-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Police Cyber Fraud Mule Bank Accounts Action
Gondia News: गोंदिया पुलिस का साइबर ठगी पर शिकंजा, म्यूल बैंक खातों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू
- Written By: आंचल लोखंडे
Mule Bank Account: गोंदिया पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस ने अब तक 15 खातों पर कार्रवाई की है।

साइबर अपराध- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gondia Cyber Crime: देशभर में बढ़ रहे साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए गोंदिया पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले ‘म्यूल बैंक खातों’ के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के एनसीआरपी पोर्टल तथा समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी और शिकायतों के विश्लेषण के आधार पर ऐसे बैंक खातों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधी अब अपने बैंक खातों का उपयोग करने के बजाय अन्य लोगों के बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) का इस्तेमाल ठगी की रकम प्राप्त करने अथवा दूसरे खातों में भेजने के लिए कर रहे हैं। कई बार लोगों को यह कहकर झांसा दिया जाता है कि उनके खाते में फंड, जीएसटी रिफंड, सिविल कार्य का भुगतान या लोन की राशि आने वाली है, वहीं कुछ मामलों में रिश्तेदार के बीमार होने या बैंक खाते की लिमिट समाप्त होने जैसी झूठी बातें बताकर कमीशन का लालच देकर उनके बैंक खाते ठगी के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
म्यूल बैंक खाते बन रहे साइबर ठगी का हथियार
गोंदिया जिले में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत अब तक विभिन्न पुलिस थानों में 15 म्यूल बैंक खातों के खिलाफ अपराध दर्ज किए जा चुके हैं।गोंदिया पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति के बहकावे में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, चेकबुक, पासवर्ड या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें और न ही किसी अनजान व्यक्ति को अपने बैंक खाते का उपयोग करने दें।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
टपकती छत और खराब दरवाजे… मुंबई की BEST बसों की बदहाली पर उठे सवाल, प्रशासन बोला- सब सुरक्षित है
अंधभक्तों के सरगना का फरमान था, धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर भड़के रोहित पवार, छात्रों पर FIR पर दी चेतावनी
लखनऊ में 90% जगह अवैध है, क्या वहां भी बुलडोजर चलेगा? जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर वारिस पठान का तीखा हमला
गोंदिया पुलिस ने शुरू किया अभियान
यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी या संदेहास्पद गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं या www।cybercrime।gov।in पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करें। साथ ही निकटतम पुलिस स्टेशन अथवा साइबर पुलिस स्टेशन, गोंदिया से संपर्क करें। पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे व अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में साइबर सेल गोंदिया तथा जिले के सभी पुलिस थानों द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ यह विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
ये भी पढे़: गोंदिया में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 मामलों में संदिग्ध बैंक खातों पर केस दर्ज
बैंक में क्या होता है म्यूल बैंक खाता ?
म्यूल बैंक खाता वह खाता होता है, जिसका उपयोग साइबर अपराची ऑनलाइन ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन के लिए करते हैं। अपराधी बैंक खाते के साथ एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, यूजर आईडी, पासवर्ड और ओटीपी जैसी बैंकिंग जानकारी लालच या कमीशन देकर हासिल कर लेते हैं। इसके बाद ठगी की रकम इन खातों में जमा कर एटीएम या चेक के माध्यम से निकाल ली जाती है।
Gondia police cyber fraud mule bank accounts action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMहार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
Jul 27, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM













