-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Latur »
- Pankaja Munde Ambedkar Issue Latur Zilla Parishad Election Protest
Latur News: पंकजा मुंडे भी भूलीं आंबेडकर का नाम, ग्रामीणों ने किया तीव्र विरोध
- Written By: आंचल लोखंडे
Pankaja Munde: लातूर के जानवल गांव में जिला परिषद चुनाव प्रचार के दौरान डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को अभिवादन न करने पर पंकजा मुंडे का ग्रामीणों ने तीखा विरोध किया, जिससे उनका प्रचार अभियान प्रभावित हुआ।

Pankaja Munde (सोर्सः सोशल मीडिया)
Latur Zilla Parishad Election: लातूर जिले के जानवल गांव में जिला परिषद चुनाव प्रचार के दौरान पंकजा मुंडे को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि उन्होंने सभा से पहले डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को अभिवादन नहीं किया। इस घटना को ग्रामीणों ने गंभीरता से लेते हुए पंकजा मुंडे के खिलाफ खुलकर विरोध दर्ज कराया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
जिला परिषद चुनाव की पृष्ठभूमि में विभिन्न नेता गांव-गांव जाकर प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में पंकजा मुंडे लातूर जिले के दौरे पर थीं। जानवल गांव में आयोजित सभा से पहले उन्होंने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को अभिवादन नहीं किया, जिससे ग्रामीणों में भारी असंतोष फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने एकजुट होकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।
गिरीश महाजन पर भी लग चुका है आरोप
स्थिति बिगड़ती देख पंकजा मुंडे को वहां से लौटना पड़ा। ग्रामीणों के इस कड़े विरोध के कारण उनका प्रचार अभियान प्रभावित हुआ है। इस घटना ने पंकजा मुंडे के चुनावी प्रचार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पंकजा मुंडे से पहले भाजपा के वरिष्ठ मंत्री गिरीश महाजन पर भी बाबासाहेब आंबेडकर की अवमानना का आरोप लग चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
Latur Coaching Industry: नीट पेपर लीक के बाद फेल हुआ लातूर मॉडल, कोचिंग उद्योग में 40% तक घटे प्रवेश
Coachingलातूर का कोचिंग बाजार ठंडा, नीट पेपर लीक के बाद लातूर कोचिंग उद्योग पर संकट, दाखिलों में 40% गिरावट
सांसद बनने के बाद हुआ आर्थिक नुकसान, कांग्रेस सांसद शिवाजी कालगे का बड़ा और अजब बयान
लातूर में रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा: तेज रफ्तार क्रेटा ने क्रूजर को मारी टक्कर, 3 की मौत, 17 घायल
ये भी पढ़े: वेतन बकाया रहने से घंटागाड़ी कर्मचारी भड़के, नगराध्यक्ष के आवास पर हक मांगने पहुंचे, अपमान का आरोप
अनजाने में हुई भूल
सोमवार (26 जनवरी) को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नासिक में ध्वजारोहण के बाद एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने भाषण में बाबासाहेब का उल्लेख नहीं किया था। इस पर वन विभाग की एक महिला अधिकारी ने मंच से ही आपत्ति जताते हुए उन्हें टोका और संविधान के शिल्पकार का उल्लेख न करने का कारण पूछा। मामला बढ़ता देख गिरीश महाजन ने बाद में माफी मांगते हुए इसे अनजाने में हुई भूल बताया था।
Pankaja munde ambedkar issue latur zilla parishad election protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMबालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Jul 02, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














