पुणे-सतारा में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी, जाने कैसा हैं आपके जिले का हाल

मौसम विभाग ने पुणे और सतारा के लिए मुसलाधार बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में पुणे में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।
maharashtra-weather-update-pune-weather-for-august-8-heavy-rainfall-imd
पुणे-सतारा में मूसलाधार बारिश की चेतावनी (फोटो सौजन्य- पीटीआई)
Published on
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले महीने जमकर बारिश हुई। जिससे खरीफ की फसलों को जिवनदान मिला है और किसानों ने राहत की सांस ली है। राज्य में हुई भारी बारिश से कई जगह तबाही भी देखने को मिली। इस बीच मौसम विभाग ने पुणे में मुसलाधार बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने अगले 2 से 3 दिन पुणे और सतारा जिलें में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने पुणे और सतारा के लिए मुसलाधार बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में पुणे में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया कि राज्य के अन्य जिलों में हल्की और मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

भारतीय मौसम विभाग ने पालघर, ठाणे, धुले, नंदुरबार, जलगांव, अमहदनगर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी और बीड़ समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कुछ इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।

विदर्भ के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि कोंकण जिले के अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। उत्तर महाराष्ट्र के कुछ जिलों में आंधी, तेज हवाएं और भारी बारिश की अनुमान है। आईएमडी ने विदर्भ के कुछ जिलों के लिए तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को देखते हुए नागपुर, भंडारा, गोंदिया , चंद्रपुर और अमरावती जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com