी गिरफ्तारियां करके कार्रवाई का ढिंढोरा पीटती है। लेकिन शहर में पहले से रह रहे अवैध नागरिकों पर कोई गहन जांच पड़ताल नहीं होती।
डोंबिवली और आसपास के इलाकों में फर्जी पहचान पत्र और दस्तावेजों का नेटवर्क होने की आशंका पहले भी जताई जा चुकी है। लेकिन पुलिस ने कभी इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए हैं। स्थानीय प्रशासन की यह जिम्मेदारी है कि वह गहन जांच करके ऐसे घुसपैठियों के नेटवर्क को तोड़े और शहर में रह रहे अवैध नागरिकों का पता लगाए।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
17 दिसंबर को गिरफ्तारी
पिछले हफ्ते भी 17 दिसंबर को कोलसेवाड़ी पुलिस ने विठ्ठलवाड़ी के जुनी सोनिया कॉलोनी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी दंपति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंजुरा हसन (37) और कमल हसन (44) के रूप में हुई है पुलिस के अनुसार यह दंपति पिछले सात से आठ सालों से भारत में अवैध रूप से रह रहा था और रिक्शा चलाने व घरों में काम करके जीवन यापन कर रहा था।
गौरतलब हो कि जुलाई 2017 में भी मानपाड़ा पुलिस ने अड़वली क्षेत्र से छह बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किए थे। वह जाली दस्तावेज के आधार पर यहां रह रहे थे। 2016 में भी कल्याण ग्रामीण के निलजे गांव में ग्यारह बंग्लादेशी गिरफ्तार किए गए थे। जिसमें 8 पुरूष व 3 महिलाओं का समावेश था।
अवैध तरह से रह रहे थे
कल्याण पूर्व चेतना से अडवली, ढोकली सहित कल्याण पूर्व के तमाम क्षेत्रों के साथ ही डोंबिवली के गोलवली आदि क्षेत्रों में बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से जाली दस्तावेज के आधार पर रह रहे है। जिनमें होटल, लेडीज़ बार में वेटर का काम, चिकन की दुकान, नारियल पानी व ज्यूस सेंटर जैसे व्यवसायों में उनकी ज्यादा सहकारिता है।
टिटवाला के मांडा ग्रामीण पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले म्हराल गांव, वरप, कांबा और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध रूप से रहने की संभावना भी अधिक है। इसका मुख्य कारण है कि अधिक किराए की लालच में स्थानीय लोग बिना पुलिस सत्यापन के इन्हें कमरे किराए पर दे देते हैं। अगर पुलिस इन क्षेत्रों में सख्ती से जांच-पड़ताल करें तो यहां से भी अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों का पता चल सकता है। इस मुद्दे पर प्रशासन और स्थानीय पुलिस को सतर्क होकर कदम उठाने की जरूरत है।
6 bangladeshi nationals living illegally in dombivli arrested including a woman
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Blue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMभोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMगुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
May 30, 2026 | 06:30 PMदिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
May 30, 2026 | 06:28 PMनर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
May 30, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














