- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Sarpanch And His Family Attempted Suicide In Thane Villagers Stopped Officers
सरपंच के परिवार ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों ने अफसरों को रोका, जानें मामला
Thane News: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक समूह पंचायत की महिला सरपंच और उनके परिवार ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए दो जबरन सरकारी अधिकारियों को रोक लिया।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Thane Sarpanch Attempted Suicide With Family: महाराष्ट्र के ठाणे जिले एक समूह पंचायत की महिला सरपंच और उनके परिवार ने स्थानीय अधिकारियों पर एक मामले में निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की। इसके बाद कई ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए दो सरकारी अधिकारियों को जबरन रोक लिया। इस मामले में पनवेल तालुका पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को हुई। नवी मुंबई के चिकले गांव के 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने कहा कि चिकले में 26 जुलाई को समूह ग्राम पंचायत की सरपंच दीपाली टंडेल ने स्थानीय अधिकारियों को एक पत्र सौंपा, जिसमें भूमि से संबंधित मामले में कथित निष्क्रियता पर शिकायत व्यक्त की गई थी।
सरपंच दीपाली टंडेल ने अधिकारियों को दी थी चेतावनी
पुलिस के मुताबिक अपने पत्र में सरपंच दीपाली टंडेल ने अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि अगर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह और उनका परिवार घर में बंद होकर जहर खा लेंगे। इस पत्र का संज्ञान लेते हुए ग्राम पंचायत के ग्रामीण विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी के साथ मंगलवार को सरपंच को समझाने के लिए उनके घर गए।
सम्बंधित ख़बरें
Buldhana: रिटायरमेंट से पहले शिक्षक ने 9 साल की छात्रा से की दरिंदगी; ग्रामीणों ने स्कूल में घुसकर पीटा
अब सिर्फ 200 रुपए में होगी खेत की पैमाइश, जमीन के पारिवारिक विवादों से मिलेगा छुटकारा, जानें पूरी प्रक्रिया
खतरे में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की जान! बेनामी पत्र से मचा हड़कंप, जानें लेटर में है क्या?
अकोला: दिव्यांगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए UDID कार्ड को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया में आएगी तेजी
अधिकारियों ने सरपंच के घर दरवाजा तोड़ा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जब अधिकारी सरपंच के घर पहुंचे तो उन्हें दरवाजा अंदर से बंद दिखा। उन्होंने जहर खा लिया था। आत्महत्या के प्रयास का संदेह होने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ा और सरपंच तथा उनके परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई।
यह भी पढ़ें:- बरी होने के बाद भावुक हुई साध्वी प्रज्ञा, बोली- मैं जिंदा हूं क्योंकि…
जब सरपंच के परिवार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब कुछ ग्रामीणों ने वापस लौट रहे उन दो अधिकारियों को निशाना बनाया जिन्होंने पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की थी।
ग्रामीणों ने अधिकारियों की गाड़ी के सामने किया प्रदर्शन
ठाणे पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की एक भीड़ ने अधिकारियों की जीप को रास्ते में रोका और वाहन के सामने बैठकर उन्हें लगभग एक घंटे तक रोके रखा। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारी सरपंच की शिकायत पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण विकास अधिकारी की शिकायत के बाद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 189(2), 126(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sarpanch and his family attempted suicide in thane villagers stopped officers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आधार नंबर शेयर करने से डर लग रहा है? तुरंत अपनाएं ये ट्रिक, फ्रॉड होगा लगभग खत्म
Apr 08, 2026 | 04:47 PM50 रुपये में बिक रही Dhurandhar 2, मेकर्स को लगा बड़ा झटका, साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR
Apr 08, 2026 | 04:45 PMBuldhana: रिटायरमेंट से पहले शिक्षक ने 9 साल की छात्रा से की दरिंदगी; ग्रामीणों ने स्कूल में घुसकर पीटा
Apr 08, 2026 | 04:41 PMसुप्रीम कोर्ट में न्याय की जंग, क्या संविधान तय करेगा धर्म का स्वरूप? 9 जजों के सामने वकीलों की तीखी दलीलें
Apr 08, 2026 | 04:40 PMविश्वास करो, सारे गलत काम छूट जाएंगे, आसान तरीका जो बदल देगा आपकी जिंदगी
Apr 08, 2026 | 04:37 PMशिवसेना में बड़े बदलाव की तैयारी! एकनाथ शिंदे ने कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी, बोले- काम करो या पद छोड़ो
Apr 08, 2026 | 04:32 PMDavid Warner ने मानी अपनी गलती, शराब पीकर गाड़ी चलाने की बात कबूली; 7 मई को होगी सुनवाई
Apr 08, 2026 | 04:27 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM













