- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ministry Of Railways Allocates Rs 1777 Crore For Mumbai Urban Transport Project Suburban Rail Services In Mumbai
रेल मंत्रालय ने MUTP प्रोजेक्ट के लिए दिए 1777 करोड़, कनेक्टिविटी में होगा सुधार, यात्री सुविधाएं भी होंगी बेहतर
- Written By: सोनाली चावरे
रेल मंत्रालय ने 2025-26 के केंद्रीय बजट में मुंबई शहरी परिवहन परियोजनाओं (एमयूटीपी) के लिए 1777 करोड़ का बजट दिया है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।

रेल मंत्रालय ने MUTP प्रोजेक्ट के लिए दिए 1777 करोड़
मुंबई: उपनगरीय रेल विकास को गति मिलने वाली है क्योंकि रेल मंत्रालय ने 2025-26 के केंद्रीय बजट में मुंबई शहरी परिवहन परियोजनाओं (एमयूटीपी) के लिए 1777 करोड़ का बजट दिया है। यह पिछले साल के बजट के तुलना में 125% ज्यादा है। पिछले साल यह बजट 789 करोड़ रुपए का था। माना जा रहा है की यह बजट आने वाले समय में एसी लोकल की संख्या में इजाफा भी ला सकता है। यह बजट मुंबई महानगरीय क्षेत्र में उपनगरीय रेल सेवाओं को बेहतर बनाएगा। खास बात तो यह है कि महाराष्ट्र सरकार भी इतनी ही राशि का योगदान देगी, जिससे कुल बजटीय सहायता दोगुनी हो जाएगी।
कनेक्टिविटी में होगा सुधार
यह राशि महत्वपूर्ण एमयूटीपी परियोजनाओं की प्रगति को गति देगी, जिससे कनेक्टिविटी में सुधार होगा और यात्री सुविधाएं बेहतर होंगी। पिछले वित्तीय वर्ष (2024-25) में भी परियोजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं हुई थी, जिससे एमयूटीपी कार्य निर्बाध रूप से चलते रहे। इसके अतिरिक्त, कार्य प्रगति के अनुसार यदि आवश्यकता होती है, तो वित्तीय वर्ष की अंतिम तिमाही में संशोधित अनुदान के तहत अतिरिक्त धनराशि भी आवंटित की जाती है, जिससे परियोजनाओं का कार्य सुचारू रूप से जारी रह सके।
सम्बंधित ख़बरें
भीषण गर्मी से झुलसी फसल, नागपुर में टमाटर के दाम चढ़े, सप्लाई हुई प्रभावित; बिगड़ा किचन बजट
BMC के नए SAP क्लाउड प्रोजेक्ट पर विवाद, डेटा सुरक्षा और करोड़ों के खर्च पर उठे सवाल
बड़े लेन-देन पर नागपुर आयकर विभाग की नजर, 31 मई डेडलाइन; SFT फाइलिंग में चूक बढ़ा सकती है ITR की मुश्किलें
छत्रपति संभाजीनगर: जिन्सी में पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, 131 गोवंश मुक्त; 8 आरोपियों पर 4 केस, मकोका कार्रवाई
AC लोकल में हो सकता है इजाफा
इस साल एमयूटीपी प्रोजेक्ट के लिए 125% ज्यादा बजट दिया गया है। इससे यह उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले समय में अधिक एसी रेकस खरीदे जाएंगे, जिससे एसी लोकल की सर्विस भी बढ़ेंगी।
विरार- दहानू के बीच बढ़ेंगी सर्विस
एमयूटीपी 3 के अंतर्गत विरार- दहानू के बीच क्वाड्रा पुलिंग ( 4 रेलवे लाइन) की योजना है। यह कार्य फिलहाल प्रगति पथ पर है। लेकिन इस काम के पूरा होने पर विरार- दहानू के बीच सर्विस बढ़ जाएगी।
कोट
एमआरवीसी, सीएमडी विलास वाडेकर ने कहा कि सरकार के इस ठोस आर्थिक सहयोग से मुंबई की उपनगरीय रेल व्यवस्था में बदलाव की रफ्तार तेज हुई है। नए मार्ग, आधुनिक स्टेशन और उन्नत सुविधाएं अब यात्रियों को एक सुरक्षित, तेज़ और कुशल यात्रा की ओर ले जा रहे है।
MUTP के अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स
फेज 1 – काम पूरा
फेज 2
मुंबई सेंट्रल -बोरीवली के बीच छठी लाइन ( प्रगति पर )
सीएसएमटी – कुर्ला के बीच पांचवी और छठी लाइन ( प्रगति पर )
ठाणे – दिवा पांचवी और छठी लाइन (काम पूरा )
अंधेरी – गोरेगांव, हार्बर लाइन एक्सटेंशन ( काम पूरा)
विरार – दहानू (चार लाइन)
पनवेल – कर्जत कॉरिडोर
ऐरोली – कलवा एलिवेटेड लिंकफेज 3– A (प्रगति पर)
गोरेगांव – बोरीवली (हार्बर लाइन का एक्सटेंशन)
बोरीवली – विरार पांचवी और छठी लाइन
कल्याण – आसनगांव चौथी लाइन
कल्याण – बदलापुर तीसरी और चौथी लाइन
कल्याण यार्ड ( लोकल और लंबी दूरी ट्रेन का विभागीकरण)
बजट
2025-26 – 1777 करोड़
2024 -25 – 789 करोड़
Ministry of railways allocates rs 1777 crore for mumbai urban transport project suburban rail services in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भीषण गर्मी से झुलसी फसल, नागपुर में टमाटर के दाम चढ़े, सप्लाई हुई प्रभावित; बिगड़ा किचन बजट
May 28, 2026 | 01:45 PMयूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PMलालू के पोते का जंगल सफारी बर्थडे, तेज प्रताप ने खिलाया केक, नदारद रहीं रोहिणी, क्या खत्म होगी राजनीतिक दूरी?
May 28, 2026 | 01:39 PME20 पेट्रोल ने बढ़ाई कार और बाइक मालिकों की टेंशन, आधे लोगों ने कहा माइलेज हुआ कम, इंजन भी पड़ सकता है महंगा
May 28, 2026 | 01:39 PMबाइपोलर डिसऑर्डर की दवाइयों से झड़ गए सारे बाल, Honey Singh बोले- मैं पूरी तरह गंजा हूं और विग पहनता हूं
May 28, 2026 | 01:39 PMBMC के नए SAP क्लाउड प्रोजेक्ट पर विवाद, डेटा सुरक्षा और करोड़ों के खर्च पर उठे सवाल
May 28, 2026 | 01:36 PMचीन में ट्रेलर ट्रक से टकराई वैन, एक्सप्रेसवे पर उठी आग की पलटें जिंदा जले 13 लोग, सामने आया खौफनाक- VIDEO
May 28, 2026 | 01:36 PMवीडियो गैलरी

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM












