- Hindi News »
- Maharashtra »
- Government Should Immediately Help The Rain Affected Farmers
बारिश से प्रभावित किसानों को सरकार तुरंत करें मदद
- Written By: प्रभाकर दुबे

अहमदनगर: बढ़ती महंगाई, खेती उपज को मिल रहे कम दर जैसी कठिन स्थितियों के बावजूद किसानों (Maharashtra Farmers) ने अपने खेतों में भारी रकम खर्च कर फसलें उगाई हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में बेमौसम बारिश (Unseasonal Rain), ओलावृष्टि, तूफानी हवाओं के कारण किसानों (Farmers) का भारी नुकसान (Loss) हुआ हैं। राज्य सरकार को सिर्फ मदद देने की घोषणा किए बिना बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को तुरंत मदद करनी चाहिए, यह मांग विधायक और पूर्व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात (Balasaheb Thorat) ने की है।
संगमनेर तहसील के सावरचोल, निम गांव बुद्रुक, पेमगिरी, नांदुरी दुमाला, मेंगालवाडी गांवों में ओलावृष्टि, बेमौसम बारिश के कारण नुकसान हुई फसलों का निरीक्षण विधायक थोरात ने किया। इस अवसर पर डॉ. जयश्री थोरात, तहसील अध्यक्ष मिलिंद कानवडे, विलास कवडे, बालासाहेब कानवडे, मारूति कवडे, प्रांत अधिकारी डॉ. शशिकांत मंगरुले, तहसीलदार अमोल निकम, गुट विकास अधिकारी अनिल नागणे, कृषि अधिकारी प्रवीण गोसावी समेत विभिन्न गांवों के पदाधिकारी और किसान उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
राज्य में कई जिलों में बेमौसम बारिश से भारी नुकसान
बालासाहेब थोरात ने कहा कि राज्य में कई जिलों में बेमौसम बारिश से भारी नुकसान हुआ है। इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार को किसानों के साथ रहकर उन्हें राहत देना चाहिए। संगमनेर तहसील के विभिन्न गांवों के नुकसानग्रस्त खेतों का दौरा कर विधायक थोरात और डॉ. जयश्री थोरात ने किसानों के साथ संवाद किया।
Government should immediately help the rain affected farmers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केरल के पलक्कड़ में करंट से गिरे मोर को CPR देकर बचाया, फायर टीम की मुस्तैदी ने जीता दिल
Feb 24, 2026 | 09:05 PMShashi Tharoor Taunt: केरल का नाम बदलने पर शशि थरूर का आया रिएक्शन, तंज कसते हुए किया पोस्ट
Feb 24, 2026 | 09:04 PMT20 World Cup 2026 के बाद अफगानिस्तान को मिला नया हेड कोच, कई टीमों को बना चुका है चैंपियन
Feb 24, 2026 | 08:59 PMOTT पर छाई क्राइम थ्रिलर ये मूवी, सस्पेंस और ब्लैक कॉमेडी का जबरदस्त डोज, दर्शकों को आखिरी सीन तक रखेगी बांधे
Feb 24, 2026 | 08:57 PMचिखला में महिला पर अमानवीय हमले के विरोध में शिवप्रेमी संगठनों का आंदोलन, जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध
Feb 24, 2026 | 08:55 PMENG vs PAK 1st Inning Highlight: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने रखा 165 रन का लक्ष्य, साहिबजादा ने ठोकी फिफ्टी
Feb 24, 2026 | 08:52 PMशाही शादी में मेहमानों के लिए लगी गोल्फ कार्ट गाड़ियां, स्टेज से खाने तक जाने के लिए बना खास सिस्टम
Feb 24, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














