-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Latur »
- Father Kills Innocent Child For Asking For Chocolate In Latur
‘बाबा मुझे चॉकलेट चाहिए’, और बाप ने की मासूम की हत्या, रूह कंपा देने वाली वारदात
- Written By: आंचल लोखंडे
मासूम बच्ची ने अपने पिता से चॉकलेट के लिए पैसे मांगे। जिस बच्ची ने प्यार से “बाबा” कहकर उसके कंधे पर सिर रखा होगा, उसी का गला उसने साड़ी से कसकर उसकी नन्ही सी जिंदगी छीन ली।

लातूर में बाप ने की मासूम की हत्या (सौजन्यः सोशल मीडिया)
लातूर: यह खबर किसी का भी दिल दहला देगी। एक पिता अपनी 4 साल की बेटी का हत्यारा बन बैठा। वजह पढ़ कर किसी की भी रुह कांप जाएगी और खुन खौल उठेगा। मासूम बच्ची ने उससे चॉकलेट के लिए पैसे मांगे। जिस बच्ची ने प्यार से “बाबा” कहकर उसके कंधे पर सिर रखा होगा, उसी का गला उसने साड़ी से कसकर उसकी नन्ही सी जिंदगी छीन ली। यह अमानवीय वारदात लातूर जिले के उदगीर तहसील के भीमा तांडा गांव में रविवार दोपहर हुई।
4 साल की आरुषी को चॉकलेट बेहद पसंद थी। वह अपनी छोटी-सी जुबान से बार-बार “बाबा मुझे चॉकलेट चाहिए” कहती रही। लेकिन उसके पिता बालाजी बाबू राठोड़ के दिल में प्यार की जगह शराब और नफरत भरी थी। पुलिस के मुताबिक, बेटी के बार-बार पैसे मांगने पर उसने अपनी साड़ी ली और उसी से मासूम का गला कस दिया। कुछ ही मिनटों में बच्ची का दम घुट गया। उसकी किलकारियां, उसकी मुस्कान सब हमेशा के लिए खत्म हो गई।
घरेलू कलह और शराब ने ली मासूम की बलि
जांच में सामने आया है कि आरोपी को शराब की लत थी। अक्सर वह नशे में पत्नी को मारता-पीटता और बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। इस हिंसा से तंग आकर पत्नी वर्षा तीन महीने पहले अपने मायके चली गई थी। लेकिन 9 जून को आरोपी पति जबरन उसके मायके पहुंचा और चार साल की आरुषी को अपने साथ भीमा तांडा गांव ले आया। रविवार को उसी घर में, जहां उसे सबसे ज्यादा प्यार और सुरक्षा मिलनी चाहिए थी, उसी घर में उसकी सांसें छीन ली गईं।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
मथुरा में छात्र विपिन हत्याकांड का खुलासा: मुठभेड़ में पकड़े गए दो आरोपी, महिला सह-अभियुक्ता भी गिरफ्तार
कनाडा के टॉरंटो एयरपोर्ट से Himanshi Murder केस का आरोपी अब्दुल गिरफ्तार
2.5 साल तक रची कारोबारी परिवार की हत्या कर लूट की साजिश, फिर वॉचमैन को मारा, विले पार्ले मर्डर केस बड़ा खुलासा
मां तक कैसे पहुंची यह खबर
रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे वर्षा के मामा के फोन पर एक दिल दहला देने वाला कॉल आया। दूसरी तरफ उसकी सास मंगलबाई थी। आवाज कांप रही थी, तुम्हारे पति बालाजी ने आरुषी को मार डाला है। उसने उसे साड़ी से फांसी दे दी है। यह सुनते ही मां वर्षा का कलेजा फट गया। वह चीखती-चिल्लाती हुई सरकारी अस्पताल भागी। लेकिन डॉक्टरों ने साफ कह दिया। आपकी बच्ची अब इस दुनिया में नहीं रही। वर्षा की चीखें अस्पताल की दीवारों में गूंजती रहीं। हर कोई पत्थर की तरह खामोश था। कोई उसे कैसे दिलासा देता?
मौत का सामान! मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के बैग से निकले 16 जिंदा सांप
गांव में मातम
भीमा तांडा गांव में कोई भी अपनी आंखों के आंसू रोक नहीं पाया। लोग एक-दूसरे से पूछते रहे। क्या बाप का दिल इतना बेरहम हो सकता है? कई बुजुर्ग कहते रहे। जिसने बेटी को जन्म दिया, वही जल्लाद बन गया। अब बेटियां किस पर भरोसा करें? गांव में मातम पसरा है। मासूम की मौत ने पूरे समाज को झकझोर दिया है।
आरोपी गिरफ्तार-पुलिस कर रही पूछताछ
मां वर्षा की शिकायत पर उदगीर ग्रामीण पुलिस ने आरोपी बालाजी बाबू राठोड़ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपनिरीक्षक रायपल्ले ने कहा कि यह जघन्य अपराध है। आरोपी को कानून के मुताबिक सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। पुलिस अब पूरी घटना की गहराई से जांच कर रही है।
Father kills innocent child for asking for chocolate in latur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
Aug 09, 2026 | 09:02 PMजो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Aug 09, 2026 | 08:30 PMएयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज
Aug 09, 2026 | 08:30 PMExplainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
Aug 09, 2026 | 08:27 PMराजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
Aug 09, 2026 | 08:19 PMठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
Aug 09, 2026 | 08:18 PM15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
Aug 09, 2026 | 08:02 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














