-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bombay High Court Takes Suo Motu Cognizance Badlapur Sexual Abuse Case Than Mumbai
बदलापुर कांड की आज बॉम्बे HC में सुनवाई, सुप्रिया सुले ने DCM फडणवीस से मांगा इस्तीफा
- Written By: राहुल गोस्वामी
बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर स्थित एक स्कूल में यौन शोषण मामले पर आज सुबह करीब 10:30 बजे मामले की सुनवाई करेगी।

(डिज़ाइन फोटो)
ठाणे : बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर स्थित एक स्कूल में यौन शोषण मामले पर बीते बुधवार 21 अगस्त को खुद संज्ञान लिया है। इस बाबत आज जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की डिवीजन बेंच आज सुबह करीब 10:30 बजे मामले की सुनवाई करेगी।
जानकारी दें कि बदलापुर के आदर्श स्कूल में बीते 12 और 13 अगस्त को 23 साल के सफाई कर्मी अक्षय शिंदे ने किंडरगार्टन में पढ़ने वाली 4 साल की दो बच्चियों का यौन शोषण किया था। वहीं FIR के अनुसार, बच्चियों के पेरेंट्स ने बीते 16 अगस्त को पुलिस को इसकी सूचना दी थी। हालांकि, परिवार का कहना है कि उन्होंने घटना के 11 घंटे बाद ही FIR दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने बीते 17 अगस्त को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लीया था । वहीं स्थानीय कोर्ट ने उसे बीते 26 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेजा है। इस घटना से लोगों में आक्रोश फैला है। बदलापुर में बीते 20 अगस्त को कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए थे। रेलवे स्टेशन पर ट्रैक जाम करने और पथराव मामले में पुलिस ने अब तक 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में लाडकी बहीन योजना पर बड़ा झटका, 80 लाख महिलाएं अपात्र घोषित, सुप्रिया सुले ने बताया विश्वासघात
सियासत से ऊपर सुरक्षा, सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मांगी फांसी की सजा, शक्ति कानून पर दिया जोर
अगर आरोपी पहले ही सलाखों के पीछे होता, तो मासूम की जान बच जाती, नसरापुर कांड पर सुप्रिया सुले का तीखा प्रहार
शिवाजी मूर्ति गिरने के खिलाफ मुंबई में सड़कों पर उत MVA , ‘जूता मारो’ आंदोलन में उद्धव-सुप्रिया
यह पढ़ें – आंध्रप्रदेश की फार्मा फैक्ट्री में आग, अब तक 18 की मौत
बीते सप्ताह जिस स्कूल में यह घटना हुई थी, आरोपी उसमें सहायक के रूप में कार्यरत था। उसे बीते बुधवार सुबह पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के कल्याण में एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
इधर महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (MVA) ने घटना के विरोध में 24 अगस्त को ‘‘महाराष्ट्र बंद” का आह्वान किया है। महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ने बदलापुर यौन शोषण मामले के मद्देनजर बुधवार को राज्य के सभी स्कूलों को एक महीने के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया।
वहीं कल्याण बार एसोसिएशन ने अपने सभी सदस्यों से अपील की कि बदलापुर मामले में गिरफ्तार आरोपी की ओर से अदालत में पेश न हों। बार एसोसिएशन कार्यालय में लगाए गए एक नोटिस में कहा गया है कि बदलापुर शहर के निवासियों ने अधिवक्ताओं से आरोपी की पैरवी नहीं करने की अपील की थी और बार एसोसिएशन ने उनके अनुरोध को मानने का फैसला किया है।
यह पढ़ें – थलापति विजय की राजनीति में जोरदार एंट्री, ‘लियो’ आज जारी करेंगे पार्टी का झंडा
घटना पर पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि बीते मंगलवार को बदलापुर में हुए प्रदर्शन का कुछ असामाजिक तत्वों ने फायदा उठाया। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बदलापुर रेलवे स्टेशन पर इतनी बड़ी भीड़ कैसे एकत्र हो गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस संबंध में कुछ फोन कॉल और वीडियो की भी जांच कर रही है।
इस घटना पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ IPS अधिकारी आरती सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल के गठन का आदेश दिया है, जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) की नेता सुप्रिया सुले ने बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा और उपमुख्यमंत्री फडणवीस के इस्तीफे की भी मांग की।
Bombay high court takes suo motu cognizance badlapur sexual abuse case than mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दूध मिलावट विवाद पर दिलीप वलसे पाटिल का विरोधियों पर पलटवार, आरोप साबित हुए तो राजनीति से ले लूंगा संन्यास
Aug 04, 2026 | 08:38 AMकान्हा टाइगर रिजर्व में महिला की जान लेने वाली आदमखोर बाघिन T-27 का रेस्क्यू, भेजी गई वन विहार भोपाल
Aug 04, 2026 | 08:21 AMटी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
Aug 04, 2026 | 08:21 AMUP TGT PGT 2026: परीक्षा पैटर्न में हुआ ऐतिहासिक बदलाव, पहली बार लगेगी नेगेटिव मार्किंग; जानें नया सिलेबस
Aug 04, 2026 | 08:12 AMUP विधानसभा में आज अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार, एक्सप्रेसवे, रोजगार और किसानों के लिए खुल सकता है खजाना
Aug 04, 2026 | 08:09 AMRashami Desai Career: उतरन की तपस्या से घर-घर में छाईं रश्मि देसाई, भोजपुरी से बॉलीवुड तक छोड़ी छाप
Aug 04, 2026 | 08:08 AMदेश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट
Aug 04, 2026 | 08:03 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














