- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Shri Ekvira Devi Is Eighth Among Eighteen Shaktipeeths
अष्ठादश शक्तिपीठों में आठवीं श्रीएकवीरा देवी, नवमी के दिन होगी पूर्णाहुति हवन
Shri Ekvira Devi: महागांव तहसील के हिवरा (संगम) में पुस नदी के किनारे स्थित शक्तिपीठ श्री एकविरा देवी संस्थान में कहा जाता है कि यहां सती का दायां हाथ माता एकविरा के रूप में प्रतिष्ठित हुआ।
- Written By: आंचल लोखंडे

अष्ठादश शक्तिपीठों में आठवीं श्रीएकवीरा देवी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mahagaon: अष्ठादश शक्तिपीठों में आठवां शक्तिपीठ श्री एकविरा देवी संस्थान में शारदीय नवरात्र उत्सव का आयोजन किया गया है। यह मंदिर महागांव तहसील के हिवरा (संगम) में पुस नदी के किनारे स्थित है। कहा जाता है कि यहां सती का दायां हाथ माता एकविरा के रूप में भक्तों के कल्याण हेतु प्रतिष्ठित हुआ। श्री एकवीरा माता क्षेत्रीय भक्तों के ग्रामदैवत के रूप में पूजनीय हैं। महाराष्ट्र के अलावा तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु से भक्त बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
नवरात्र उत्सव के दौरान संस्थान की ओर से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों और सामाजिक उपक्रमों का आयोजन किया जाता है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है। दिव्यांग भक्तों के लिए सीधा दर्शन का प्रबंध किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोहंडुल नवरात्र के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। सुरक्षा के लिए यवतमाल जिला पुलिस और महागांव पुलिस स्टेशन का पथक तैनात किया गया है। दररोज सुबह 7।30 बजे श्री एकविरा माता की महा आरती होती है, जिसमें प्रतिदिन 5–6 हजार भक्त शामिल होते हैं। नवमी के दिन दोपहर में होमहवन, और दसरे के दिन भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया जाता है।
दर्शन व्यवस्था और पार्किंग की व्यवस्था
भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए संस्थान ने महामार्ग के पास खेत में पार्किंग का प्रबंध किया है, जिससे वाहन रस्ते पर न फंसे और दर्शन सुगम हो। चूंकि श्री एकवीरा माता भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली हैं, इसलिए नवरात्रि उत्सव के दौरान, भक्त माता के दरबार में मनोकामना ज्योत जलाकर अपनी मन्नतें मांगते हैं और पूरी होने पर उसे अदा करते हैं। मनोकामना ज्योत के प्रति भक्तों की बढ़ती प्रतिक्रिया को देखते हुए, न्यासी मंडल ने जानकारी दी है कि इस वर्ष माता के दरबार में लगभग छह सौ से सात सौ मनोकामना ज्योत जलाई जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
गोसीखुर्द विस्थापितों से मिलीं मेधा पाटकर, पुनर्वास और मुआवजे के मुद्दे पर फिर उठी आवाज
ये भी पढ़े: 17 हजार करोड़ की लागत से अलीबाग में बनेगी लग्जरी टाउनशिप, हीरानंदानी बना रहे पहली प्राइवेट जेट्टी
अन्य राज्यों से आने वाले भक्तों के लिए निवास
पूर्व जि। प। सदस्य एवं कोषाध्यक्ष एकवीरा देवी संस्थान के साहेबराव पाटिल ने कहा कि राज्य और अन्य राज्यों से आने वाले भक्तों के लिए भक्त निवास का निर्माण पूरा हो रहा है, जिसकी लागत लगभग 1 करोड़ रुपये है। इसे जनवरी में लोकार्पण कर भक्तों के लिए खोलने की योजना है। साथ ही महामार्ग से सीमेंट कंक्रीट सड़क और पुस नदी पर गंगा घाट का निर्माण भी प्रस्तावित है।
Shri ekvira devi is eighth among eighteen shaktipeeths
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
May 18, 2026 | 09:29 PMCSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
May 18, 2026 | 09:29 PMयूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
May 18, 2026 | 09:26 PMKitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMMP News: सीट से गायब रहे तो कट जाएगी सैलरी! इन सरकारी विभागों में लागू होगा नया ‘केंद्रीय सर्वर अटेंडेंस नियम’
May 18, 2026 | 09:07 PMलाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
May 18, 2026 | 08:58 PMरॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
May 18, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














