-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Rahul Rawekar Murder Case Two Arrested
अमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
- Written By: आंचल लोखंडे
Rahul Rawekar Murder: अमरावती के धामोरी फाटे के पास राहुल रावेकर की हत्या के मामले में खोलापुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

अमरावती हत्याकांड- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati Murder Case: खोलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम धामोरी फाटे के पास राहुल राजू रावेकर (35, वाठोडा शुक्लेश्वर, भातकुली, अमरावती) की हत्या मामले में खोलापुर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच दौरान पुलिस ने 550 मोबाइल नंबरों के तकनीकी विश्लेषण और 61 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी में साहिल राहुल भगत (19, वडाली, अमरावती) व पीयूष रंजित गायकवाड (19, नवसारी, अमरावती) का समावेश है।
उल्लेखनीय है कि राहुल रावेकर 29 जुलाई को वाठोड़ा शुक्लेश्वर से अमरावती जा रहे थे। रास्ते में धामोरी बस स्टैंड के पास (धामोरी-कुमागढ़ बोर्ड के समीप) अज्ञात आरोपियों ने पीठ में चाकू घोंपकर उनकी निर्मम हत्या कर दी थी। मृतक के भाई निलेश रावेकर की शिकायत पर खोलापुर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
6 टीमों ने की खोजबीन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम, अपर पुलिस अधीक्षक दत्ता तोतेवाड और दर्यापुर उपविभागीय पुलिस अधिकारी सतीश कुलकर्णी के मार्गदर्शन में विशेष जांच टीम बनाई गई। पुलिस की टेक्निकल टीम ने इंटरनेट और टीएसपी (टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर) के आधार पर 6 अलग-अलग जगहों से जानकारी जुटाकर 550 मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया। घटना स्थल और आसपास के रास्तों के 61 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिससे संदिग्धों की गतिविधियों का सुराग मिला।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
Gadchiroli News: गड़चिरोली में ग्रामसभा के बोर्ड पर निजी कंपनी का लोगो, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
सड़क के गड्ढों पर गरमाया नासिक मनपा सदन, मरीज बनकर एंबुलेंस से सदन में पहुंचे शिवसेना पार्षद
मथुरा में छात्र विपिन हत्याकांड का खुलासा: मुठभेड़ में पकड़े गए दो आरोपी, महिला सह-अभियुक्ता भी गिरफ्तार
तकनीकी जांच से दो आरोपी गिरफ्त में
गोपनीय जानकारी और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की और घटना में शामिल आरोपी साहिल भगत व पीयूष गायकवाड को हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य फरार सह-आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उक्त खोलापुर थाना प्रभारी सहायक पुलिस निरीक्षक एपीआई अनुप वाकडे, पुरुषोत्तम बावनेर, शैलेश घुरडे, दीपक उईके, निखिल आमझरे, वृंदावन गुडधे तथा राजेश सरकटे ने की।
ये भी पढ़े: जेल की सुरक्षा में सेंध; अमरावती जेल में चढ़कर बना रहा था वीडियो, सुरक्षा कर्मियों ने दबोचा
हत्या का कारण अब तक अस्पष्ट, जांच शुरू
उक्त हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी साहिल भगत और पीयूष गायकवाड को गिरफ्तार किया है। लेकिन अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है। आखिर हत्या क्यों की, यह सवाल अभी भी गुलदस्ते में है। दोनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। पीसीआर में उक्त हत्या की वजह सामने आने की संभावना है।
Amravati rahul rawekar murder case two arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
Aug 09, 2026 | 04:09 PMDisha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
Aug 09, 2026 | 04:09 PMममता बनर्जी पर हमला…कांचरापाड़ा में कार पर फेंकी गईं ईंटें, लोगों ने दीदी पर फेंका जूता-कीचड़- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 04:06 PMShare Market Outlook: सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल, जानें पूरी डिटेल
Aug 09, 2026 | 04:01 PMदिल्ली मेट्रो में चोरी से फोटो लेने पर महिलाओं ने शख्स को पकड़ा! फोन की Recycle Bin में मिलीं तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 04:00 PM14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द? छात्र आंदोलन के आगे झुकी सोरेन सरकार, 90 दिनों में CID जांच का आश्वासन
Aug 09, 2026 | 04:00 PMयोगी सरकार की नई पहल: हर माह इंटर कॉलेजों में पहुंचेंगे युवा IAS-IPS-IFS अधिकारी, करियर को देंगे सही दिशा
Aug 09, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














