-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Pratap Sarnaik Warning Non Marathi Cab Auto Drivers Rto Action After 15 August
15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
Non Marathi Cab Auto Drivers: 15 अगस्त के बाद अमराठी कैब और ऑटो चालकों पर RTO कार्रवाई करेगा। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने चेतावनी देते हुए कहा कि सिर्फ सर्टिफिकेट दिखाने से कार्रवाई नहीं टलेगी।

परिवहन विभाग के कार्यक्रम के दौरान प्रताप सरनाइक (सोर्स: नवभारत फोटो)
Pratap Sarnaik Warning: मुंबई एमएमआर सहित राज्य भर में रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए व्यवहारिक मराठी भाषा का ज्ञान अनिवार्य किए जाने के बाद 1 लाख से ज्यादा अमराठी ड्राइवरों ने मराठी भाषा का प्रशिक्षण ‘हिंदुहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे मराठी शिकवणी अभियान’ के तहत लिया है।
ऐसी जानकारी परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में व्यवसाय करना है तो मराठी का बुनियादी ज्ञान होना जरूरी है। महाराष्ट्र में रोजगार करना है तो मराठी से नाता जोड़ना ही पड़ेगा। यह जबरदस्ती नहीं, बल्कि अपनत्व की भाषा है। उन्होंने बाकी अमराठी चालकों से भी 15 अगस्त से पहले प्रशिक्षण पूरा करने की अपील की।
17 को मिलेगा प्रमाणपत्र
परिवहन मंत्री ने बताया कि मुंबई मराठी साहित्य संघ, राज्य मराठी विकास संस्था और कोकण मराठी साहित्य परिषद के सहयोग से अमराठी चालकों के लिए चलाए गए अभियान को जबरदस्त सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि इसका समापन समारोह 17 अगस्त को ठाणे के गडकरी रंगायतन में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार और मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर व्यवहारिक मराठी का प्रशिक्षण पूरा करने वाले हजारों अमराठी व्यावसायिक वाहन चालकों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य रेल ने कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये! जानें क्या है जीरो स्क्रैप मिशन
घट जाएगा यात्रा का समय, कम होगी भीड़, पनवेल-कर्जत नए रेल कॉरिडोर का काम प्रोजेक्ट पूरा होने के करीब
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
ग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
नहीं टलेगी कार्रवाई !
परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने मानवतावादी दृष्टिकोण से अमराठी चालकों को मराठी सीखने का मौका दिया। इस अभियान के जरिए हजारों चालकों ने मराठी सीखने का प्रयास किया है।प्रमाणपत्र को लेकर मंत्री ने स्पष्ट किया कि कोकण मराठी साहित्य परिषद द्वारा दिया जाने वाला प्रमाणपत्र केवल अभियान में भागीदारी का प्रमाण है। केवल प्रमाणपत्र दिखाने से कार्रवाई नहीं टलेगी।
आरटीओ अधिकारी चालकों से मराठी में संवाद करेंगे। अगर चालक मराठी में उत्तर दे पाया, तभी उसे नियमों का पालन करने वाला माना जाएगा। नियमों का पालन न करने वालों पर कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। आरटीओ अधिकारी जांच करेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे। सरनाईक ने कहा, जो चालक यात्रियों से दो प्रेम के शब्द मराठी में बोलता है, वह महाराष्ट्र की संस्कृति का सम्मान करने वाला दूत बन जाता है।
यह भी पढ़ें: मध्य रेल ने कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये! जानें क्या है जीरो स्क्रैप मिशन
मराठी सिर्फ भाषा नहीं, अस्मिता
ठाणे में आयोजित पत्रकार परिषद में परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि मराठी केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र की अस्मिता और संस्कृति की आत्मा है। हम किसी के विरोध में नहीं हैं। जो भी महाराष्ट्र और मराठी भाषा से प्रेम करता है, वह हमारे लिए उतना ही महत्वपूर्ण है। लेकिन महाराष्ट्र में काम करते समय मराठी का सम्मान करना जरूरी है।
इस अवसर पर कोंकण मराठी साहित्य परिषद के कार्याध्यक्ष प्रा.प्रदीप ढवल, ठाणे विभागीय आरटीओ अधिकारी हेमांगिनी पाटिल सहित मराठी साहित्य परिषद के पदाधिकारी उपस्थित थे।
मराठी नागरिकों से भी अपील
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने मराठी यात्रियों से भी अपील की कि वे सामने वाले चालक को हिंदीभाषी मानकर हिंदी में बात न करें। मराठी भाषी अगर मराठी में ही संवाद करेंगे तो मराठी का उपयोग और बढ़ेगा। मराठी का सम्मान करने की जिम्मेदारी सिर्फ चालकों की नहीं, बल्कि हर मराठी नागरिक की है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के मराठी भाषा विभाग, मुंबई मराठी साहित्य संघ, राज्य मराठी विकास संस्था और कोकण मराठी साहित्य परिषद के संयुक्त सहयोग से चलाए गए इस अभियान ने राज्यभर में जनांदोलन का रूप ले लिया है।
Pratap sarnaik warning non marathi cab auto drivers rto action after 15 august
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
Aug 09, 2026 | 08:02 PMIncome Tax Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए आयकर विभाग में नौकरी, 7 पदों पर भर्ती
Aug 09, 2026 | 08:01 PMJPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, 10 अगस्त से CID करेगी पूछताछ; झारखंड छात्र आंदोलन तेज
Aug 09, 2026 | 07:59 PMMoney Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
Aug 09, 2026 | 07:59 PMटॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट
Aug 09, 2026 | 07:58 PMमध्य रेल ने कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये! जानें क्या है जीरो स्क्रैप मिशन
Aug 09, 2026 | 07:49 PMबेंगलुरु के फुटपाथ पर खंभे, दुकानें और बाइक… पैदल चलने वाला जाए तो जाए कहां? वायरल वीडियो ने उठाए बड़े सवाल
Aug 09, 2026 | 07:46 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM













