- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Kohmara Road Gas Truck Accident Murdoli Jungle Traffic Jam
एक चिंगारी और उड़ जाता पूरा इलाका! मुरदोली जंगल हादसे में बाल-बाल बचे चालक और राहगीर
Gondia Gas Truck Accident: गोंदिया-कोहमारा मार्ग पर मुरदोली जंगल में सीएनजी गैस ट्रक पलटा। सिलेंडर लीक होने से मचा हड़कंप। प्रशासन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा।
- Written By: प्रिया जैस

मुरदोली जंगल में गैस ट्रक पलटा (सौजन्य-नवभारत)
Gondia Kohmara Road Traffic Jam: गोंदिया-कोहमारा मार्ग पर स्थित मुरदोली जंगल परिसर के बाघदेव मंदिर के पास 3 जनवरी की सुबह करीब 4.30 बजे गैस ट्रक पलट गया। बताया जा रहा है कि गोंदिया के सीएनजी पेट्रोल पंप से गैस उतारकर यह ट्रक कोहमारा की ओर जा रहा था। लेकिन चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक सीएनजी गैस ले जा रहा था।
इसलिए परिसर में स्फोट होने की आशंका जताई जा रही थी। इस बीच प्रशासन ने तत्काल सतर्कता बरते हुए दोनों तरफ का यातायात रोक दिया। जिससे गोंदिया-कोहमारा मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई थी। उससे वाहन चालक व यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
सिलेंडर हुआ लीक
जानकारी के अनुसार, गोंदिया में रिलायंस कंपनी का सीएनजी सिलेंडर खाली करके खाली सिलेंडर ट्रक क्र. एमएच 27 – टीडी 1700 कोहमारा के रास्ते नागपुर ले जाते समय, गोंदिया-कोहमारा रोड पर मुरदोली जंगल परिसर के बाघदेव देवस्थान परिसर में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसी दौरान, बेकाबू ट्रक सड़क के बीचों-बीच पलट गया। जिससे ट्रक में रखा एक सिलेंडर लीक हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
गोंदिया में हनुमान जयंती पर उमड़ा आस्था सैलाब, जयकारों के बीच छप्पन भोग और महाप्रसाद आयोजित
Kalpana Kharat: विदेश भागने की फिराक में अशोक खरात की पत्नी, पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
गोंदिया ओबीसी छात्रावास में गहराया जल संकट; जुलाई 2025 से भत्ता भी बकाया, छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी
गनीमत रही कि सिलेंडर में थोड़ी सीएनजी गैस होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में चालक को हल्की चोटें आई हैं और ट्रक सड़क के बीचों-बीच पलटने की वजह से कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया था। इसकी वजह से हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं थी।
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र की राजनीति का घिनौना चेहरा, निर्विरोध में अड़ंगा, तो मर्डर…विकेट गिरी बोल झूमे BJP नेता
प्रशासन सक्रिय, राहत कार्य जारी
घटना की जानकारी मिलते ही गोंदिया आपदा व्यवस्थापन विभाग टीम, गोरेगांव और सड़क अर्जुनी की अग्निशम विभाग की टीम और गोरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को मौके से हटाया। साथ ही रिलायन्स की तकनीकी टीम, बीपीएचसीएल, एचपीसीएल, एलपीजी ऑइल मार्केटिंग कंपनी की तकनीकी टीम को जानकारी दी गई।
इस बीच, संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को काबू में किया। उल्लेखनीय है कि सिलेंडर खाली होने के बावजूद उसमें कुछ मात्रा में गैस और केमिकल बचे थे और अगर हादसे में शॉर्ट सर्किट या आग लगी होती, तो बड़ा हादसा होने की संभावना थी।
Gondia kohmara road gas truck accident murdoli jungle traffic jam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMसभी Hill Stations पर क्यों होती हैं मॉल रोड? जानिए कैसे ब्रिटिश दौर में शुरू हुई यह परंपरा
Apr 02, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM













