ये चैरिटी मैच नहीं है...लिटन दास ने सलमान आगा की बोलती की बंद, रनआउट पर 'खेल भावना' के रोने का दिया करारा जवाब

PAK vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान के सलमान अली आगा अजीब अंदाज में रन आउट हो गए। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाड़ी लिटन दास ने मैदान पर उनकी फजीहत कर दी।
ये चैरिटी मैच नहीं है...लिटन दास ने सलमान आगा की बोलती की बंद, रनआउट पर 'खेल भावना' के रोने का दिया करारा जवाब
लिटन दास और सलमान आगा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Liton Das reply to Salman Agha: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में एक विवादित रन आउट ने क्रिकेट जगत में खेल भावना को लेकर नई बहस छेड़ दी। इस घटना के केंद्र में पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आगा रहे, जो अजीब परिस्थितियों में रन आउट हो गए। इस घटना के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों और कप्तानों के बीच माहौल थोड़ा गर्म दिखाई दिया। हालांकि बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने इस पूरे विवाद पर साफ और सख्त प्रतिक्रिया दी है।

खेल भावना की बहस पर लिटन दास का कड़ा जवाब

रन आउट की इस घटना के बाद कई लोगों ने खेल भावना को लेकर सवाल उठाए, लेकिन लिटन दास ने इन आलोचनाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया। उनका कहना है कि पेशेवर क्रिकेट में नियम सबसे ऊपर होते हैं और नियमों के अनुसार लिया गया फैसला पूरी तरह सही माना जाना चाहिए। लिटन दास ने कहा कि "सबसे पहली बात तो यह है कि यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है। यह एक अंतरराष्ट्रीय मैच है। चूंकि यह नियमों के दायरे में है इसलिए मुझे किसी भी कोण से ऐसा नहीं लगता कि खेल भावना के साथ कोई समझौता किया गया है।"

नियमों के आधार पर ही होता है फैसला

लिटन दास ने आगे कहा कि मैदान पर हर खिलाड़ी का नजरिया अलग हो सकता है, लेकिन अंत में फैसला नियमों के आधार पर ही किया जाता है। उनके अनुसार खिलाड़ियों को व्यक्तिगत भावनाओं की बजाय खेल के नियमों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा- "हर किसी की अपनी व्यक्तिगत राय हो सकती है। लेकिन खिलाड़ी के तौर पर हमें लगा कि अगर आउट है, तो वह आउट है।"

गेंद उठाने की कोशिश में हुआ रन आउट

मुकाबले के दौरान सलमान अली आगा अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे और 64 रनों पर खेल रहे थे। इसी दौरान एक गेंद खेलने के बाद वह क्रीज पर लौटने की बजाय गेंद उठाकर गेंदबाज मेहंदी हसन मिर्जा को वापस देने की कोशिश करने लगे। उस समय वह क्रीज से बाहर थे और मेहदी हसन मिराज गेंद को खुद उठाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच मिराज ने गेंद उठाकर सीधे विकेट पर मार दी, जिसके बाद तीसरे अंपायर ने सलमान अली आगा को रन आउट दे दिया।

आउट होने के बाद दिखा गुस्सा

रन आउट दिए जाने के बाद सलमान अली आगा काफी नाराज नजर आए। उन्होंने मैदान पर बांग्लादेशी कप्तान और अंपायर से बहस भी की। इतना ही नहीं, पवेलियन की ओर लौटते समय उन्होंने गुस्से में अपना सामान जमीन पर भी पटक दिया। हालांकि इस विवाद के बावजूद पाकिस्तान की टीम ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश को 160 रनों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल कर ली।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com