- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalna »
- Jalna Census 2027 Preparation Meeting Training Schedule Guidelines
जालना: सजगता से करें जनगणना, RDC शशिकांत हदगल ने बैठक में दिए निर्देश
Jalna Census 2027 Preparation: जालना में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में आरडीसी शशिकांत हदगल ने अधिकारियों को नगणना कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
- Written By: आंचल लोखंडे

district administration Jalna (सोर्सः सोशल मीडिया)
Jalna News: जनगणना एक राष्ट्रीय और अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व है, जिसे हर स्तर पर समयबद्ध, पारदर्शी और जिम्मेदारी के साथ पूरा करना अनिवार्य है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जनगणना अधिनियम 1948 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी निवासी उपजिलाधिकारी एवं जनगणना प्रभारी अधिकारी शशिकांत हदगल ने दी।
जनगणना 2027 की पृष्ठभूमि में जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी नायब तहसीलदार, नगर परिषद और नगर पंचायतों के मुख्याधिकारी, तहसील कार्यालयों के जनगणना विभाग से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर सतीश तायड़े, संपदा कुलकर्णी, रामेश्वर राख, एस.जी. वांगे और सुहास शहाणे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें
बैठक में हदगल ने जनगणना प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। मुख्याधिकारियों को नगर परिषद और नगर पंचायत स्तर पर अद्यतन नक्शे, वार्डवार जानकारी, नए आवासीय प्रोजेक्ट और प्रवासी नागरिकों के सटीक आंकड़े उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में पटवारी, ग्रामसेवक और संबंधित कर्मियों को क्षेत्रीय भ्रमण बढ़ाकर भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Fire: नागपुर की जिनिंग फैक्ट्री में भीषण आग, 1800 टन कपास राख और 8 साल का मासूम झुलसा
Amravati News: APL राशनधारक किसानों की आर्थिक मुश्किलें बढ़ीं, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
अमरावती में मजदूरों और किसानों का हल्लाबोल; निजीकरण के विरोध और MSP कानून की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Chandrapur News: शालाओं का ‘ई-लर्निंग’ ठप, ग्राम पंचायतों ने बिजली बिल भरने से किया इनकार
सैन्य क्षेत्र की स्वतंत्र प्रविष्टि का निर्देश
जनगणना कार्यालय की ओर से परिशिष्ट (एनेक्सचर-1) के अंतर्गत ग्राम राजस्व अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सेविकाओं के माध्यम से 180 से 200 घरों या लगभग 650 से 800 की आबादी वाले एक गृह-सूचीकरण खंड (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
घर समूह तय करते समय सड़क, नदी, पुल, विद्यालय और प्रमुख इमारतों जैसे पहचान चिन्हों का उल्लेख अनिवार्य किया गया है। यदि कोई क्षेत्र झुग्गी-बस्ती, विशेष क्षेत्र, सैन्य क्षेत्र या विशेष प्रभार में आता है, तो उसकी अलग से प्रविष्टि करना आवश्यक होगा। एनेक्सचर-2 के अंतर्गत प्रगणक, पर्यवेक्षक और प्रशिक्षकों की अंतिम सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें संबंधित कर्मियों का नाम, पद, विभाग, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी शामिल करना अनिवार्य होगा।
16 मई से होगी घर-घर गणना
हदगल ने बताया कि प्रत्यक्ष गृह-गणना 16 मई से 14 जून के बीच कराई जाएगी। इसे एक व्यापक और संवेदनशील कार्य बताते हुए उन्होंने सभी विभागों और कर्मियों से सामूहिक रूप से काम करने तथा डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग कर पारदर्शिता और आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित करने की अपील की।
जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
एनेक्सचर-3 के अनुसार झुग्गी-बस्तियों, अधिसूचित और मान्यता प्राप्त स्लम क्षेत्रों, विशेष क्षेत्रों (जैसे सैन्य क्षेत्र, अनुसंधान केंद्र, कारागार, छात्रावास आदि) की अलग-अलग ऑडियो-विजुअल सूची बनाकर योजनाबद्ध तरीके से डाटा संग्रह करने पर विशेष जोर दिया गया।
चयनित अधिकारियों और कर्मियों की संख्या के आधार पर प्रशिक्षण बैच तैयार किए जाएंगे। प्रशिक्षण के लिए विद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम, व्हाइट बोर्ड और कंप्यूटर जैसी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़े: संभाजीनगर की नई जल योजना अंतिम चरण में, जायकवाड़ी से जैकवेल तक पहुंचा पानी; गाद सफाई जारी
इस तरह रहेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण 9 से 12 मार्च 2026 (पहला बैच) और 14 से 17 मार्च 2026 (दूसरा बैच) तक यशदा, पुणे में चार-चार दिन के लिए आयोजित किया जाएगा। जिला, उपविभाग, तहसील और शहर मुख्यालय स्तर के अधिकारियों का प्रशिक्षण 26 फरवरी से 31 मार्च के बीच जिलाधिकारी कार्यालय जालना में तीन दिनों के सत्र में होगा। 6 से 11 अप्रैल के बीच जिलास्तर पर फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण तथा प्रगणक और पर्यवेक्षक प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। 27 अप्रैल से 8 मई तक तहसील स्तर पर 4 से 5 बैचों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Jalna census 2027 preparation meeting training schedule guidelines
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Fire: नागपुर की जिनिंग फैक्ट्री में भीषण आग, 1800 टन कपास राख और 8 साल का मासूम झुलसा
Feb 13, 2026 | 05:09 PMRam Charan के ट्विंस की पहली झलक आई सामने, चिरंजीवी ने रिवील किए यूनिक नाम, फैंस ने लुटाया प्यार
Feb 13, 2026 | 05:06 PMAmravati News: APL राशनधारक किसानों की आर्थिक मुश्किलें बढ़ीं, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Feb 13, 2026 | 05:05 PMबिहार में शुभाष चंद्र बोस की वॉल पेंटिंग के सामने पेशाब करते दिखा शख्स, वीडियो देख भड़के लोग
Feb 13, 2026 | 05:03 PMपैसे ले लो, पति मुझे दे दो… पत्नी और प्रेमिका में हुई डील, भोपाल के फैमिली कोर्ट में हुआ गजब का समझौता
Feb 13, 2026 | 04:58 PMअमरावती में मजदूरों और किसानों का हल्लाबोल; निजीकरण के विरोध और MSP कानून की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Feb 13, 2026 | 04:56 PMChandrapur News: शालाओं का ‘ई-लर्निंग’ ठप, ग्राम पंचायतों ने बिजली बिल भरने से किया इनकार
Feb 13, 2026 | 04:52 PMवीडियो गैलरी

माफियाओं के घर के आगे खड़ा है सरकार का बुलडोजर, CM योगी पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान
Feb 13, 2026 | 02:24 PM
हायर और फायर नीति से दलित-पिछड़ा वर्ग होगा तबाह? संसद में चंद्रशेखर रावण ने श्रम सुधारों को बताया ‘खतरनाक’
Feb 12, 2026 | 10:12 PM
जेल में बंद राजपाल के लिए मसीहा बनी फिल्म इंडस्ट्री! सलमान से सोनू सूद तक; 12 दिग्गजों ने की करोड़ों की मदद
Feb 12, 2026 | 10:06 PM
सऊदी अरब की शादी में मेहमानों को बांटे गए 24 कैरेट सोने के बिस्किट? वायरल वीडियो की सच्चाई ने सबको चौंकाया
Feb 12, 2026 | 09:58 PM
महुआ मोइत्रा का नोएडा पुलिस पर गंभीर आरोप, आरोपी को भगाने में की मदद; अमित मालवीय का नाम आया सामने- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:33 PM
नासिक में मनसे की गुंडागर्दी! कोचिंग सेंटर में घुसकर स्टाफ को जड़ा थप्पड़, हिंदी बोलने पर हुआ बवाल- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:26 PM










