- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Government Ordered Schools To Install Cctvs Within A Month After Badlapur Violence
बदलापुर कांड से हरकत में शिंदे सरकार, 1 महीने में स्कूलों को CCTV कैमरे लगाने के निर्देश
- Written By: राहुल गोस्वामी
बदलापुर के स्कूल में यौन शोषण की घटना के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को एक महीने के भीतर अपने परिसर में CCTVकैमरे लगाने का निर्देश जारी किया। जारी आदेश में कहा गया है कि आदेश का पालन न करने पर संचालन की अनुमति रद्द करने जैसे गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

(डिज़ाइन फोटो)
मुंबई: बदलापुर के एक स्कूल में यौन शोषण की घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बीते बुधवार को राज्य के सभी स्कूलों को एक महीने के भीतर ही अपने परिसर में CCTV कैमरे लगाने का निर्देश जारी किया है। इस बाबत स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर द्वारा जारी एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि आदेश का पालन न करने पर संचालन की अनुमति रद्द करने जैसे गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
इस आदेश में कहा गया है कि, “राज्य के सभी निजी स्कूलों को विभाग के नए दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है, जिसके तहत स्कूल परिसर में उचित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य है। इसका पालन न करने पर वित्तीय अनुदान रोके जाने या स्कूल के संचालन परमिट को रद्द किए जाने जैसी कार्रवाई की जा सकती है।” आदेश में कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज की सप्ताह में कम से कम तीन बार जांच की जानी चाहिए तथा यदि कोई भी चिंताजनक घटना कैमरे में दर्ज होती है तो पुलिस से संपर्क करना प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी होगी।
यह पढ़ें – एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग
सम्बंधित ख़बरें
श्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
सिद्धिविनायक मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर! फडणवीस-शिंदे ने किया भूमि पूजन, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं
प्रहार जनशक्ति के बाद BVA का Shiv Sena में होगा विलय, हितेंद्र ठाकुर को एकनाथ शिंदे का बड़ा ऑफर, पढ़ें रिपोर्ट
MLC चुनाव में सीट बंटवारे पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान; नासिक, संभाजीनगर और पुणे सीट पर फंसा पेंच
जानकारी दें कि मुंबई के पास बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के कथित यौन शोषण के बाद राज्य के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। इस मामले में स्कूल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरफ्तार व्यक्ति की पुलिस हिरासत की अवधि एक स्थानीय अदालत ने बीते बुधवार को 26 अगस्त तक बढ़ा दी थी। बीते सप्ताह जिस स्कूल में यह घटना हुई थी, आरोपी उसमें सहायक के रूप में कार्यरत था। उसे बुधवार सुबह पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के कल्याण में एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले पर बीते बुधवार 21 अगस्त को खुद संज्ञान लिया है। इस बाबत आज जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की डिवीजन बेंच आज सुबह करीब 10:30 बजे मामले की सुनवाई करेगी। हालांकि ठाणे जिले की कल्याण बार एसोसिएशन ने बीते बुधवार को अपने सभी सदस्यों से अपील की कि बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार आरोपी की पैरवी न करें।
यह पढ़ें – बदलापुर कांड की आज बॉम्बे HC में सुनवाई
वहीं महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (MVA) ने दो स्कूली बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न की घटना के विरोध में 24 अगस्त को ‘महाराष्ट्र बंद’ का आह्वान किया है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने बताया कि MVA के घटक दलों- कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा- एसपी) ने एक बैठक में यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि MVA के सभी सहयोगी दल आगामी 24 अगस्त को बंद में भाग लेंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Maharashtra government ordered schools to install cctvs within a month after badlapur violence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak पर चंद्रपुर में माकपा का प्रदर्शन; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, एनटीए को भंग करने की मांग
May 26, 2026 | 02:23 PM1000 करोड़ खर्च हुए तो अंधेरा क्यों? पश्चिम नागपुर में बिजली संकट पर बवाल, महावितरण का घेराव
May 26, 2026 | 02:22 PMट्रेन में समोसे की ट्रे पर पैर रखकर बैठा विक्रेता, वायरल वीडियो देख भड़के लोग
May 26, 2026 | 02:17 PMपेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कमलनाथ ने कहा- जनता से हो रही सीधी लूट, मुनाफे के बावजूद नहीं दी राहत
May 26, 2026 | 02:16 PMMP Politics News: दतिया संभावित उपचुनाव बना बीजेपी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’, अंदरखाने तैयारियों में जुटी पार्टी
May 26, 2026 | 02:16 PM11 वाहन चोरी के मामले उजागर, नागपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; भंडारा के 3 आरोपी गिरफ्तार
May 26, 2026 | 02:16 PMहाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?
May 26, 2026 | 02:14 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














