Ram Charan के ट्विंस की पहली झलक आई सामने, चिरंजीवी ने रिवील किए यूनिक नाम, फैंस ने लुटाया प्यार

Chiranjeevi Grandchildren Photo Post: राम चरण और उपासना कामिनेनी के जुड़वां बच्चों की पहली तस्वीर सामने आ गई है। दादा चिरंजीवी ने खास पोस्ट के साथ उनके यूनिक नाम भी रिवील किए।
ram charan and upasana
Published on
Updated on

Ram Charan Twins First Post Revealed: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी के घर हाल ही में खुशियों की डबल एंट्री हुई है। 31 जनवरी 2026 को यह स्टार कपल दूसरी बार माता-पिता बना। उपासना ने जुड़वां बच्चों एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया। इस बड़ी खुशखबरी की जानकारी सबसे पहले मेगास्टार चिरंजीवी ने फैंस के साथ साझा की थी।

दरअसल, अब चिरंजीवी ने अपने पोता-पोती की पहली झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई फैमिली फोटो में पूरा परिवार बेहद खुश नजर आ रहा है। इसी पोस्ट के साथ उन्होंने दोनों बच्चों के नामों का भी खुलासा किया शिव राम कोनिडेला और अनवीरा देवी कोनिडेला। नामों की घोषणा करते हुए चिरंजीवी ने लिखा कि यह परिवार के लिए ईश्वर का विशेष आशीर्वाद है और वे इन नन्हे मेहमानों के जीवन की खूबसूरत शुरुआत के लिए सभी से दुआएं चाहते हैं।

‘शिव राम’ नाम का गहरा अर्थ

चिरंजीवी ने बताया कि बेटे का नाम ‘शिव राम’ दो महान आध्यात्मिक आदर्शों का संगम है। ‘शिव’ नाम भगवान शिव से प्रेरित है, जो आंतरिक शक्ति, शांति और आध्यात्मिक गहराई का प्रतीक माना जाता है। वहीं ‘राम’ नाम मर्यादा, करुणा और नैतिक साहस का प्रतिनिधित्व करता है। इन दोनों नामों का मेल जीवन में संतुलन, जिम्मेदारी और आत्मबल का संदेश देता है।

‘अनवीरा देवी’ नाम की खास पहचान

पोती का नाम ‘अनवीरा देवी’ भी बेहद अर्थपूर्ण है। ‘अनवीरा’ शब्द निडरता, मजबूती और दिव्य संरक्षण का प्रतीक है। इसे देवी कनक दुर्गा के आशीर्वाद से प्रेरित बताया गया है। ‘देवी’ शब्द स्त्री शक्ति, गरिमा और सौम्यता का प्रतीक है। इस नाम के जरिए परिवार ने बेटी के उज्ज्वल और साहसी भविष्य की कामना की है।

पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। फैंस और सेलेब्स कमेंट सेक्शन में परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई लोग बच्चों के नामों की तारीफ कर रहे हैं और इसे पारंपरिक मूल्यों और आधुनिक सोच का सुंदर संगम बता रहे हैं।

राम चरण और उपासना के घर आई इस खुशखबरी ने उनके चाहने वालों को जश्न मनाने का मौका दे दिया है। जुड़वां बच्चों की पहली तस्वीर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है और अब हर कोई इस स्टार परिवार के नए अध्याय को लेकर उत्साहित है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com