- Hindi News »
- Viral »
- Police In Khaki Uniform Performing Stunts On E Bike Video Viral Social Media
Nagpur: खाकी पहनकर स्कूटी पर पुलिसकर्मी का करतब, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Viral News: नागपुर में एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी स्कूटी पर करतब करता नजर आ रहा है।

करतब करता पुलिसकर्मी (सौजन्य-एक्स)
नागपुर: पुलिस अक्सर बाइक पर स्टंट करने वाले लोगों को पकड़ती है और उन्हें अच्छा सबक सिखाती है। पुलिस का काम होता है कि वे सड़कों पर बाइक पर स्टंट करने वालों को रोके और उनके खिलाफ एक्शन लें। लेकिन अगर वही पुलिस अपनी ही गाड़ियों पर स्टंट करने लगे तो क्या होगा? ये मामला इसलिए सामने आया है क्योंकि सोशल मीडिया पर नागपुर के एक पुलिस अधिकारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी का खाकी पहनकर बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो नागपुर के वर्धमान नगर का है, जिसमें एक पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी पर स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पुलिसकर्मी अपनी स्कूटी पर पैरों को ऊपर फोल्ड कर बैठा हुआ है।
स्टंट करता दिखा पुलिसकर्मी
ये वीडियो वर्धमान नगर के फ्लाईओवर का है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी गाड़ी का हैंडल छोड़कर करतब करता नजर आ रहा है। पुलिसकर्मी का ये करतब एक यूजर ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद ये तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी बिना हैंडल पकड़े गाड़ी को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान उसकी गाड़ी भी लहराती है, जो दुर्घटना को आमंत्रण है।
सम्बंधित ख़बरें
प्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
नर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
Nagpur: Man in Khaki Uniform Caught Performing Stunts on E-Bike, Video Goes Viral#Nagpur #Maharashtra pic.twitter.com/U2p1Q3rcnM — अभिषेक 'अजनबी' ✍🏻 (@abhishekAZNABI) June 30, 2025
पुलिसकर्मी की इस हरकत पर लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। पुलिसकर्मी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस तरह का करतब आसपास में मौजूद कई जिंदगियों को खतरे में डालने वाला करतब था। इसके खिलाफ अब सख्त कार्रवाई और एक्शन लेने की मांग की जा रही है।
कार पर भारत सरकार की प्लेट और खुद को IAS बताकर करता था मौज, पुलिस ने दिया ‘डोज’
गाड़ी पर स्टंटबाजी करना आसपास की गाड़ियों के लिए जोखिमभरा हो सकता है। एक गाड़ी की गलती के कारण कई जिंदगियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता है। ऐसे में फ्लाइओवर पर पुलिसकर्मी द्वारा इस तरह का स्टंट करना प्रशासन की जिम्मेदारियों पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर देता है।
Police in khaki uniform performing stunts on e bike video viral social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














