- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- E Learning Stopped In Chandrapur Schools Due To Unpaid Electricity Bills
Chandrapur News: शालाओं का ‘ई-लर्निंग’ ठप, ग्राम पंचायतों ने बिजली बिल भरने से किया इनकार
Chandrapur E-Learning Stopped: चंद्रपुर के जीवती तहसील में ग्राम पंचायतों द्वारा बिजली बिल न भरने के कारण 45 से अधिक स्कूलों में ई-लर्निंग व्यवस्था ठप हो गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Chandrapur school news (सोर्सः सोशल मीडिया)
Chandrapur School News: चंद्रपुर जिले की आदिवासी और दुर्गम जीवती तहसील में कई शालाओं के कंप्यूटर और टीवी यूनिट धूल खा रहे हैं। बड़े गाजे-बाजे के साथ इन्हें शालाओं में ‘ई-लर्निंग’ के लिए लगाया गया था, लेकिन लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान न होने के कारण बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। दूसरी ओर, संबंधित ग्राम पंचायतों ने बिल भरने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इससे शिक्षा विभाग की ‘ई-लर्निंग’ पहल पूरी तरह ठप होती नजर आ रही है।
केंद्र और राज्य सरकार की ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘ई-लर्निंग’ मुहिम ने जीवती तहसील के मानिकगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में अभिभावकों की उम्मीदें बढ़ा दी थीं। हालांकि, जिले के लगभग 45 स्कूलों में बिजली कनेक्शन न होने के कारण यह पहल केवल कागज़ों तक ही सीमित रह गई है। ग्राम पंचायतों द्वारा बिजली बिल का भुगतान न करने से स्कूलों में उपलब्ध सामग्री बेकार पड़ी हुई है।
करीब 45 से 50 स्कूलों में बिजली नहीं
पंचायत समिति के अंतर्गत जीवती, येल्लापुर, वनी, टेकामांडवा, शेंगाव और पाटन जैसे छह केंद्र आते हैं। इनके अंतर्गत 121 जिला परिषद स्कूल हैं। इनमें गनेरी, गोंदापुर, टाटाकोहाड़, हटकरगुडा, कुसुंबी, चोपनगुडा, बेलगाम, घाटराईगुडा, झालीगुडा, टिटवी, खड़की हीरापुर, कामतगुडा, राहापल्ली सहित करीब 45 से 50 स्कूलों में बिजली नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
173 साल की हुई भारतीय रेल, रेलमंत्री ने शेयर की पहले रेल ब्रिज की तस्वीर, ठाणे में मना जश्न
ठाणे में CREDAI-MCHI की प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन का आगाज़, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे करेंगे उद्घाटन
राज्य सरकार का बड़ा फैसला: संभाजीनगर के नए विभागीय आयुक्त बने जी. श्रीकांत
फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने पकड़े 250 तेंदुए ! राज्य में टाइगर सफारी का प्लान, वन मंत्री गणेश नाईक ने दी जानकारी
सरकार की ओर से स्कूलों को दिए गए एलईडी टीवी और कंप्यूटर सेट धूल में पड़े हैं। बिजली बिल का भुगतान न होने के कारण महावितरण ने कनेक्शन काट दिया। इस गंभीर मामले को देखते हुए जिला परिषद के शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूलों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि ग्राम पंचायतें स्कूलों के बिजली बिल का भुगतान सुनिश्चित करें।
ये भी पढ़े: चंद्रपुर मनपा नतीजों के बाद VBA का बड़ा एक्शन, पदाधिकारियों की कर दी छुट्टी, छिड़ा सियासी संग्राम!
15वें वित्त आयोग का फंड कहां जाता है?
कंप्यूटरीकृत ग्रामीण महाराष्ट्र और पेसा योजना के तहत ग्राम पंचायतों को 15वें वित्त आयोग की कार्ययोजना के अनुसार मानव संसाधन विकास पर कम से कम 25 प्रतिशत फंड खर्च करना होता है। अभिभावकों का आरोप है कि कई ग्राम पंचायतें इस नियम को नजरअंदाज कर रही हैं। कुछ स्थानों पर केवल औपचारिकता निभाने के लिए स्कूलों को सस्ते टीवी सेट दिए गए, जबकि अधिक कीमत का बिल दिखाया गया। इन सब कारणों से आदिवासी, दूरदराज और पिछड़े जीवती तहसील के गरीब छात्र बेहतर शिक्षा से वंचित रह गए हैं।
E learning stopped in chandrapur schools due to unpaid electricity bills
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ChatGPT का क्रेज: भारत टॉप 5 में, जानिए कैसे बदल रही है आपकी जिंदगी
Apr 17, 2026 | 03:07 AMVaishakh Amavasya:17 अप्रैल वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा अटूट आशीर्वाद
Apr 16, 2026 | 11:42 PMBhagwan Parshuram: भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी ये 10 बातें, शायद आप न जानते हों
Apr 16, 2026 | 11:23 PMनीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PMजब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PMवानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
Apr 16, 2026 | 11:04 PMVaishakh Purnima: कब है वैशाख पूर्णिमा? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि
Apr 16, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM
संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM














