नज़रदोष से कैसे पाएं छुटकारा? होली के दिन कर लें ये उपाय, मिलेगी मुक्ति

Holi Totka: होली के पावन अवसर पर किए गए कुछ विशेष उपाय नज़रदोष और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति दिला सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन उपाय करने से जीवन में सुख-शांति और सकारात्मकता का संचार होता हैं।
Holika Dahan Ritual
होलिका दहन (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Nazar Dosh Upay On Holi:  धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण से होलिका दहन पर्व का विशेष महत्व है। इस बार होलिका दहन 3 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। इसी दिन दोपहर 3:21 से शाम 6:46 बजे तक चंद्र ग्रहण रहेगा, लेकिन ग्रहण 6:47 बजे समाप्त होने के बाद दहन किया जाएगा। शुभ मुहूर्त 6:47 से 8:50 बजे तक है। रंगों की होली 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी।

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है होलिका दहन

लोक मान्यता के अनुसार, होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और लोगों को उनके भीतर मौजूद बुराई को खत्म करने की प्रेरणा देता है। होलिका दहन की अग्नि केवल दुख, दरिद्रता, दुर्भाग्य को ही नहीं, बल्कि नजर दोष को भी समाप्त करती है।

होलिका दहन के दिन कुछ उपाय करना बड़ा कारगर

  • बुरी नजर से छुटकारा पाने के उपाय

बुरी नजर से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन के दिन की शाम बीमार व्यक्ति के सिर से 7 बार सरसों के दाने, साबुत नमक और सूखी लाल मिर्च घुमाकर एक कागज में लपेट लें। फिर उसे होलिका की अग्नि में डाल दें। कहा जाता है कि, इससे बीमार व्यक्ति का स्वस्थ में सुधार होता है और नकारात्मकता दूर होती है।

  • उपले और लौंग से जुड़ा उपाय

होलिका दहन के दिन बुरी नजर से छुटकारा पाने के लिए एक गोबर का उपला लें। उस पर 5 लौंग और 1 कपूर रखें और फिर उसे होलिका दहन की अग्नि में डाल लें। ऐसी मान्यता है कि, ऐसा करने से घर में मौजूद निगेटिव एनर्जी दूर होती है और नजर दोष से छुटकारा मिलता है। अगर आप बुरी नजर दोष को लेकर परेशान है तो इस होलिका दहन पर इस नुस्खा को जरुर अपनाए।

  • होलिका दहन की राख से करें उपाय

ज्योतिषयों के अनुसार, होलिका दहन के अगले दिन सुबह दहन की राख को घर लेकर आएं और उसे मुख्य द्वार के दोनों ओर रख दें। फिर इस राख से माथे पर तिलक लगाएं। यह उपाय घर व परिवार को बुरी नजर से बचाता है।

  • नारियल से दूर होगा नजर दोष

होलिका दहन के दिन एक साबुत नारियल लेकर उसे अपने ऊपर से 3 या 7 बार घुमा लें और होलिका दहन में अर्पित कर दें। यह उपाय घर के प्रत्येक सदस्य के साथ करें और अपने घर की भी इसी तरह नजर उतारें।

Navbharat Live
navbharatlive.com