महा आरोग्य सम्मान 2026: स्वास्थ्य सेवा में गोंदिया का डंका, क्षयरोग नियंत्रण में मिला राज्य में दूसरा स्थान

Gondia News: गोंदिया क्षयरोग विभाग को राज्य में दूसरे स्थान पर रहने हेतु 'महा आरोग्य सम्मान 2026 'से नवाजा गया डॉ.अभिजीत गोल्हार और उनकी टीम को बेहतरीन सर्वे और उपचार हेतु मुंबई में सम्मानित किया गया।
Gondia TB Dept wins 'Maha Arogya Samman 2026' for ranking 2nd in Maharashtra. Dr. Abhijit Golhar received the award for excellence in awareness, survey, and treatment at a state-level ceremony.
गोंदिया ने स्वास्थ्य सेवाओं में मारी बाजी, 'महाआरोग्य सम्मान 2026' से नवाजा गया जिला ( सोर्स: नवभारत)
Published on
Updated on

Maharashtra Health Ministry News: महाराष्ट्र सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर की संकल्पना से मुंबई में राज्य स्तरीय बालासाहेब ठाकरे आरोग्य रत्न अवॉर्ड और महा आरोग्य सम्मान 2026 अवॉर्ड वितरण सम्मेलन आयोजित हुआ। इस दौरान राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य संस्थाओं, जिला स्वास्थ्य अधिकारियों, जिला शल्य चिकित्सकों, चिकित्सा अधीक्षकों, चिकित्सा अधिकारियों, शल्य चिकित्सकों, आशा सेविकाओं को मंत्री प्रकाश आबिटकर और स्वास्थ्य राज्य मंत्री मेघना साकोरे-बोर्डीकर ने पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय आरोग्य अभियान के आयुक्त व अभियान संचालक डॉ. कादंबरी बलकवड़े, संचालक अस्पताल स्वास्थ्य सेवा (मुंबई) डॉ. नितिन अंबाडेकर, संचालक प्राथमिक आरोग्य केंद्र (पुणे) डॉ. विजय कंदेवाड़, सार्वजनिक आरोग्य विभाग प्रधान सचिव डॉ. निपुण विनायक, अवर सचिव ई. रवींद्रन के साथ ही राज्य स्तरीय प्रशासकीय अधिकारी उपस्थित थे।

22 फरवरी को राज्य स्तर पर हुए बालासाहेब ठाकरे आरोग्य रत्न अवॉर्ड और महा आरोग्य सम्मान 2026 अवॉर्ड वितरण में गोंदिया क्षयरोग विभाग को महा आरोग्य सम्मान 2026 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जिला क्षयरोग अधिकारी और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभिजीत गोल्हार को गौरवचिन्ह व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

क्षयरोग कार्यक्रम अच्छे से लागू

गोंदिया जिले को राज्य में दूसरे नंबर पर आने का सम्मान मिला है, क्योंकि जिले में क्षयरोग कार्यक्रम पहल को अच्छे से लागू किया गया है। जिले को राज्य में दूसरे नंबर पर आने का सम्मान डॉ. अभिजीत गोल्हार के नेतृत्व में जिला क्षयरोग विभाग द्वारा ग्रामीण स्तर पर किए गए बेहतरीन टीमवर्क और सूक्ष्म नियोजन के दम पर मिला है। जिलाधरीश प्रजीत नायर, जिप सीईओ मुरुगानंथम, जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर, उपाध्यक्ष सुरेश हर्षे ने डॉ. गोल्हार और उनकी टीम का अभिनंदन किया है।

स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों के टीमवर्क को मिली सहीं पहचान

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभिजीत गोल्हार ने बताया की यह अवॉर्ड टीमवर्क की वजह से ही मुमकिन हो पाया है। विभाग तीन सिद्धांतों के आधार पर काम कर रहा है। पब्लिक अवेयरनेस, सर्वे और ट्रीटमेंट। जिला स्तरीय प्रशासकीय अधिकारी के मार्गदर्शन अनुसार जिला क्षयरोग विभाग के मेडिकल ऑफिसर और सभी आठ तहसील के तहसील स्वास्थ्य अधिकारियों का बेहतरीन नियोजन,

स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, विस्तार अधिकारी, गांव स्तर के सैनिक स्वास्थ्य सहायक, लेबोरेटरी साइंटिफिक अधिकारी, फार्मासिस्ट, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य सेवक व सेविका, आशा सेविकाओं ने लोगों को अच्छी सर्विस दी है। इसलिए इसे महा आरोग्य सम्मान 2026 अवॉर्ड मिला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com