-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- 328 Crore To The Farmers Arrears 55 Thousand Farmers Did Not Get The Amount
किसानों के 328 करोड़ रु. बकाया, 55 हजार किसानों को नहीं मिली रकम
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
गोंदिया. जिला मार्केटिंग फेडरेशन के धान खरीदी केंद्रों पर खरीफ मौसम में धान की बिक्री करने वाले 55 हजार किसानों के 328 करोड़ रु. के धान के चुकारे पिछले दो माह से बकाया है. जिससे किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं इससे संवरने के लिए किसानों पर साहुकारों के दरवाजे खड़े होने की नौबत आ गई है. जिले में खरीफ और रबी मौसम में जिला मार्केटिंग फेडरेशन और आदिवासी विकास महामंडल अंतर्गत धान खरीदी की जाती है. मार्केटिंग फेडरेशन ने इस बार 107 धान खरीदी केंद्रों पर 1 लाख 17 हजार 267 किसानों से 7 फरवरी तक 34 लाख 56 हजार 748 क्विंटल धान की खरीदी की है.
इस बिक्री किए धान की कुल कीमत 670 करोड़ 60 लाख 91 हजार रु. है. इसमें से अब तक 341 करोड़ 62 लाख 77 हजार 584 रु. के चुकारे किसानों के खाते में जमा किए गए है. वहीं 328 करोड़ 99 लाख रु. के चुकारे बकाया है. चुकारे के लिए शासन से निधि उपलब्ध नहीं होने से पिछले दो महीने से किसानों को मुश्किल हो रही है. धान की बिक्री कर किसान उधार लेकर कर्ज का भुगतान करते है. लेकिन चुकारे नहीं मिलने से उन्हें अपनी जरूरत पूर्ण करने लोगों सामने हाथ फैलाने की नौबत आ गई है. नैसर्गिक संकट से पूर्व ही किसान त्रस्त है. उन्हेंकृत्रिम संकटों का भी सामना करना पड़ रहा है.
18 लाख क्विंटल धान खुले में
जिला मार्केटिंग फेडरेशन ने खरीफ मौसम में 34 लाख 56 हजार 748 क्विंटल धान की खरीदी की है. इसमें से अब तक राईस मिलर्स ने 19 लाख क्विंटल धान को उठाया है. जबकि शेष 18 क्विंटल धान खरीदी केंद्रों पर वैसे ही खुले में पड़ा है. जिससे इस धान को बारिश मौसम से नुकसान होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.
सम्बंधित ख़बरें
वृक्षधरा फाउंडेशन का भव्य पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प
गोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
SIR सर्वेक्षण से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित, गोंदिया में स्कूल व्यवस्थापन समिति ने उठाई आवाज
गोंदिया में खराब सड़क के कारण बस सेवा बंद, ग्रामीणों और विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी
मिलिंग की गति धीमी
जिला मार्केटिंग फेडरेशन अंतर्गत खरीदी किए गए धान की राईस मिलर्स के साथ अनुबंध पर मिलिंग के बाद चावल शासन को जमा किया जाता है. लेकिन शासन ने अब तक राईस मिलर्स की मांगों का निवारण नहीं किया है. जिससे उन्होंने धान उठाना रोक दिया है. जिससे अब तक केवल 0.55 प्रश. धान की मिलिंग हुई है. वहीं शेष धान खरीदी केंद्रों पर पड़ा है.
16 हजार किसान रह गए वंचित
शासकीय धान खरीदी केंद्रों पर धान की बिक्री करने केलिए ऑनलाईन पंजीयन करने की शर्त शासन ने इस वर्ष से लागू की. 7 फरवरी तक शासकीय धान खरीदी केंद्रों पर धान की बिक्री करने के लिए जिले के 1 लाख 31 हजार 194 किसानों ने पंजीयन किया था. इसमें 1 लाख 17 हजार 267 किसानों ने धान की बिक्री की है लेकिन धान बिक्री करने की अवधि समाप्त होने से 16 हजार किसानों को निजी व्यापारियों को धान बिक्री करने की नौबत आ गई है.
328 crore to the farmers arrears 55 thousand farmers did not get the amount
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














