- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Vehicles With Blackened Glasses Fined Thousands Of Rupees Traffic Police Alert
काले शीशे वाले वाहनों पर होगा हजारों का जुर्माना! ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, विक्रेताओं को भी चेतावनी
Gondia Latest News: देश में वाहनों पर काली पट्टी लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद वाहनों में काले शीशे दिखाई देते है। इसे गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने सख्त कदम उठाया है।
- Written By: प्रिया जैस

कार पर काले शीशे (सौजन्य-नवभारत)
Gondia News: सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद पूरे देश में वाहनों पर काली फिल्म लगाने पर सख्त पाबंदी है। लेकिन आज भी जिले की सड़कों पर काली फिल्म वाले वाहन सड़क पर दौड़ रहे है। इन वाहनों का दुरुपयोग भी किया जाता था। इस नियम का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। गोंदिया जिला यातायात पुलिस ने पिछले 9 महीनों में अभियान चलाकर 10 वाहन चालकों पर कार्रवाई की और उनसे 5 हजार रु. का जुर्माना वसूला।
वर्ष 2012 में सर्वोच्च न्यायालय ने ऐतिहासिक निर्णय देते हुए वाहनों पर काली फिल्म या गहरे रंग के शीशे लगाने पर प्रतिबंध लगाया था। कोर्ट ने स्पष्ट कहा था कि इस तरह की फिल्म सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा है। कई बार अपराधी इस सुविधा का इस्तेमाल कर अपराध को अंजाम देते हैं और दुर्घटनाओं की जांच में भी बाधा आती है। 2013 से ही महाराष्ट्र में इस नियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। जिला पुलिस ने जनवरी से सितंबर 2025 के बीच लगातार अभियान चलाया। जनवरी से सितंबर तक कुल 10 काली फिल्म वाली वाहनों पर कार्रवाई की गई।
समाज की सुरक्षा को प्राथमिकता
काली फिल्म लगाने के पीछे दो प्रमुख कारण बताए जाते हैं। गर्मी से बचाव और गोपनीयता। लेकिन इसी आड़ में कई बार अपराधी वाहन का उपयोग छेड़छाड़, अपहरण, चोरी और यातायात नियम तोड़ने जैसे अपराधों के लिए करते हैं। न्यायालय ने समाज की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह सख्त आदेश लागू किया। हालांकि गोंदिया जिले में पिछले 9 महीनों में किसी गंभीर आपराधिक घटना का खुलासा नहीं हुआ। फिर भी पुलिस ने नियम तोड़ने वालों से फिल्म हटवाई और जुर्माना वसूला।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया लोक अदालत में आपसी समझौते से हजारों मामलों का समाधान, बिजली-बैंक रिकवरी समेत 3.69 करोड़ रुपये वसूले गए
10 करोड़ का प्रस्ताव अटका, मत्स्य क्रांति सिर्फ घोषणा? गोंदिया के तालाबों की बदहाली से बढ़ा संकट
पानी बह रहा, खेत सूख रहे…गोंदिया में 294 कोल्हापुरी बांध जर्जर, प्रशासन के खिलाफ किसानों में रोष
गोंदिया के मुंडीपार-पुतली मार्ग पर दिखा भालू, तेंदूपत्ता सीजन के बीच मजदूरों में दहशत
यह भी पढ़ें – Axis Bank में 7 सालों से चल रहे गोरखधंधे का पर्दाफाश, ऑफिसरों के फर्जी स्टांप बरामद, पुलिस भी हैरान
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
वाहन चालकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। वाहन विक्रेताओं को भी निर्देश दिए हैं कि वे ग्राहकों को काली फिल्म न उपलब्ध कराएं। नियमित जांच अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
– नागेश भास्कर, यातायात पुलिस निरीक्षक
Vehicles with blackened glasses fined thousands of rupees traffic police alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आज 2026 का दूसरा ‘बड़ा मंगल’, शाम ढलने से पहले हनुमान जी को चढ़ाएं ये विशेष वस्तुएं, कष्टों से मिलेगी मुक्ति!
May 12, 2026 | 01:53 PM‘सनातन का समूल नाश होना चाहिए’, उदयनिधि स्टालिन के बिगड़े बोल, विधानसभा में सीएम विजय के सामने दिया बयान
May 12, 2026 | 01:52 PMMP State Bar Council Election 2026: 88 हजार वकील चुनेंगे अपना नेतृत्व, भोपाल में 20 दिग्गज मैदान में
May 12, 2026 | 01:48 PMनागपुर में नए ट्रस्टियों ने लिया कार्यभार, शिवानी दाणी-गोतमारे ने संभाला पद; महापौर ने किया स्वागत
May 12, 2026 | 01:40 PMअसम में हिमंता 2.0 का आगाज; मोदी-शाह की मौजूदगी में रचा इतिहास, जानें कौन हैं वो 4 मंत्री जिन्होंने ली शपथ
May 12, 2026 | 01:31 PMभारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से करें इन 10 खूबसूरत देशों की सैर, नहीं कटेगा आपका चालान!
May 12, 2026 | 01:30 PMTeacher Eligibility News: MP शिक्षक पात्रता विवाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 1.5 लाख शिक्षकों का भविष्य होगा तय
May 12, 2026 | 01:25 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














