Deepak Chahar के नाम जुड़ा एक शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

Deepak Chahar: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम की। वो मुंबई इंडियंस के लिए पारी का सबसे महंगा ओवर पहला ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
Deepak Chahar Sets Bizarre Record
दीपक चाहर (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Deepak Chahar Sets Bizarre Record: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। इस दौरान मुंबई इंडियंस के लिए दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने एक शर्मनाकर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए दीपक चाहर द्वारा फेंका गया पहला ओवर सबसे महंगा रहा।

गुवाहाटी में खेले गए बारिश प्रभावित मुकाबले में 11-11 ओवर का खेल ही हो सका। जिसमें मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाज दीपक चाहर पर टूट पड़े। दीपक चाहर ने अपने पहले ओवर में 22 रन लुटा दिए। जो मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा पहला ओवर भी रहा। दीपक चाहर ने इस मामले में ल्यूक वुड को भी पीछे छोड़ दिया।

Deepak Chahar ने ल्यूक वुड को छोड़ा पीछे

इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड ल्यूक वुड के नाम था। वुड ने 2024 में अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बॉलिंग करते हुए 19 रन दिए थे। ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर मैकगर्क ने उस ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगाकर दिल्ली को बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी।

वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह की ओवर में जड़े दो छक्के

11-11 ओवर के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस की गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। पहले ओवर में यशस्वी जायसवाल के शानदार शुरुआत के बाद वैभव सूर्यवंशी का ताबड़तोड़ पारी भी देखने को मिला। वैभव ने दुनिया के सबसे बेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करते हुए पहले ही गेंद पर छक्का लगाया। उसके बाद वैभव ने बुमराह को एक और छक्का जड़ा। जिससे बुमराह भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए।

मुकाबले का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 80 रन की साझेदारी की। वैभव सूर्यवंशी 14 गेंदों पर 5 छक्कों और 1 चौके की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी जायसवाल 32 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर नाबाद रहे। जायसवाल की पारी की मदद से आरआर ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बनाए। कप्तान रियान पराग ने भी 10 गेंदों पर 20 रन बनाए थे।

151 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई कभी जीत की ओर जाती नहीं दिखी। रिकल्टन, रोहित सूर्यकुमार यादव, और हार्दिक पांड्या 41 के स्कोर तक अपने विकेट गंवा चुके थे। नमन धीर के 13 गेंदों पर 25 और शरफेन रदरफोर्ड के 8 गेंदों पर 25 रन की पारियों की बदौलत एमआई 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 तक पहुंच सकी। आरआर के लिए जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे ने 1-1, जबकि नांद्रे बर्गर-संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए। यशस्वी जायसवाल प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com