-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Naxalites Surrounded In Forests Of Balaghat 4 Killed Including 3 Women In Encounter
Gondia News: बालाघाट के जंगलों में नक्सलियों की घेराबंदी, मुठभेड़ में 3 महिलाओं समेत 4 ढेर
- Written By: आंचल लोखंडे
बालाघाट जिले के सघन जंगलों में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। जंगल की खामोशी गोलियों की आवाज़ों से गूंज उठी जब सुरक्षा बलों ने सटीक कार्रवाई करते हुए 4 खूंखार नक्सलियों को ढेर कर दिया।

बालाघाट के जंगलों में नक्सलियों की घेराबंदी। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
गोंदिया: मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के सघन जंगलों में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। जंगल की खामोशी गोलियों की आवाज़ों से गूंज उठी जब सुरक्षा बलों ने सटीक कार्रवाई करते हुए 4 खूंखार नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों में 3 महिलाएं शामिल हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
बालाघाट जिले के बैहर तहसील अंतर्गत चामा दादर जंगल क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कई सशस्त्र नक्सली वहां छिपे हुए हैं। इस इनपुट के आधार पर नक्सल विरोधी विशेष बल (हॉक फोर्स) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की सुबह जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई, जंगल में चला तलाशी अभियान
दोपहर के वक्त जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने अचानक सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। यह मुठभेड़ करीब 15 से 20 मिनट तक चली, जिसमें तीन महिलाएं और एक पुरुष नक्सली ढेर हो गए। कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया रेलवे ट्रैक मर्डर मिस्ट्री: उज्जैन से गिरफ्तार हुआ प्रेमी, चरित्र पर शक के चलते उतारा था मौत के घाट
गोंदिया में शुरू होगा मेगा पौधारोपण अभियान, प्रशासन ने नागरिकों से की भागीदारी की अपील
साकोली में बारिश की बेरुखी से रेनकोट-छाता बाजार ठप, व्यापारियों की बढ़ी चिंता
गोरेगांव की 33 आंगनवाड़ियां जर्जर, बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
MP: Four naxalites, including three women, killed in Balaghat encounter Read @ANI Story | https://t.co/ZBJwlu09lq#Naxalism #MadhyaPradesh #Balaghat pic.twitter.com/9TCHCf1Okb — ANI Digital (@ani_digital) June 14, 2025
2026 तक नक्सलमुक्त बनाने का अभियान
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर ट्वीट करते हुए पुष्टि की कि बालाघाट में चार नक्सली मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में राज्य को 2026 तक नक्सलमुक्त बनाने का अभियान तेज़ी से जारी है।
अजंता घाट में भाई-बहन के सामने अचानक आया तेंदुआ, उन्होंने बाइक रोकी और…
घटनास्थल से मिले भारी हथियार, पुलिस बल होगा सम्मानित
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से रॉकेट लॉन्चर, आधुनिक हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाले सुरक्षाकर्मियों को मध्यप्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
Naxalites surrounded in forests of balaghat 4 killed including 3 women in encounter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कम बारिश से भंडारा जिले में खरीफ बुवाई पर भारी असर, सिंचाई योजनाएं भी प्रभावित
Jun 29, 2026 | 03:08 PMLock Upp 2 Day : टास्क के दौरान लगी सुनीता आहूजा को आई चोट, पहले ही दिन ‘लॉक अप 2’ में मचा बवाल
Jun 29, 2026 | 03:04 PMIOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में 1524 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 28 जुलाई तक करें आवेदन
Jun 29, 2026 | 03:03 PMकानपुर पुलिस कमिश्नर आवास के पास कराटे चैंपियन को मारी गोली, बीयर के पैसे मांगने पर हुआ खूनी विवाद
Jun 29, 2026 | 03:01 PMनागपुर ग्रामीण विकास पर सरकारी ब्रेक! 124 ग्राम पंचायतों का चुनाव टलने से रुकी 16वें वित्त आयोग की निधि
Jun 29, 2026 | 03:00 PMछिंदवाड़ा में ‘लापता’ विधायक कमलनाथ की तलाश: पोस्टर लगाकर ग्रामीणों ने जताया विरोध, जानिए क्या है पूरा मामला?
Jun 29, 2026 | 02:43 PMनरभक्षी बाघिन टी-27 आखिरकार पिंजरे में कैद भंडारा में 3 महीने से मची दहशत का हुआ अंत
Jun 29, 2026 | 02:41 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM














