- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Assembly Elections Election Brainstorming Begins Bjp Can Contest On These Many Seats
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: चुनावी मंथन शुरु, इतने सीटों पर बीजेपी लड़ सकती है
- Written By: रोजी सिन्हा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। चुनावी ऐलान के बाद पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों पर मंथन भी शुरु हो गया है। बीजेपी अपने प्रत्याशियों के नामों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।

बीजेपी अपनी पहली लिस्ट जल्द कर सकती है जारी
मुबंई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। चुनावी ऐलान के बाद पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों पर मंथन भी शुरु हो गया है। बीजेपी अपने प्रत्याशियों के नामों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहली लिस्ट में 50 प्रत्याशियों के नाम होंगे। बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के सीनियर नेता और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में महाराष्ट्र कोर कमिटी की बैठक हुई। बैठक करीब तीन घंटे चली। बैठक में चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग से लेकर चुनाव की रणनीति और फीडबैक तक पर बात हुई।
महायुति गठबंधमन में बनी सहमति
वरिष्ठ एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल का दावा है कि महायुति गठबंधन में सीटों की सहमति बन गई है। महायुति गठबंधन के सहयोगियों के बीच विधानसभा की 288 सीटों में से लगभग 230 सीटों पर आम सहमति बन गई है। प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हम 230-235 सीटों पर आम सहमति पर पहुंच गए हैं। बाकी सीटों पर अंतिम फैसला होने के बाद हम आपको अगले दो से चार दिनों में बता देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Alia Bhatt Alpha Killer Movie News: आलिया भट्ट का खतरनाक मिशन शुरू, अल्फा किलर बन करेंगी दुश्मनों का सफाया
तेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
International Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
वर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
महाराष्ट्र बीजेपी ने तय किए नाम!
जानकारी मुताबिक चुनाव का ऐलान होने के कुछ दिन में ही बीजेपी महाराष्ट्र के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी। माना जा रहा है कि पहली लिस्ट में 50 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं। महाराष्ट्र कोर कमिटी ने उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बना ली है और आखिरी फैसला पर बीजेपी की सेंट्रल इलेक्शन कमिटी करेगी।
160 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है बीजेपी
महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। बीजेपी उनमें से करीब 160 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है और बाकी सीटें सहयोगियों को दे सकती है। बीजेपी की ओर से जारी लिस्ट में स्थिति और साफ होगी।
वर्ष 2019 में यह थी स्थिति
2019 में शिवसेना ने 124 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे और शिवसेना को 56 सीटें मिली थी। एनसीपी की बात की जाए तो इस पार्टी ने 121 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और 54 सीटों पर जीत दर्ज की। बीजेपी ने 162 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की और 105 सीटों पर जीत दर्ज की।
Maharashtra assembly elections election brainstorming begins bjp can contest on these many seats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alia Bhatt Alpha Killer Movie News: आलिया भट्ट का खतरनाक मिशन शुरू, अल्फा किलर बन करेंगी दुश्मनों का सफाया
May 30, 2026 | 04:22 PMतेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM










