जीवन की कठिनाइयों से कैसे मिलेगी मुक्ति? विजया एकादशी के दिन तुलसी के ये उपाय दिलाएंगे छुटकारा!

Tulsi Puja On Ekadashi: विजया एकादशी 13 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु के साथ तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि तुलसी से जुड़े सरल उपाय करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
Vijaya Ekadashi 2026:
​ विजया एकादशी उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Vijaya Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत ही फलदायी माना गया हैं। यह व्रत जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित हर महीने दो बार रखा जाता है। इस बार फाल्गुन महीने की एकादशी यानी विजया एकादशी का व्रत 13 फरवरी को मनाया जा रहा है।

धर्म ग्रथों के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन की समस्त परेशानियां दूर होती हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ तुलसी पूजन का भी विशेष महत्व है। शास्त्रों में तुलसी को भगवान विष्णु की प्रिय बताया गया है, इसलिए तुलसी के बिना एकादशी का व्रत अधूरा माना जाता है।

​विजया एकादशी के दिन करें तुलसी के ये विशेष उपाय

विजया एकादशी का दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और नियम के साथ किए गए तुलसी से जुड़े उपाय जीवन की बाधाओं को दूर करने में सहायक माने जाते हैं।

  • तुलसी पर लाल चुनरी चढ़ाएं और दीपक जलाएं

व्रत के दिन तुलसी के पौधे पर लाल रंग की चुनरी अर्पित करें। शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति बढ़ती है और जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होती हैं।

  • तुलसी को कलावा बांधें

इस दिन तुलसी के पौधे पर कलावा (मौली) बांधना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता कम होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।

  • 16 श्रृंगार अर्पित करें

वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना से तुलसी माता को 16 श्रृंगार की सामग्री अर्पित की जाती है। श्रद्धा से किया गया यह उपाय दांपत्य जीवन में मधुरता और स्थिरता लाने वाला माना जाता है।

  • तुलसी और शालिग्राम पूजा करें

यदि विवाह में बाधाएं आ रही हों, तो विजया एकादशी के दिन तुलसी और शालिग्राम भगवान की विधि-विधान से पूजा करना लाभकारी माना जाता है। इससे वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में शुभ फल प्राप्त होते हैं।

इन उपायों को श्रद्धा, विश्वास और सकारात्मक भाव से करना अधिक महत्वपूर्ण माना गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com