- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Rajapur Village Water Crisis Gobrawahi Scheme Protest Road Blockade
राजापुर में गहराया पेयजल संकट; दूषित जलापूर्ति से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क जाम करने की दी चेतावनी
राजापुर में पेयजल संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रशासन को दी चेतावनी, 2 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा सड़क जाम।

Rajapur Water Crisis News: ग्राम बघेड़ा गोबरवाही क्षेत्रीय जल आपूर्ति योजना के अंतर्गत आने वाले राजापुर गांव में पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है। पिछले 15 दिनों से नियमित जल आपूर्ति ठप है। जो पानी मिल रहा है, वह भी दूषित होने की शिकायत सामने आई है।
इससे ग्रामीणों में भारी नाराज़गी है। पानी की समस्या को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने एकत्र हुए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग से बार-बार संपर्क करने के बावजूद समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
इस दौरान ग्रामीणों ने जल आपूर्ति उपविभागीय अभियंता हर्षदीप बंसोड़ को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। प्रमुख मांगों में स्वच्छ और नियमित जल आपूर्ति की तत्काल बहाली, दूषित पानी की समस्या का समाधान, ठेकेदार की ओर से नियुक्त जल आपूर्ति कर्मचारी को हटाना, तथा मौजूदा छोटी पाइपलाइन के स्थान पर बड़ी पाइपलाइन बिछाने की मांग शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
अब सिर्फ 200 रुपए में होगी खेत की पैमाइश, जमीन के पारिवारिक विवादों से मिलेगा छुटकारा, जानें पूरी प्रक्रिया
खतरे में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की जान! बेनामी पत्र से मचा हड़कंप, जानें लेटर में है क्या?
अकोला: दिव्यांगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए UDID कार्ड को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया में आएगी तेजी
लाखनी में किसानों का फूटा गुस्सा: मांगों को लेकर 15 अप्रैल को तहसील कार्यालय पर ‘ताला ठोको’ आंदोलन की चेतावनी
इसके अलावा ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि जब तक समस्या का पूर्ण समाधान नहीं होता, तब तक संबंधित ठेकेदार का भुगतान रोका जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे सड़क जाम आंदोलन करेंगे।
इस चेतावनी के बाद प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। गांव में पुरानी और नई दोनों पाइपलाइनों से जल आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन नई पाइपलाइन की टेस्टिंग अधूरी रहने के कारण समस्या उत्पन्न हुई।
दो दिनों के भीतर स्थिति को सुधार लिया जाएगा।
हर्षदीप बंसोड़
उपविभागीय अभियंता।
Rajapur village water crisis gobrawahi scheme protest road blockade
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Buldhana: रिटायरमेंट से पहले शिक्षक ने 9 साल की छात्रा से की दरिंदगी; ग्रामीणों ने स्कूल में घुसकर पीटा
Apr 08, 2026 | 04:41 PMसुप्रीम कोर्ट में न्याय की जंग, क्या संविधान तय करेगा धर्म का स्वरूप? 9 जजों के सामने वकीलों की तीखी दलीलें
Apr 08, 2026 | 04:40 PMविश्वास करो, सारे गलत काम छूट जाएंगे, आसान तरीका जो बदल देगा आपकी जिंदगी
Apr 08, 2026 | 04:37 PMशिवसेना में बड़े बदलाव की तैयारी! एकनाथ शिंदे ने कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी, बोले- काम करो या पद छोड़ो
Apr 08, 2026 | 04:32 PMDavid Warner ने मानी अपनी गलती, शराब पीकर गाड़ी चलाने की बात कबूली; 7 मई को होगी सुनवाई
Apr 08, 2026 | 04:27 PMद्रौपदी के चीरहरण में भीष्म क्यों रहे मौन? वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप
Apr 08, 2026 | 04:24 PMअब सिर्फ 200 रुपए में होगी खेत की पैमाइश, जमीन के पारिवारिक विवादों से मिलेगा छुटकारा, जानें पूरी प्रक्रिया
Apr 08, 2026 | 04:17 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM













