-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mathura »
- Mathura Student Murder Case Two Wanted Accused Arrested Police Encounter
मथुरा में छात्र विपिन हत्याकांड का खुलासा: मुठभेड़ में पकड़े गए दो आरोपी, महिला सह-अभियुक्ता भी गिरफ्तार
- Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Mathura Murder Case: मथुरा में संस्कृति यूनिवर्सिटी के 4 अगस्त को छात्र विपिन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार हुए, जबकि महिला सह-अभियुक्ता भी पकड़ी गई।

मथुरा पुलिस (सोर्स- फोटो नवभारत)
Mathura Student Murder Case: छाता थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र विपिन हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त हथियार तथा एक मारुति स्विफ्ट कार बरामद की गई है। मामले में एक महिला सह-अभियुक्ता को भी उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
4 अगस्त को दोपहर से गायब हुई था विपिन
पुलिस के मुताबिक गोवर्धन क्षेत्र के नीमगांव निवासी करीब 20 वर्षीय विपिन 4 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे मोटरसाइकिल से संस्कृति यूनिवर्सिटी, छाता जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन विश्वविद्यालय नहीं पहुंचा। परिजनों की ओर से सूचना दिए जाने के बाद थाना छाता में गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से छात्र के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू की।
अगले दिन 5 अगस्त को थाना जैत क्षेत्र के धौरेरा गांव के जंगल में एक खंडहरनुमा कोठरी में विपिन का शव मिला। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना छाता में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए कई स्तरों पर जांच शुरू की।
सम्बंधित ख़बरें
कोपरखैरणे स्टेशन पर महिला यात्रियों के आसपास घूमता दिखा संदिग्ध व्यक्ति, वीडियो वायरल; GRP ने बाहर निकाला
कृष्ण लला हम आएंगे… इधर संतों ने फूंका कारसेवा का शंखनाद, उधर आश्रम से गायब हुआ पूजा का गुलाबी पत्थर!
तंत्र-मंत्र से युवती को ठीक करने का दावा; दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, तांत्रिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कनाडा के टॉरंटो एयरपोर्ट से Himanshi Murder केस का आरोपी अब्दुल गिरफ्तार
7 अगस्त को पुलिस को मिली आरोपियों की खबर
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 7 अगस्त की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के मामले में वांछित आरोपी एक कार से गोवर्धन-छाता मार्ग की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने रनवारी गांव से करीब एक किलोमीटर पहले प्लॉटों के पास घेराबंदी की।
पुलिस का दावा है कि इस दौरान आरोपियों की ओर से फायरिंग की गई, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान विक्रम और अमन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों घायल हुए, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके से एक अन्य आरोपी तेजपाल उर्फ नेहनू फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें- तंत्र-मंत्र से युवती को ठीक करने का दावा; दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, तांत्रिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम निवासी गोवर्धन और अमन निवासी राधाकुंड के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से .315 बोर के दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त हथियार तथा मारुति स्विफ्ट कार बरामद करने का दावा किया है। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसके अलावा 8 अगस्त की सुबह पुलिस ने मामले में वांछित महिला सह-अभियुक्ता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या की घटना में उसकी भूमिका और अन्य आरोपियों से संबंधों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी अमन के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि विक्रम के खिलाफ हत्या और शस्त्र अधिनियम से संबंधित मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी और घटना के पीछे की पूरी वजह का पता लगाने में जुटी है।
Mathura student murder case two wanted accused arrested police encounter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सड़क के गड्ढों पर गरमाया नासिक मनपा सदन, मरीज बनकर एंबुलेंस से सदन में पहुंचे शिवसेना पार्षद
Aug 09, 2026 | 03:39 PMदर्द में भी सुर नहीं भूले सोनू निगम, सर्जरी के दौरान गाया रफी साहब का ‘सुहानी रात’
Aug 09, 2026 | 03:38 PMमथुरा में छात्र विपिन हत्याकांड का खुलासा: मुठभेड़ में पकड़े गए दो आरोपी, महिला सह-अभियुक्ता भी गिरफ्तार
Aug 09, 2026 | 03:37 PMअसम में सनसनी, सीलबंद बोतल का जहरीला पानी? एक ही परिवार के 4 लोग अस्पताल पहुंचे, गोदाम पर लगा ताला
Aug 09, 2026 | 03:35 PMKBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
Aug 09, 2026 | 03:18 PMपुणे के 12 गांवों को दूषित पानी से मिलेगी राहत, 894 करोड़ की जलापूर्ति योजना पर काम तेज
Aug 09, 2026 | 03:09 PMBhandara News: देहदान के इंतजार में भंडारा मेडिकल कॉलेज, रिसर्च के लिए नागपुर से लाने पड रहे शव
Aug 09, 2026 | 03:06 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














