नगर पंचायत गोरेगांव (फोटो नवभारत)
Gondia Goregaon Nagar Panchayat News: महाराष्ट्र में नगर पंचायत नगराध्यक्ष आरक्षण को लेकर चर्चाओं से माहौल गर्म है। 6 अक्टूबर को अध्यक्ष पद आरक्षण की लॉटरी मुंबई में खुलने जा रही है। गोंदिया जिले गोरेगांव नगर पंचायत के इच्छुक प्रत्याशियों ने नजर बनाई हुई है।
आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर शहर में चुनावी सरगर्मियां तेज होते जा रही है। इन दिनों पूरा शहर इच्छुक प्रत्याशियों बैनरो से भरा हुआ है। वहीं 6 अक्टूबर के नगर अध्यक्ष पद आरक्षण लॉटरी ने प्रत्याशियों के रातों की नींद उड़ा दी है।
बता दें कि इसके पहले 2015 में गोरेगांव नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए जनरल महिला आरक्षण निकाला था। जिसमें कांग्रेस की सीमा राहुल कटरे गोरेगांव नगर पंचायत की प्रथम नगर अध्यक्ष बनी थी। उसके बाद 2017/18 में जनरल ओबीसी आरक्षण के चलते निर्दलीय उम्मीदवार आशीष बारेवार भाजपा गठबंधन से गोरेगांव नगर पंचायत के दूसरे नगर अध्यक्ष बने थे।
ऐसे में गोरेगांव नगर पंचायत से नगर अध्यक्ष पद के लिए जनरल महिला तथा जनरल ओबीसी आरक्षण रोटेशन हो चुका है। यहां 2025 के नगर पंचायत चुनावों के लिए 2011 के जनगणना अनुसार ओबीसी समाज की संख्या सबसे अधिक है। उसके बाद अनुसूचित जमाती (ST) के मतदाताओं की संख्या अधिक है। जिसमें अनुसूचित जाति (SC) तीसरे नंबर पर आते हैं।
यह भी पढ़ें:- MP-राजस्थान में बच्चों की मौतों के बाद महाराष्ट्र सरकार सख्त, FDA ने कप सिरप पर लगाई रोक
इस बार के नगराध्यक्ष आरक्षण इन दोनों मेसे किसी एक समाज को जाने की संभावना सबसे अधिक है। शहर में स्थित दिग्गज नेताओं द्वारा नगराध्यक्ष पद की तैयारियां की जा रही है। जिसमें आरक्षण बदलने से अनेक इच्छुक प्रत्याशियों के मेहनत पर पानी फिर सकता है।
नगराध्यक्ष आरक्षण को लेकर कहीं खुशी कहीं गम का माहौल बना हुआ है। भाजपा, कांग्रेस समेत सभी बड़े दलों ने 6 अक्टूबर के आरक्षण लॉटरी पर नजर बनाई हुई है। आरक्षण जाहिर होने के बाद गोरेगांव शहर में राजनीतिक माहौल बदलने की संभावना है।