‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं अमीषा पटेल, बोलीं- सीधे-सादे और बिना घमंड...

Ameesha Patel Akshaye Khanna Tweet: एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह तब भी ग्रेट थे और अब भी हैं। उन्होंने पुरानी तस्वीर भी शेयर की।
Ameesha Patel impressed with Akshaye Khanna's performance in 'Dhurandhar'
‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं अमीषा पटेल
Published on: 
Updated on: 

Akshaye Khanna Dhurandhar Performance: अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है, खासकर उनके निभाए गए रहमत डकैत के किरदार को। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी अक्षय की तारीफों की फेहरिस्त में शामिल हो गई हैं। अमीषा ने मंगलवार को अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अक्षय की परफॉर्मेंस की जमकर सराहना की।

अमीषा पटेल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अक्षय खन्ना तब भी ग्रेट थे और अब भी ग्रेट हैं। मैं उन्हें प्यार से अक्षु कहती हूं। वह सीधे-सादे और बिना घमंड वाले इंसान हैं। उन्होंने फिल्म ‘हमराज’ के दिनों को याद करते हुए कहा कि प्रमोशन के दौरान दोनों लंदन में थे और उन्होंने अपने कजिन के साथ डिनर किया था। अमीषा ने आगे लिखा कि मुझे नहीं लगता कि अक्षय को एहसास भी है कि इस साल अपनी परफॉर्मेंस से उन्होंने पूरे देश को हैरान कर दिया है।

फैंस ने शुरू की हमराज 2 की मांग

पोस्ट के साथ अमीषा ने अपनी और अक्षय की एक पुरानी थ्रोबैक फोटो भी शेयर की, जो फैंस को खूब पसंद आ रही है। ‘धुरंधर’ में अक्षय के नेगेटिव किरदार ने दर्शकों को इतना प्रभावित किया है कि सोशल मीडिया पर अब ‘हमराज 2’ की मांग उठने लगी है। साल 2002 में रिलीज हुई ‘हमराज’ में अक्षय का ग्रे-शेड रोल काफी चर्चित हुआ था।

हमराज के स्टार कास्ट

फिल्म में बॉबी देओल और अमीषा पटेल भी अहम किरदारों में थे और आज भी इसे अक्षय के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंसेस में गिना जाता है। दर्शकों का कहना है कि ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना के नेगेटिव किरदार को देखकर एक बार फिर उन्हें ‘हमराज’ वाला तीखापन और परफेक्शन देखने को मिला है। इसी कारण अब सोशल मीडिया पर लोग फिल्म के सीक्वल की मांग कर रहे हैं और चाहते हैं कि अक्षय एक बार फिर अपने आइकोनिक अंदाज में नजर आएं। फिल्म की रिलीज के बाद से ही ट्विटर पर अक्षय को इस साल का सबसे शॉकिंग और पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस बताया जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com