बिहार में सुभाष चंद्र बोस की वॉल पेंटिंग के सामने पेशाब करते दिखा शख्स, वीडियो देख भड़के लोग

Civic Sense India : बिहार में एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर के सामने पेशाब करता नजर आ रहा है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
A viral video from Bihar showing a man urinating in front of Netaji’s painting has sparked public outrage.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Public Urination : साफ-सुथरे और अनुशासित समाज की बात अक्सर की जाती है, लेकिन सिविक सेंस के मामले में कई बार तस्वीर निराशाजनक नजर आती है। बिहार से सामने आए एक वीडियो ने लोगों को झकझोर दिया है।

वायरल क्लिप में एक शख्स को स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की वॉल पेंटिंग के सामने पेशाब करते देखा गया। किसी राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

शुभाष चंद्र बोस का शख्स ने किया अपमान

वीडियो में दिखाई देता है कि शख्स दीवार पर बनी तस्वीर के सामने खड़ा है। तभी कोई व्यक्ति उससे सवाल करता है कि क्या यह सही बात है। इस पर वह जवाब देता है कि उसने ध्यान नहीं दिया था। वीडियो इंस्टाग्राम पेज ‘Bikers of Bihar (BOB)’ पर शेयर किया गया है।

घटना के बाद लोगों ने सिविक सेंस और सार्वजनिक जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। कई यूजर्स का कहना है कि बार-बार जागरूकता के बावजूद ऐसी घटनाएं समाज के लिए शर्मनाक हैं।

कई लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की

कानूनी तौर पर सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करना दंडनीय है। भारतीय दंड संहिता की धारा 290 के तहत इस तरह के कृत्य पर 100 से 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कुछ यूजर्स ने इसे देश के प्रति अनादर बताया, तो कुछ ने कहा कि बदलाव की शुरुआत हमें खुद से करनी होगी। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि साफ-सफाई और सम्मानजनक व्यवहार केवल कानून से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत जिम्मेदारी से आता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com