-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Meets Commonwealth Games 2026 Medal Winners Jo Khelega Wo Khilega
जो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
- Written By: अर्पित शुक्ला
Commonwealth Medal Winners: PM मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के भारतीय मेडलिस्ट्स से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। भारत ने 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल जीतकर चौथा स्थान हासिल किया।

कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी(Image- X/@narendramodi)
PM Modi Meets Commonwealth Medal Winners: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘कॉमनवेल्थ गेम्स 2026’ में देश के लिए मेडल जीतने वाले एथलीट्स से मुलाकात की। खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा… ऑलवेज चियर फोर भारत’।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर साझा किए गए इस वीडियो की शुरुआत विमेंस 51 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड जीतने वाली बॉक्सर साक्षी चौधरी ने की। उन्होंने कहा, “हैलो फ्रैंड्स, मैं साक्षी चौधरी… आज हम सभी कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट को आदरणीय प्रधानमंत्री सर ने बुलाया है। हमें इस पर काफी गर्व महसूस हो रहा है। हमें प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत खुशी हुई। वह बहुत विनम्र हैं।”
जो खेलेगा, वो खिलेगा
इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, “जो खेलेगा, वो खिलेगा, ऑलवेज चियर फोर भारत।” अपनी बात समाप्त करते हुए पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष किया। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुल 39 मेडल अपने नाम किए। इसमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। भारत इस शानदार प्रदर्शन के साथ मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा।
सम्बंधित ख़बरें
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, साहस को किया सलाम
खेलों में राजस्थान की नई उड़ान, जयपुर में 101 करोड़ की लागत से बनेगी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
लाल किले से गूंजेगी Gen Z की आवाज़? पीएम मोदी से अभिजीत दीपके की मांग- 15 अगस्त पर युवाओं के भविष्य पर हो बात
PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के 8 सांसद, सुप्रिया सुले ने खोला राज! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
भारतीय मु्क्केबाजों ने अपना दमखम दिखाया
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं में 23 पुरुष एथलीट्स ने 23 मेडल हासिल किए, जिनमें 5 गोल्ड, 13 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल थे। वहीं, महिला एथलीट्स ने 16 मेडल (8 गोल्ड, 4 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) जीते। इस संस्करण में भारतीय मु्क्केबाजों ने अपना दमखम दिखाया। सभी 10 मुक्केबाजों ने मेडल हासिल किए। इनमें 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल थे। एथलेटिक्स में देश ने कुल 16 मेडल (3 गोल्ड, 7 सिल्वर, 6 ब्रॉन्ज) अपने नाम किए। वहीं, एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में देश ने 16 मेडल जीते।
यह भी पढ़ें- कॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
इस बार जूडो में भी भारत ने अपना लोहा मनवाया। देश के 4 जूडोका ने मेडल हासिल किए। भारत ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता। एक ही दिन अस्मिता डे (विमेंस 48 किग्रा) और हर्ष सिंह (मेंस 60 किग्रा) ने इस खेल में देश को गोल्ड दिलाए। -एजेंसी इनपुट के साथ
Pm modi meets commonwealth games 2026 medal winners jo khelega wo khilega
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Aug 09, 2026 | 08:30 PMएयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज
Aug 09, 2026 | 08:30 PMExplainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
Aug 09, 2026 | 08:27 PMराजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
Aug 09, 2026 | 08:19 PMठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
Aug 09, 2026 | 08:18 PM15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
Aug 09, 2026 | 08:02 PMIncome Tax Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए आयकर विभाग में नौकरी, 7 पदों पर भर्ती
Aug 09, 2026 | 08:01 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














