इतने अहम संस्थान की इज्जत मत उछालिए! चुनाव आयोग पर भड़के केजरीवाल, लगाए BJP के अंडर में काम करने के आरोप

Kejriwal Statement: चुनाव आयोग ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते हुए एक बड़ा स्टेटमेंट दिया। अब इस पर अरविंद केजरीवाल ने पोस्ट करते हुए आयोग पर BJP के अंडर में काम करने का आरोप लगाया है।
Kejriwal Statement On ECI Allegation Of Working Under BJP
केजरीवाल, ईसीआई (सोर्स- डिजाइन इमेज)
Published on
Updated on

Arvind Kejriwal On ECI: भारतीय निर्वाचन आयोग ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते हुए एक बड़ा स्टेटमेंट दिया। अब इस पोस्ट पर कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इसी मामले में नाराजगी जताते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी एक पोस्ट किया है।

अपने पोस्ट में उन्होंने सीधे-सीधे चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर भारतीय जनता पार्टी के निर्देशों पर काम करने का गंभीर आरोप लगाया है। अब अरविंद केजरीवाल के इस पोस्ट की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

चुनाव आयोग पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अब यह कहने की जरूरत नहीं है कि चुनाव आयोग सीधे भारतीय जनता पार्टी के निर्देश लेकर और भाजपा के अंडर में काम कर रहा है। यह अब जग जाहिर है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कम से कम ऐसी भाषा के ट्वीट करके इतने अहम संस्थान की इज्जत तो सरेआम मत उछालिए। अब केजरीवाल का यह पोस्ट उस पोस्ट के जवाब में आया है जिसमें चुनाव आयोग ने बंगाल चुनाव को फ्री एंड फेयर कराने का पोस्ट किया था हालांकि इस पोस्ट में टीएमसी का भी जिक्र किया था।

चुनाव आयोग ने किया था पोस्ट

भारतीय निर्वाचन आयोग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक्स पर पोस्ट करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा। चुनाव आयोग ने लिखा कि चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक, आगे इसी पोस्ट में बताया गया कि इस बार राज्य में चुनाव भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभल रहित, छापा रहित और बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे। पोस्ट के साथ एक फोटो भी शेयर की गई है।

सीएम ममता ने लगाए थे यह आरोप

दरअसल, ऐसा देखा जा रहा है कि अपनी चुनावी रैलियों में सीएम ममता बनर्जी अपने विरोधियों के साथ-साथ चुनाव आयोग पर भी जमकर गरजती हुई नजर आती हैं। कई मौको पर उन्होंने आयोग को साफ तौर पर निशाने पर लिया। यहां तक की जब आयोग ने अधिकारियों के ट्रांसफर किए तब भी ममता भड़क उठीं और उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग जिस तरह से बंगाल को विशेष रूप से निशाना बनाया रहा है, वह न केवल अभूतपूर्व है बल्कि बेहद चिंताजनक भी है। इसके अलावा ममता ने इस पूरे घटनाक्रम को प्रशासनिक कार्रवाई मानने से इन्कार करते हुए इसे उच्च स्तर का राजनीतिक हस्तक्षेप बताया। ममता ने चुनाव आयोग पर भाजपा व केंद्र के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए इसे अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बताया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com