ईरान ने UAE को दी आखिरी वार्निंग! तुरंत छोड़ें अमेरिकी ठिकाने और बंदरगाह, कभी भी हो सकता है बड़ा हमला

Iran UAE Threat: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध की बढ़ती आशंकाओं के बीच ईरान ने UAE को चेतावनी दी है कि वे अमेरिकी सैन्य ठिकानों और बंदरगाहों के पास के इलाकों को तुरंत खाली कर दें।
Iran Issues Final Warning to UAE! Vacate US Bases and Ports Immediately A Major Attack Could Occur at Any Moment.
ईरान ने UAE को दी वार्निंग, कॉन्सेप्ट फोटो
Published on
Updated on

Iran Warns UAE Residents Evacuate US Military Bases: पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव अब एक विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान के केंद्रीय सैन्य कमान मुख्यालय, खातम अल-अनबिया ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले लोगों के लिए एक आपातकालीन और गंभीर चेतावनी जारी की है। ईरानी सैन्य मुख्यालय ने वहां के निवासियों और आबादी वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे बंदरगाहों, डॉक क्षेत्रों और अमेरिका से जुड़े सैन्य ठिकानों के आसपास के इलाकों को तुरंत खाली कर दें।

आम नागरिकों को दूर रहने की सलाह

ईरान की सैन्य कमान ने स्पष्ट किया है कि लोगों को इन संवेदनशील स्थानों से जितना संभव हो उतना दूर रहना चाहिए। यह चेतावनी इसलिए दी गई है ताकि किसी भी संभावित हमले की स्थिति में आम जनता को कोई नुकसान न पहुंचे। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव की आशंका अपने चरम पर है। ईरान ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि उसके खिलाफ हमले और उकसावे की कार्रवाई जारी रही, तो वह पूरे क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और उनसे जुड़े बुनियादी ढांचों को निशाना बनाने में संकोच नहीं करेगा।

बातचीत की संभावना खत्म

युद्ध के बढ़ते खतरों के बीच ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत की किसी भी संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है। भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही  ने एक साक्षात्कार में कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में ईरान वार्ता के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है, क्योंकि इस संघर्ष की शुरुआत खुद अमेरिका ने की है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को भी झूठा करार दिया जिसमें कहा गया था कि तेहरान बातचीत का इच्छुक है।

इलाही ने जोर देकर कहा कि ईरान किसी भी अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है और आवश्यकता पड़ने पर वह लंबे समय तक युद्ध लड़ने की पूरी क्षमता रखता है। उन्होंने याद दिलाया कि ईरान के पास आठ साल तक चले ईरान-इराक युद्ध का कड़वा लेकिन मजबूत अनुभव है। उनके अनुसार, ईरान के लोग अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए किसी भी बलिदान के लिए तैयार हैं और वे अपनी जमीन छोड़कर भागने वालों में से नहीं हैं।

खाड़ी क्षेत्र में हाई अलर्ट

ईरान की इस सीधी चेतावनी के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा सतर्कता और चौकसी बढ़ा दी गई है। नागरिकों को सलाह दी जा रही है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खार्ग द्वीप पर हमले के दावों के बाद से ही स्थिति विस्फोटक बनी हुई है। फिलहाल, ईरान की इस 'निकासी चेतावनी' ने UAE और आस-पास के देशों में हड़कंप मचा दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com