महाराष्ट्र लाइव ब्लॉग (डिजाइन फोटो)
Maharashtra Breaking News LIVE Updates: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की एक विशेष अदालत गुरुवार को मालेगांव ब्लास्ट मामले में 17 साल बाद फैसला सुनाया है। एआईए ने साध्वी प्रज्ञा सहित सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया गया है। एनआईए की विशेष अदालत ने कहा कि मामले की जांच में कई गलतियां थी। बाइक में बम प्लांट किया गया ये साबित नहीं हुआ।
31 Jul 2025 09:50 PM (IST)
फिडे महिला चेस वर्ल्ड कप (एफआईडीई 2025) जीतकर इतिहास रचने वाली दिव्या देशमुख ने कहा है कि माता-पिता को असफलता के समय अपने बच्चों का समर्थन करना चाहिए।दिव्या देशमुख ने कहा कि फिडे 2025 में जीत हासिल करने के बाद मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। मुझे यह विश्वास करने में समय लगा कि मैं जीत गई हूं। मेरा सफर आसान नहीं रहा है। इस यात्रा में बहुत लोगों का योगदान रहा है। अपनी सफलता का श्रेय मैं माता-पिता, परिवार और अपने पहले कोच राहुल जोशी को देना चाहूंगी।
31 Jul 2025 09:21 PM (IST)
मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 12 ने दहिसर के एक होटल में चल रहे एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एक गुप्त सूचना के आधार पर, अधिकारियों ने एक फर्जी ग्राहक भेजा जिसने एक महिला दलाल से संपर्क किया। पुष्टि होने पर, टीम ने होटल पर छापा मारा और एक नाबालिग समेत तीन महिलाओं को बचाया और दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया। बचाई गई पीड़ितों को एक आश्रय गृह भेज दिया गया है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ठोस खुफिया जानकारी और त्वरित कार्रवाई के बाद यह अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया और तस्करी नेटवर्क की आगे की जांच जारी है।
31 Jul 2025 08:04 PM (IST)
राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व प्रमुख संचालिका प्रमिला ताई मेढ़े का 97 वर्ष की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में उनके अमूल्य योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका रहीं श्रद्धेय प्रमिला ताई मेढ़े जी के देहावसान से अत्यंत दुख हुआ है। उनका संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा। महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में उनके अमूल्य योगदान को सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर शोक की इस घड़ी में…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2025
31 Jul 2025 07:36 PM (IST)
महाराष्ट्र के जालना से पूर्व कांग्रेस विधायक कैलास गोरंट्याल गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें मुंबई में पार्टी के राज्य मुख्यालय में भाजपा में शामिल किया गया। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने तीन बार कांग्रेस विधायक रहे गोरंट्याल और उनके सहयोगियों का पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे, राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कल्याण मंत्री अतुल सावे और पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य अशोक चव्हाण सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
31 Jul 2025 07:17 PM (IST)
महाराष्ट्र सरकार ने निजी मेडिकल कॉलेजों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के छात्रों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का पूर्व का फैसला वापस ले लिया है। राज्य चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बुधवार को इस फैसले को वापस ले लिया। सरकार ने स्पष्ट किया कि यह आरक्षण तभी लागू होगा जब केंद्र सरकार और संबंधित परिषदें मौजूदा सीट बढ़ाएंगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कहा कि एमबीबीएस/बीएएमएस/बीडीएस/बीएचएमएस और बीयूएमएस पाठ्यक्रमों के लिए यह आरक्षण तभी लागू होगा जब केंद्र सरकार और संबंधित परिषदें मौजूदा सीट बढ़ाएंगी। एमबीबीएस/बीडीएस/बीएएमएस/बीएचएमएस और बीयूएमएस पाठ्यक्रमों के अलावा अन्य पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध सीट पर 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू होगा।
31 Jul 2025 06:44 PM (IST)
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में 63 साल की एक दलित महिला का अपमान करने और करीब एक करोड़ रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उल्वा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अर्जुन रजाणे ने बताया कि जलगांव निवासी रामकृष्ण पाटिल और धुले के रहने वाले युवराज बैसाने व अमोल बैसाने ने एक करोड़ रुपये का गबन करने के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए, एक सामाजिक कल्याण संगठन के कामकाज में बाधा डाली और आपस में मिलीभगत कर अवैध निर्णय लिए।
31 Jul 2025 06:20 PM (IST)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने मालेगांव विस्फोट मामले में सभी 7 आरोपियों को बरी करने के अदालत के फैसले की सराहना की और कहा कि इससे सच सामने आ गया है। आंबेकर ने कहा कि कुछ लोगों ने अपने निजी और राजनीतिक कारणों से इस मुद्दे को उठाया था और पूरे हिंदू समुदाय और हिंदू धर्म को आतंकवाद से जोड़ने की कोशिश की थी।
31 Jul 2025 05:50 PM (IST)
पुणे ड्रग पार्टी मामले में कोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर समेत 5 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।
31 Jul 2025 05:41 PM (IST)
राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व प्रमुख संचालिका प्रमिलताई मेढ़े के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने दुख जताया उन्होंने कहा कि निधन का समाचार सुनकर बहुत व्यथित हूं। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। भारत में समिति के कार्य का विस्तार करने में प्रमिला जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, मातृशक्ति जागरण को समर्पित रहां। अपना अध्यापन और नोकरी संभालते हुए उन्होंने राष्ट्र सेविका समिति की शाखा स्तर से लेकर नगर, विभाग, प्रांत स्तर के दायित्व संभाले। समिति की अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका के रूप में प्रमिला मौसी जी ने संपूर्ण भारत और विदेश में भी प्रवास किया।
राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व प्रमुख संचालिका वंदनीय प्रमिल मौसी मेढ़े जी के निधन का समाचार सुनकर बहुत व्यथित हूं। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। भारत में समिति के कार्य का विस्तार करने में प्रमिल मौसी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, मातृशक्ति… pic.twitter.com/WOKUr7JVyb
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) July 31, 2025
31 Jul 2025 05:38 PM (IST)
राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व प्रमुख संचालिका प्रमिलाताई मेढ़े का गुरुवार सुबह नागपुर में निधन हो गया। वे 97 वर्ष की थीं। उनके निधन से संघ परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को प्रेरणास्रोत बताया।
31 Jul 2025 04:51 PM (IST)
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में सभी आरोपियों के बरी होने पर जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली और विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर सभी आरोपी निर्दोष हैं, तो इन आतंकी हमलों के पीछे असली साजिशकर्ता कौन थे? उन्होंने संदेह जताया कि क्या जांच में जानबूझकर कमजोरी बरती गई या लापरवाही हुई, जिसके कारण असली अपराधी पकड़े नहीं गए।
31 Jul 2025 04:09 PM (IST)
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अपने राज्य मुख्यालय में पार्टी के पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें इस साल के अंत में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। यह बैठक महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में हुई।
31 Jul 2025 03:10 PM (IST)
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक समूह पंचायत की महिला सरपंच दीपाली टंडेल और उनके परिवार ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद कई ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए दो सरकारी अधिकारियों को जबरन रोक लिया। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को हुई और इस संबंध में पनवेल तालुका पुलिस ने नवी मुंबई के चिकले गांव के 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चिकले में 26 जुलाई को समूह ग्राम पंचायत की सरपंच दीपाली टंडेल ने स्थानीय अधिकारियों को एक पत्र सौंपा, जिसमें भूमि से संबंधित मामले में कथित निष्क्रियता पर शिकायत व्यक्त की गई थी।
31 Jul 2025 02:22 PM (IST)
2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में एनआईए कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर, आरोपी राकेश धावड़े की बहन और वकील नीता धावड़े ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही अपनी बेगुनाही साबित कर दी थी, लेकिन हमें 17 साल तक केस लड़ना पड़ा। आज का फैसला बहुत महत्वपूर्ण हो गया है, और हम खुश हैं। हमने जो 17 साल झेले हैं, उन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, और मानसिक रूप से हम पूरी तरह से थक चुके थे। इस वजह से हमारा पूरा परिवार टूट गया था। यह कांग्रेस सरकार ही थी जिसने हिंदू आतंकवाद की अवधारणा को बढ़ावा दिया था। अब, कोर्ट के फैसले ने साबित कर दिया है कि हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकते।
#WATCH | Pune, Maharashtra: On NIA Court acquits all accused in 2008 Malegaon blast case, Neeta Dhawade, Advocate and sister of accused Rakesh Dhawade, says, "...We had already maintained our innocence, but we had to fight the case for 17 years. Today's decision has become very… pic.twitter.com/JLFOm18mM6
— ANI (@ANI) July 31, 2025
31 Jul 2025 01:53 PM (IST)
छत्रपति संभाजीनगर में ऑटोमोबाइल कंपनी 'टोयोटा किर्लोस्कर प्राइवेट लिमिटेड' अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत जिला परिषद की एक स्कूल की इमारत का निर्माण करेगी। जिला प्रशासन और कंपनी के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। जिले के बिडकिन स्थित जिला परिषद स्कूल में कक्षा पहली से दसवीं तक 800 विद्यार्थी मराठी और ऊर्दू माध्यम से पढ़ते है। एक अधिकारी ने बताया कि बिडकिन में बनने वाले नई इमारत में 1,200 छात्रों के बैठने की क्षमता होगी। अधिकारी ने बताया कि कंपनी इस स्कूल में 30 नए क्लासरूम, एक विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, खेल का कमरा, रसोईघर और शौचालय का निर्माण करेगी। अधिकारी ने बताया कि यह काम 2028 तक पूरा हो जाएगा।
31 Jul 2025 01:23 PM (IST)
साइबर जालसाज़ों ने महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला और डीसीपी दया नायक समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बनकर घाटकोपर की एक महिला से ₹4 लाख की ठगी की। मुंबई पुलिस ने बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत 5 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
31 Jul 2025 12:49 PM (IST)
2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में पीड़ितों में से एक के वकील शाहिद नदीम ने कहा, "29 सितंबर 2008 को मालेगांव में एक बम विस्फोट हुआ था जिसमें 6 लोग मारे गए थे और 101 घायल हुए थे। आज अदालत ने सभी आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। लेकिन यह स्पष्ट रूप से बरी नहीं है, इस मामले में अपील दायर की जाएगी। आरोपी नंबर 10 ने कहा था कि कोई बम विस्फोट नहीं हुआ था, लेकिन यह एक झूठा बयान है।"
Mumbai, Maharashtra: Advocate Shahid Nadeem, lawyer of one of the victims in the 2008 Malegaon Bomb Blast case, says, "On 29th September 2008, a bomb blast took place in Malegaon in which 6 people were killed and 101 were injured. Today, the court acquitted all the accused by… pic.twitter.com/A7O4jUYlCu
— IANS (@ians_india) July 31, 2025
31 Jul 2025 12:27 PM (IST)
2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में सभी 7 आरोपियों को बरी किए जाने पर भाजपा विधायक राम कदम ने कहा, "17 साल के इंतज़ार के बाद आखिरकार मालेगांव बम विस्फोट मामले में न्यायिक फैसला आ ही गया। यह फैसला क्रूर कांग्रेस शासन के मुंह पर करारा तमाचा है। जैसा कि हमने सतयुग, त्रेता और द्वापर में देखा है, आज भी सत्य को दबाया जा सकता है, पराजित नहीं। कांग्रेस के शासनकाल में हमारे पवित्र सनातन हिंदू धर्म और भगवा ध्वज को आतंकवाद से जोड़ने का जानबूझकर और शर्मनाक प्रयास किया गया।"
Mumbai, Maharashtra: On the acquittal of all 7 accused in 2008 Malegaon blast case, BJP MLA Ram Kadam says, "After a wait of seventeen years, the judicial verdict in the Malegaon bomb blast case has finally arrived. This verdict is a strong slap on the face of the cruel Congress… pic.twitter.com/P0sUdj1kF8
— IANS (@ians_india) July 31, 2025
31 Jul 2025 12:08 PM (IST)
एनआईए कोर्ट ने मालेगांव विस्फोट मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया। साथ ही यह घोषणा की कि विस्फोट के सभी छह पीड़ितों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और सभी घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
31 Jul 2025 11:30 AM (IST)
एनआईए की विशेष अदालत ने कहा कि 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसियां भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, मेजर रमेश शिवजी उपाध्याय (सेवानिवृत्त), समीर शरद कुलकर्णी, अजय एकनाथ राहिरकर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित, सुधाकर उदयभान धर द्विवेदी उर्फ दयानंद पांडे और सुधाकर ओंकारनाथ चतुर्वेदी के खिलाफ कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई।
31 Jul 2025 11:09 AM (IST)
2008 मालेगांव विस्फोट मामले में आज फैसला आना है। फैसला सुनाने के लिए जज भी कोर्ट रूम में पहुंच चुके है और अब थोड़ी ही देर में फैसला सुनाया जाएगा।
31 Jul 2025 11:06 AM (IST)
2008 मालेगांव बम विस्फोट मामले में एनआईए कोर्ट फैसला सुनाएगी। आरोपी कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित एनआईए कोर्ट पहुंचे।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: NIA Court to pronounce verdict in 2008 Malegaon bomb blast case | Accused Colonel Shrikant Prasad Purohit reaches the NIA Court. pic.twitter.com/wpPmllyxS4
— ANI (@ANI) July 31, 2025
31 Jul 2025 10:51 AM (IST)
2008 मालेगांव विस्फोट मामले को लेकर एनआईए की विशेष अदालत में पहुंची साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर। अजय राहिरकर (मालेगांव बम विस्फोट मामले के आरोपियों में से एक) एनआईए की विशेष अदालत में पहुंचे।
Mumbai, Maharashtra: Ajay Rahirkar (one of the accused in Malegaon bomb blast case) arrives at the NIA special court pic.twitter.com/Rf9kgKrg6g
— IANS (@ians_india) July 31, 2025
31 Jul 2025 10:49 AM (IST)
मालेगांव बम विस्फोट मामले में आज आने वाले फैसले पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (मालेगांव बम विस्फोट मामले की एक आरोपी) के वकील प्रशांत मग्गू ने कहा, "निश्चित रूप से, इसमें 17 साल का समय लगा, लेकिन जो हुआ सो हुआ। आज फैसले का दिन है, और हम आदेश का इंतजार करेंगे। आदेश से स्पष्ट हो जाएगा कि क्या सही है और क्या गलत। हमने शुरू से ही कहा है कि यह एक मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित मामला था।"
Mumbai, Maharashtra: On the verdict of Malegaon bomb blast case to be delivered today, Advocate of Sadhvi Pragya Singh Thakur (One of the accused in the Malegaon bomb blast case) Prashant Maggu says, "Certainly, it took time, 17 years, but what happened has happened. Today is the… pic.twitter.com/iDlsLziofk
— IANS (@ians_india) July 31, 2025
31 Jul 2025 10:40 AM (IST)
सांगली जिले के वरिष्ठ नेता अण्णा डांगे ने बुधवार को अपने पुत्र चिमण और विश्वनाथ डांगे के साथ भाजपा में प्रवेश किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की उपस्थिति में मुंबई में यह पार्टी प्रवेश समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर अण्णा डांगे के कई कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। डांगे ने पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका नेतृत्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में विकसित हुआ था। बाद में उन्होंने शरद पवार की एनसीपी में शामिल होकर राजनीति की, लेकिन वे ज्यादा सक्रिय नहीं थे। अब वे फिर से भाजपा में लौट आए हैं।
31 Jul 2025 10:01 AM (IST)
मुंबई के मलाड इलाके में, एक ट्यूशन टीचर ने कथित तौर पर खराब लिखावट के कारण 8 साल के एक बच्चे का हाथ मोमबत्ती से जला दिया। मुंबई पुलिस ने पिता की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।
31 Jul 2025 09:25 AM (IST)
तुलजापुर के तुलजाभवानी देवी के सिंहासन के गर्भगृह में जीर्णोद्धार कार्य के कारण 1 से 10 अगस्त तक दर्शन बंद रहेंगे। पुरातत्व विभाग द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया है। इसलिए श्रद्धालु केवल मुख दर्शन ही कर पाएंगे। देवी के अन्य धार्मिक अनुष्ठान जैसे सिंहासन पूजा, अभिषेक पूजा नियमित रूप से जारी रहेंगे, ऐसी जानकारी तुलजाभवानी मंदिर संस्थान ने दी है।
31 Jul 2025 09:13 AM (IST)
विशेष एनआईए अदालत 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में अपना फैसला सुनाने के लिए तैयार है, जिसमें सात आरोपी शामिल हैं, जिनमें भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, मेजर रमेश शिवजी उपाध्याय (सेवानिवृत्त), समीर शरद कुलकर्णी, अजय एकनाथ राहिरकर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित, सुधाकर उदयभान धर द्विवेदी उर्फ दयानंद पांडे और सुधाकर ओंकारनाथ चतुर्वेदी शामिल हैं।
31 Jul 2025 08:45 AM (IST)
धुले जिले के एक युगल ने पर्यटन के लिए कोंकण आए चिपलून की विशिष्टी नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती के डूबने का वीडियो वायरल हो गया है और पता चला है कि नदी में कूदने वाले दोनों लोग धुलिया के निवासी हैं। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है और चिपलुन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस बीच, एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंचकर शव को पानी से निकालने के प्रयास शुरु किया।
31 Jul 2025 07:53 AM (IST)
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की गुणवत्ता और क्षमताओं को उन्नत करने के लिए बुधवार को राष्ट्रीय स्तर के दो स्वास्थ्य संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि ‘पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया' (PHFI) और ‘इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड मिनिमल एक्सेस सर्जरी ट्रेनिंग' (IMMAST) के साथ समझौता ज्ञापन से महाराष्ट्र के स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य पर सहयोग, तकनीकी सहायता और नीति-स्तरीय प्रभाव का एक नया युग शुरू होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन समझौतों की सराहना करते हुए कहा कि ये अधिक मजबूत और कुशल स्वास्थ्य सेवा कार्यबल के निर्माण की दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि ये साझेदारियां विशेष रूप से नर्सिंग स्टॉफ के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करेंगी।
31 Jul 2025 07:32 AM (IST)
राज्य सरकार ने प्रशासन में बड़ा बदलाव किया है। राज्य में 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें अनिल डिग्गीकर, अपर मुख्य सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मंत्रालय, मुंबई में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जबकि डॉ. कृष्णनाथ पांचाल को ठाणे में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आशिमा मित्तल को जालना में जिलाधिकारी, अजीज शेख को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, धुले और विकास खर्गे को अपर मुख्य सचिव, (राजस्व पंजीकरण एवं स्टाम्प शुल्क) राजस्व एवं वन विभाग मंत्रालय, मुंबई में जिम्मेदारी दी गई है।
31 Jul 2025 06:51 AM (IST)
दिव्या देशमुख ने जॉर्जिया के बटुमी में फाइनल मुकाबले में ‘टाई-ब्रेकर' में अनुभवी कोनेरू हम्पी को हराया। दिव्या ने कहा, “मुझे यह स्नेह पाकर बहुत खुशी हुई।” उन्होंने कहा, “यह देखकर अच्छा लग रहा है कि मेरा स्वागत करने के लिए इतनी भीड़ यहां इकट्ठा हुई है। मैं बहुत खुश हूं।” दिव्या ने कहा, “मैं अपनी बहन, पूरे परिवार और अपने पहले कोच राहुल जोशी को इसका श्रेय देना चाहती हूं।” उन्होंने कहा, “मेरे पहले कोच चाहते थे कि मैं ग्रैंड मास्टर बनूं। मैं इस जीत का श्रेय उन्हें देती हूं।”
Nagpur, Maharashtra: Women’s Chess World Cup champion Divya Deshmukh received a grand welcome at Nagpur Airport upon her return to India. She credited her family and first coach, Rahul Joshi, for her achievement pic.twitter.com/H2NeOEevU3
— IANS (@ians_india) July 30, 2025
31 Jul 2025 06:44 AM (IST)
महिला शतरंज विश्व कप चैंपियन दिव्या देशमुख ने अपनी शानदार जीत का श्रेय अपने परिवार और पहले कोच राहुल जोशी को दिया। नागपुर की रहने वाली दिव्या बुधवार रात शहर पहुंचीं और हवाई अड्डे के बाहर शतरंज प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र शतरंज संघ के अध्यक्ष परिणय फुके भी उपस्थित थे। नागपुर की 19 वर्षीय दिव्या सोमवार को महिला शतरंज विश्व कप जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं।