- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Tata Memorial Hospital Mumbai Bomb Threat Email Security Alert
मुंबई में दहशत: टाटा मेमोरियल अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, बम स्क्वॉड तैनात
Bomb Threa News: मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। सूचना पर मुंबई पुलिस, बम स्क्वॉड और साइबर सेल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, अभी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
- Written By: आकाश मसने

टाटा मेमोरियल अस्पताल में जांच करती पुलिस व बम स्क्वॉड (सोर्स: सोशल मीडिया)
Tata Memorial Hospital Bomb Threat News: मुंबई के प्रमुख कैंसर संस्थान टाटा मेमोरियल अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब सोमवार को बम की धमकी वाला ईमेल मिला। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस, बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं।
सोमवार को मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें अस्पताल परिसर में बम लगाए जाने का दावा किया गया। ईमेल मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पूरे अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया।
पुलिस और बम स्क्वॉड मौके पर
मुंबई पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, धमकी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस की कई टीमें, बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉड) और अन्य सुरक्षा इकाइयां तुरंत अस्पताल पहुंचीं। पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
एआई का बढ़ता असर, एआई को कौशल-वृद्धि का अवसर समझें पत्रकार : बृजेश सिंह
नेशनल हाईवे पर सफर होगा महंगा, 1 अप्रैल से बढ़ेंगी वार्षिक टोल पास की दरें
आयुर्वेद चिकित्सक ने लिखी “चिरायु गीता”, श्यामसुंदर शर्मा की सरल श्रीमद्भगवद्गीता का विमोचन
प्रासंगिक है,इंडियन नॉलेज सिस्टम, सीएस शर्मा कॉलेज में आईकेएस का 11 वां इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस
हर कोने की बारीकी से जांच
बम स्क्वॉड द्वारा अस्पताल के वार्ड, ओपीडी, प्रशासनिक भवन और आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस किसी भी तरह का जोखिम उठाने के मूड में नहीं है।
Mumbai, Maharashtra: A threatening email claiming a bomb at Tata Memorial Hospital in Mumbai was received this morning. Mumbai Police and the bomb squad responded, and a search operation is ongoing. Authorities are investigating the sender and motive behind the email pic.twitter.com/yxzHzphIFK — IANS (@ians_india) January 5, 2026
यह भी पढ़ें:- ‘इंटरनेशनल’ शब्द अवैध घोषित! शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला
साइबर सेल कर रही तकनीकी जांच
मुंबई पुलिस ने बताया कि बम की धमकी भरा ईमेल किसने भेजा, उसका उद्देश्य क्या था और यह महज शरारत है या किसी साजिश का हिस्सा इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस की साइबर सेल ईमेल की तकनीकी पड़ताल कर रही है, ताकि भेजने वाले की पहचान की जा सके।
पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां
गौरतलब है कि मुंबई में इससे पहले भी कई बार इस तरह की धमकियां सामने आ चुकी हैं। 18 दिसंबर को बांद्रा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जबकि 1 दिसंबर को सांताक्रूज इलाके के एक स्कूल को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। दोनों मामलों में गहन जांच के बाद धमकियां झूठी साबित हुई थीं। फिलहाल टाटा मेमोरियल अस्पताल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और जांच पूरी होने तक पुलिस की मौजूदगी बनी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हर एहतियात बरती जा रही है।
Tata memorial hospital mumbai bomb threat email security alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
World Consumer Rights Day: 1 रुपए की टॉफी हो या लाखों की कार; दुकानदार ने ठगा तो इंसाफ दिलाएंगे ये हक!
Mar 15, 2026 | 04:18 AMAaj Ka Rashifal 15 March: रविवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन?
Mar 15, 2026 | 12:05 AMसलमान अली आगा के साथ हुई नाइंसाफी? अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान, नियमों के हवाले से दिया हर सवाल का जवाब
Mar 14, 2026 | 09:58 PMUS-इजरायल के हमले में नहीं…अपनी जिद की वजह से मारे गए खामेनेई, करीबी ने खोल दिया ‘मौत’ का हैरतअंगेज राज
Mar 14, 2026 | 09:57 PMपाकिस्तान में आर्थिक इमरजेंसी! सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 30% तक की कटौती, सड़कों से गायब होंगी गाड़ियां
Mar 14, 2026 | 09:57 PMचैत्र नवरात्रि की पूजा में माता रानी को चढ़ाएं ये विशेष फूल, मन की मुरादें होंगी पूरी
Mar 14, 2026 | 09:53 PMबप्पा के चरणों में चैंपियंस, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूर्या और गंभीर, वर्ल्ड कप ट्रॉफी रखकर मत्था टेका
Mar 14, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM














