- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Axis Bank Loan Scam Exposed Fake Stamps Belonging To Officers Recovered
Axis Bank में 7 सालों से चल रहे गोरखधंधे का पर्दाफाश, ऑफिसरों के फर्जी स्टांप बरामद, पुलिस भी हैरान
Axis Bank Fraud: एक्सिस बैंक में बैंक लोन मामले में चल रही धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। इस खुलासे की तह तक पहुंचने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। ये गोरखधंधा पिछले 7 सालों से चलाया जा रहा था।
- Written By: प्रिया जैस

एक्सिस बैंक (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)
Bank Loan Fraud: वर्धा जिले के एक्सिस बैंक की वर्धा शाखा में सामने आए लोन फ्रॉड मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा की पुलिस कर रही है। जांच के दौरान आरोपी रविंद्र गोमासे के अमरावती स्थित घर पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान पुलिस को जो सामग्री बरामद हुई, उसने सभी को चौंका दिया। पुलिस ने वहां से सरकारी अधिकारियों, विभिन्न बैंकों और स्कूलों के मुख्याध्यापकों के नाम से बनाए गए फर्जी स्टांप बरामद किए।
उल्लेखनीय है कि एक्सिस बैंक वर्धा शाखा से 20 लोगों के नाम पर कुल 2.55 करोड़ का लोन उठाया गया था। इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड अमरावती निवासी अनंता इंगले और अनूप बन्सोड बताया जा रहा है। इनके लिए एजेंट के रूप में काम करने वाले आरोपी रविंद्र गोमासे और कमलेश धोटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों फिलहाल 22 सितंबर तक पुलिस हिरासत में हैं।
43 प्रकार की सामग्री जब्त
ईओडब्ल्यू की टीम ने अमरावती स्थित रविंद्र के फ्लैट पर छापा मारकर उसे कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान 43 प्रकार की सामग्री जब्त की गई, जिसमें फर्जी स्टांप, बैंक स्टेटमेंट, आधार कार्ड, कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर सहित विभिन्न फर्जी दस्तावेज शामिल थे। फर्जी दस्तावेज और स्टांप इसी फ्लैट में तैयार किए जाते थे।
सम्बंधित ख़बरें
ग्वालियर के तत्कालीन एसपी राजेश चंदेल समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती और लूट का केस दर्ज, जानें क्या है मामला?
भीलवाड़ा: डेथ-इंश्योरेंस गिरोह का पर्दाफाश, बीमारों की मौत पर नोट बटोरने वाला खौफनाक सिंडिकेट, ऐसे हुआ खुलासा
सोशल मीडिया से शुरू हुआ ठगी का खेल, रेप के बाद ब्लैकमेल कर युवती से ठगे 1.30 करोड़ रुपए
राजा रघुवंशी–सोनम केस: शादी की पहली सालगिरह पर फिर चर्चा में हनीमून मर्डर केस, कल हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
सीईओ और आयुक्तों के नाम से बने थे फर्जी स्टांप
पुलिस को जिन फर्जी स्टांप की बरामदगी हुई है, उनमें अमरावती जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आर्वी के आरोग्य अधिकारी, अमरावती मनपा के आयुक्त और विभिन्न स्कूलों के मुख्याध्यापकों के नाम से स्टैम्प पाये गए़ इसके अलावा, लगभग सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों और उनकी शाखाओं के नाम से भी फर्जी स्टांप बनाए गए थे। अनूप बन्सोड के घर से भी 32 प्रकार की संदिग्ध सामग्री जब्त की गई है। जानकारी के अनुसार यह गोरखधंधा पिछले 7 वर्षों से चल रहा था और इस दौरान करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई है। फिलहाल पुलिस अनूप बन्सोड और अनंता इंगले की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें – एकनाथ शिंदे का X अकाउंट हैक, पाकिस्तान और तुर्किए के झंडे के साथ वायरल हुई तस्वीरें, मचा हड़कंप
खुद को बताया कॉलेज प्राचार्य
ईओडब्ल्यू की जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी रविंद्र गोमासे, जो अमरावती जिला न्यायालय में बतौर अटॉर्नी सेवा दे रहा था, उसने बैंक से लोन लेने के लिए खुद को प्रियदर्शिनी कॉलेज का प्राचार्य बताया था। अपना वेतन 91 हजार रुपए दिखाया़ उसने इस कॉलेज का फर्जी स्टांप तैयार कर जाली दस्तावेजों के माध्यम से लोन प्राप्त किया।
यह गिरोह ऐसे ही फर्जी स्टांप के जरिए कई लोगों को सरकारी विभाग, स्कूल या कॉलेज का कर्मचारी बताकर उनके नाम पर लोन उठाता था। इस पूरे मामले की विस्तृत जांच के दौरान कुछ बैंक कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आने की संभावना है। इस दिशा में आर्थिक अपराध ब्रांच गंभीरता से जांच कर रही है।
Axis bank loan scam exposed fake stamps belonging to officers recovered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sirhind Fateh Diwas: अमित शाह और सुखबीर बादल ने बाबा बंदा सिंह बहादुर के शौर्य को किया नमन
May 12, 2026 | 10:02 AMNashik Kumbh Mela 2027: श्रद्धालुओं की प्यास बुझाने के लिए मनपा का मेगा प्लान, प्रतिदिन 940 ML पानी की आपूर्ति
May 12, 2026 | 09:52 AMनवभारत संपादकीय: IPL पर मंडराते हनी ट्रैप के खतरे, खिलाड़ियों और स्टाफ को BCCI की चेतावनी, सतर्क रहने की सलाह
May 12, 2026 | 09:48 AMराजगढ़: पेट्रोल पंप में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक, 12 लोग झुलसे
May 12, 2026 | 09:47 AMUAE Iran Conflict: यूएई के सीक्रेट हमले से भड़का ईरान, 2800 मिसाइलों से दिया करारा जवाब
May 12, 2026 | 09:41 AMनिवेशकों के डूबे करोड़ों रुपये! ग्लोबल मार्केट में तेजी के बाद भी Share Market हुआ लाल, 450 अंक टूटा सेंसेक्स
May 12, 2026 | 09:39 AMआज का मौसम: दिल्ली से बिहार तक 85 की रफ्तार से तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, 19 राज्यों में IMD अलर्ट जारी
May 12, 2026 | 09:35 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














