-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Kolhapur »
- Devendra Fadnavis Sunetra Pawar Visit Kolhapur Pay Tribute Dy Patil
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
- Written By: गोरक्ष पोफली
Devendra Fadnavis Kolhapur Visit: सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने कोल्हापुर पहुंचकर पूर्व राज्यपाल डॉ. DY पाटिल को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया।

DY पाटिल को नमन करते हुए देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Devendra Fadnavis Sunetra Pawar Visit Kolhapur: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कोल्हापुर पहुंचकर डीवाई पाटिल को श्रद्धांजलि दी और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने डीवाई पाटिल को एक सधे हुए नेता बताया और कहा कि वह हमेशा अपने राज्य और लोगों से जुड़े रहे।
कोल्हापुर में मुख्यमंत्री फडणवीस ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि डीवाई पाटिल दादा पिछली पीढ़ी के बहुत सधे हुए नेता थे। शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य हम सभी देख सकते हैं। उनके कार्यों से आज हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने एक नेता के तौर पर अच्छा काम किया, साथ ही तीन राज्यों के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी संभाली।
हर जिम्मेदारी में छोड़ी अमिट छाप
मुख्यमंत्री ने कहा कि डीवाई पाटिल ने हर जिम्मेदारी में अपनी छाप छोड़ी है। जब वह राज्यपाल थे, तब भी वह अपने लोगों और राज्य से जुड़े हुए थे। उन्होंने अपनों को कभी नहीं छोड़ा। उनसे जब भी बात करने का मौका मिलता था, तो मैं उनके विचारों से प्रभावित होता था।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
मध्य रेल ने कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये! जानें क्या है जीरो स्क्रैप मिशन
घट जाएगा यात्रा का समय, कम होगी भीड़, पनवेल-कर्जत नए रेल कॉरिडोर का काम प्रोजेक्ट पूरा होने के करीब
मुख्यमंत्री ने अपने इस दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र में राजनीति, समाज सेवा, शिक्षा और सहकारी क्षेत्रों में अमिट छाप छोड़ने वाले तथा त्रिपुरा, बिहार और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल रहे पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल का हाल ही में निधन हो गया। आज कोल्हापुर स्थित उनके आवास पर जाकर मैंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और पाटिल परिवार को सांत्वना दी।
निधन से हुई व्यक्तिगत क्षति, यादें रहेंगी हमेशा साथ
उन्होंने आगे लिखा कि स्वर्गीय डॉ. डीवाई पाटिल के साथ हुई हर बातचीत गहरे विचारों से समृद्ध होती थी। उनका मार्गदर्शन और उनसे जुड़ी अनगिनत यादें हमेशा मेरे दिल में रहेंगी। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है और इससे पैदा हुई रिक्तता कभी नहीं भरी जा सकेगी। स्वर्गीय डॉ. डीवाई पाटिल को भावभीनी श्रद्धांजलि!
यह भी पढ़ें: ठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
सुनेत्रा पवार ने पाटिल परिवार से की मुलाकात
बता दें कि महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार भी डीवाई पाटिल के परिजनों से मिलने उनके घर कोल्हापुर पहुंचीं। उपमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज कोल्हापुर में मैंने कांग्रेस नेता सतेज पाटिल के आवास पर जाकर उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। वरिष्ठ शिक्षाविद्, पूर्व राज्यपाल और डीवाई पाटिल समूह के संस्थापक पद्मश्री डॉ. ज्ञानदेव यशवंतराव उर्फ डीवाई पाटिल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शिक्षा और सामाजिक प्रगति में प्रेरणादायक योगदान
उन्होंने लिखा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और समाज सेवा के क्षेत्रों में उनका महत्वपूर्ण योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। शिक्षा के माध्यम से सामाजिक प्रगति के लिए उन्होंने जो कार्य किए, वे प्रेरणादायक और मार्गदर्शक हैं। इस दुखद घड़ी में पाटिल परिवार के दुख में सहभागी होते हुए मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्हें इस क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
Devendra fadnavis sunetra pawar visit kolhapur pay tribute dy patil
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
Aug 09, 2026 | 09:02 PMजो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Aug 09, 2026 | 08:30 PMएयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज
Aug 09, 2026 | 08:30 PMExplainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
Aug 09, 2026 | 08:27 PMराजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
Aug 09, 2026 | 08:19 PMठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
Aug 09, 2026 | 08:18 PM15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
Aug 09, 2026 | 08:02 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM












