- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Water Crisis 706 Tankers Supplied In 15 Districts
बढ़ते तापमान से महाराष्ट्र में गहराया जल संकट, 15 जिलों के गांवों और बस्तियों में पहुंचे 706 टैंकर
Maharashtra Water Crisis: महाराष्ट्र में बढ़ती गर्मी और 43 डिग्री तक पहुंचे तापमान के कारण जल संकट गहरा गया है। 15 जिलों के 633 गांवों और 1652 बस्तियों में पानी पहुंचाने के लिए 706 टैंकर तैनात किए गए।
- Written By: आंचल लोखंडे

Heatwave In Maharashtra (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)
Heatwave In Maharashtra: महाराष्ट्र में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण कई इलाकों में पीने के पानी की भारी किल्लत उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में कुएं, बोरवेल और अन्य छोटे जलस्रोत तेजी से सूख रहे हैं। इससे नागरिकों के सामने पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है। इस स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के जरिए जलापूर्ति शुरू रखी है ताकि लोगों को राहत मिल सके।
11 मई से 17 मई 2026 के बीच सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 15 जिलों के 633 गांवों और 1652 बस्तियों में पानी की भारी किल्लत है। इन इलाकों की प्यास बुझाने के लिए कुल 706 टैंकर तैनात किए गए हैं, जिनमें 33 सरकारी और 669 निजी टैंकर शामिल हैं। वर्तमान में यह टैंकर ही ग्रामीण जनता के लिए पीने के पानी का मुख्य सहारा बने हुए हैं
विभागीय स्थिति और प्रशासनिक कदम
राज्य में सबसे ज्यादा 244 टैंकर छत्रपति संभाजीनगर विभाग में चलाए जा रहे हैं, जो 138 गांवों और 64 बस्तियों की जरूरतें पूरी कर रहे हैं। इसके अलावा ठाणे विभाग में 155 टैंकर, नाशिक विभाग में 159 टैंकर और पुणे विभाग में 131 टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है। अमरावती विभाग के 17 गांवों के लिए 17 टैंकर कार्यरत हैं, जबकि नागपुर विभाग में फिलहाल एक भी टैंकर की जरूरत नहीं पड़ी है।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
ठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
छत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
ये भी पढ़े: बांद्रा ईस्ट में रेलवे का महा-अभियान: ‘गरीब नवाज़’ बस्ती की 4 मंजिला अवैध झुग्गियों पर चला कोर्ट का बुलडोजर
जिला प्रशासन और जल आपूर्ति विभाग पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन वैकल्पिक जलस्रोतों के इस्तेमाल, कुओं के अधिग्रहण और जलाशयों के उचित प्रबंधन पर जोर दे रहा है ताकि आने वाले दिनों में संकट को और बढ़ने से रोका जा सके।
Maharashtra water crisis 706 tankers supplied in 15 districts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
May 21, 2026 | 10:49 AMगड़चिरोली पुलिस का बढ़ा गौरव: जगदलपुर बैठक में केंद्र सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों के लिए किया सम्मानित
May 21, 2026 | 10:49 AMबंगाल के नए नियम! सुवेंदु अधिकारी ने सरकारी अफसरों पर लगायी बंदिशे; मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य
May 21, 2026 | 10:49 AMUPSC Civil Service 2027: सिविल सेवा परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 23 मई को होगा एग्जाम, देखें पूरा शड्यूल
May 21, 2026 | 10:49 AMट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, दहेज प्रथा को बताया जिम्मेदार
May 21, 2026 | 10:48 AMअमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
May 21, 2026 | 10:46 AMCanada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
May 21, 2026 | 10:43 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













