-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Agriculture Labor Shortage Contract Farming Free Ration Impact 2026
गोंदिया में खेती के लिए नहीं मिल रहे मजदूर, ठेके पर खेती करवाने का बढ़ा चलन
- Written By: केतकी मोडक
Agriculture Labor: गोंदिया जिले में सरकारी मुफ्त खाद्यान्न वितरण और लाडली बहन जैसी योजनाओं के चलते कृषि कार्यों के लिए मजदूरों का भारी अकाल पड़ गया है, जिससे अब ठेका खेती का चलन बढ़ रहा है।

गोंदिया कृषि श्रमिक (सोर्स फोटो - नवभारत)
Gondia Agriculture Labor Shortage: राज्य और केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को मुफ्त खाद्यान्न वितरित किया जाता है। इस अनाज वितरण के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में खेती के लिए मजदूर मिलना मुश्किल हो गया है और कई जगहों पर खरीफ मौसम की खेती पर भी इसका असर पड़ा है। जिससे किसान खेती काम के लिए मजदूरों की तलाश में है।
राज्य और केंद्र सरकार ने रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से 100 दिन का रोजगार देने की योजना शुरू की है। गरीबी रेखा से नीचे के नागरिकों के साथ-साथ अन्य वर्ग के नागरिकों के लिए निःशुल्क अनाज वितरण योजना प्रारंभ की गई।
अनाज का वितरण सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से 2 से 5 रुपये प्रति किलो के हिसाब से भी किया जाता है। पहले खेती के लिए गांव में ही मजदूर मिलते थे। लेकिन अब मजदूर अतिरिक्त पैसा देने के बाद भी कृषि कार्य के लिए आने को तैयार नहीं हैं। इससे किसानों की समस्या बढ़ती जा रही है। रोजगार गारंटी योजना के तहत रोजगार के लिए पंजीकरण कराने वालों को सरकार मजदूरी दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
‘गाड़ी समेत जला देंगे…’ संजय देशमुख की बगावत की खबरों पर भड़के ठाकरे गुट के कार्यकर्ता, वाशिम में दी चेतावनी
शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसदों ने की स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात, उद्धव ठाकरे गुट में मचा हड़कंप
वर्धा में 1,800 छात्र देंगे NEET की परीक्षा, 6 केंद्रों पर रहेगा तगड़ा बंदोबस्त, प्रशासन तैयार
महाराष्ट्र में मानसून की सुस्ती! ठाणे प्रशासन की किसानों को सलाह, 100mm बारिश से पहले न करें खरीफ बुआई
इससे ऐसी स्थिति बन जाती है कि कृषि कार्य के लिए महिला व पुरुष मजदूर उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। जिले में सिंचाई सुविधाओं के अभाव में अधिकांश क्षेत्रों में एकही बार फसल ली जाती है। कई समृद्ध किसान खेती करने के लिए मजदूरों पर निर्भर हैं। लेकिन अब खेती के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं।
जिससे कई किसानों को ट्रैक्टर से खेती का काम करना पड़ता है। कही-कही पुरुष मजदूरों को 300 से 400 रुपये प्रतिदिन देना पड़ता है। उसके बाद भी मजदूर नही मिल रहे है। गर्मी के दिनों में केवल सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक ही कृषि कार्य किए जाते है। लेकिन इस काम के लिए किसानों को मजदूर मिलना मुश्किल हो गए है।
पशुपालन पर भी असर
खेती के मौसम में कुछ किसानों को काम के लिए ट्रैक्टर से गांव से मजदूरों को लाना पड़ता है। इसके चलते दूर-दराज के इलाकों और शहरों में रहने वाले कई किसान जो गांवों में खेती कर रहे हैं, उन्हें अपनी कृषि भूमि को ठेके में देना पड़ रहा है। कुछ किसान साझेदारी में खेती कर रहे हैं तो कुछ किसान नकद पैसा लेकर एक सीजन के लिए अपनी खेती दे रहे है।
यह भी पढ़ें:- जनता की समस्या पर नो रिस्पॉन्स, पर गोवा के बीच पर धांसू डांस! नांदेड MLC से पहले NCP पार्षदों का सियासी डिस्को
पहले मजदूर उपलब्ध होने के कारण किसान पशुपालन करते थे, लेकिन अब पशुओं की देखभाल के लिए कोई तैयार नहीं है। इससे पशुपालन का कारोबार भी चौपट हो गया है।
खेती करना बस की बात नहीं
पांढराबोडी किसान ईशुलाल चव्हाण ने कहा है कि “लोगों निःशुल्क अनाज का वितरण होने से गांव में मजदूर नहीं मिल रहे है, वहीं लाडली बहन योजना की लाभार्थी महिलाओं को लाभ प्राप्त होने से वे भी कृषि कार्य के लिए आने को तैयार नहीं है। इससे किसानों की समस्या बढ़ती जा रही है और खेत के कार्य प्रभावित हो जाते है। इसी समस्या को लेकर अब खेती करना बस की बात नही रही, जिसके कारण खेती के काम ठेके पर देना पड़ रहा है।”
Gondia agriculture labor shortage contract farming free ration impact 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM‘दीदी’ के भतीजे अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने मानहानि केस में हटाया स्टे; हो सकती है गिरफ्तारी
Jun 17, 2026 | 07:25 PMVat Purnima 2026: वट पूर्णिमा पर बरगद के पेड़ में क्यों लपेटा जाता है धागा? जानें इसके पीछे की मान्यता
Jun 17, 2026 | 07:25 PMExclusive: इंदौर में भागीरथपुरा के बाद अब महावीर नगर में फूटा दूषित पानी का बम; कई घरों में पसरा बीमारी का खौफ
Jun 17, 2026 | 07:07 PM‘गाड़ी समेत जला देंगे…’ संजय देशमुख की बगावत की खबरों पर भड़के ठाकरे गुट के कार्यकर्ता, वाशिम में दी चेतावनी
Jun 17, 2026 | 07:05 PMशिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसदों ने की स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात, उद्धव ठाकरे गुट में मचा हड़कंप
Jun 17, 2026 | 07:04 PMPawan Singh के लाइव शो में मचा बवाल, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई लोगों के घायल होने की खबर
Jun 17, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM
कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM












