मौत का सामान! मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के बैग से निकले 16 जिंदा सांप

कस्टम अधिकारियों ने एक विदेशी यात्री को गिरफ्तार किया जो चॉकलेट के डिब्बों में 16 जीवित सांप छिपाकर भारत लाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी यात्री का नाम गुडमैन लिनफोर्ड लियो बताया गया है।
मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के बैग से निकले 16 जिंदा सांप
मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के बैग से निकले 16 जिंदा सांप (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सांपों की तस्करी की बड़ी घटना सामने आई। कस्टम अधिकारियों ने एक विदेशी यात्री को गिरफ्तार किया जो चॉकलेट के डिब्बों में 16 जीवित सांप छिपाकर भारत लाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी यात्री का नाम गुडमैन लिनफोर्ड लियो बताया गया है। लियो ने फिल्मी अंदाज में तस्करी का पूरा प्लान बनाया था।

उसने अपने बैग में चॉकलेट के डिब्बे और पुराने कपड़े भरे थे जिनके अंदर बेहद सावधानी से 16 जीवित सांपों को छोटे-छोटे पाउच में बांधकर छुपा रखा था। लियो की चालाकी इतनी थी कि उसने यह पूरा जुगाड़ ग्रीन चैनल से बेखौफ निकलने के लिए किया, ताकि कोई उसकी तलाशी न ले। मगर उसकी हरकतें कस्टम अधिकारियों की नजर में आ गईं। जैसे ही उसे रोका गया और बैग खोला गया अंदर का नजारा देख अधिकारी भी सुन्न रह गए।

दुर्लभ प्रजातियों के 16 सांप

लियो के बैग से जो सांप निकले, वो कोई मामूली सांप नहीं थे बल्कि बेहद दुर्लभ विदेशी प्रजातियां थीं। इनमें शामिल 5 होंडुरन मिल्क स्नेक, 2 गार्टर स्नेक, 2 केनियन सैंड बोआ, 1 बैंडेड कैलिफोर्निया किंग स्नेक, 5 राइनोसिरस रैट स्नेक और 1 अल्बिनो रैट स्नेक ये सांप बेहद महंगे और विदेशी बाजारों में लाखों में बिकने वाले माने जाते हैं।

रबर बैंड और धागों से बांधकर किया छुपाने का प्रयास

कस्टम अधिकारियों के मुताबिक लियो के बैग में 15 पाउच मिले थे जिनमें इन सांपों को जीवित अवस्था में रखा गया था। पाउचों को चॉकलेट के डिब्बों और पुराने कपड़ों में छिपाया गया था। यह सब इतनी सफाई से किया गया था कि पहली नजर में किसी को शक न हो। आदित्य की बात दिल में चुभ गई, कोल्हापुर में हर्षल सुर्वे और संजय पवार का इस्तीफा

कस्टम अधिकारियों की होशियारी से नाकाम हुई तस्करी

हालांकि लियो की यह चालाकी मुंबई कस्टम विभाग के अधिकारियों के सामने टिक नहीं सकी। ग्रीन चैनल से बाहर निकलने के दौरान उसकी हरकतें संदिग्ध लगीं और तुरंत उसकी तलाशी ली गई। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह इन सांपों की तस्करी के लिए मोटी रकम पाने वाला था। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने भी इस बरामदगी की पुष्टि की है। भले ही ये सांप अंतरराष्ट्रीय संधि (CITES) की सबसे सख्त सूची में न हों, लेकिन बिना किसी वैध कागजात के इस तरह जीवित जानवरों को सीमा पार ले जाना पूरी तरह से अवैध है।

बड़ा रैकेट होने का संदेह

कस्टम विभाग ने लियो को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया है। अधिकारियों को शक है कि इसके पीछे बड़ा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी नेटवर्क हो सकता है। पुलिस यह पता लगा रही है कि भारत में इन सांपों की डिलीवरी किसे करनी थी और कौन लोग इसके पीछे हैं।

एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी

इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी और कड़ी कर दी है। कस्टम विभाग ने कहा है कि किसी भी यात्री को यह समझ लेना चाहिए कि ऐसे अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com