-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Withdraw Decision To Rent Out Land Tribal Community Members Knocked On Sdm Office
जमीन किराए पर देने का निर्णय वापस लें, आदिवासी समाज बंधुओं ने दी एसडीम कार्यालय पर दस्तक
- Written By: आंचल लोखंडे
Tribal Community: महाराष्ट्र सरकार आदिवासियों की जमीन गैर आदिवासियों को किराए पर देने के लिए स्वतंत्र कानून बनाने की तैयारी में होने की बात राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने गड़चिरोली में दी।

जमीन किराए पर देने का निर्णय वापस लें (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gadchiroli News: महाराष्ट्र सरकार आदिवासियों की जमीन गैर आदिवासियों को किराए पर देने के लिए स्वतंत्र कानून बनाने की तैयारी में होने की बात राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने 19 सिंतबर को गड़चिरोली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। इस निर्णय के खिलाफ आदिवासी समुदाय में तीव्र नाराजगी होकर समाज बंधुओं द्वारा निर्णय का तीव्र निषेध किया गया है। आदिवासी समाज का कहना है कि यह निर्णय अन्यायकारक, असंवैधानिक और आदिवासी समाज के बुनियादी अधिकारों का हनन करने वाला है।
आदिवासियों की जमीन केवल वित्तीय साधन न होकर आदिवासियों के सांस्कृतिक, सामाजिक अस्मिता व जीवनावश्यक साधन का प्रमुख आधार है। जमीन गैर आदिवासियों को किराए तत्व पर प्रवेश देने पर अन्नसुरक्षा, पारंपरिक जीवनशैली और स्थानीय अधिकार खतरे में आने की बात कही गई। जिससे आदिवासी समाज ने उक्त निर्णय तत्काल वापस लेने की मांग सरकार से की है। इस मांग को लेकर आदिवासी समुदाय के लोगों ने एटापल्ली के उपविभागीय अधिकारी कार्यालय पर दस्तक देकर एसडीएम के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन भिजवाया है।
अन्यथा समुदाय करेगा विशाल आंदोलन
आदिवासी समुदाय के लोग पिछले अनेक वर्षों से अपनी मालिकाना जमीन पर पारंपारिक तरीके से खेती कर जीवनयापन कर रहे है। उनकी जमीन उनके जीवनयापन का माध्यम है। ऐसे में सरकार ने आदिवासियों की जमीन गैर आदिवासियों को किराए पर देने का निर्णय लेने से आदिवासी समाज पर अन्याय होगा। और यह अन्याय समुदाय कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा, जिससे सरकार तत्काल अपना निर्णय वापस लें, अन्यथा समाज बंधुओं द्वारा विशाल आंदोलन किया जाएगा, ऐसी चेतावनी भी ज्ञापन में दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
खाट-स्ट्रेचर का सहारा! गड़चिरोली के दुर्गम कोईंदूल गांव में स्वास्थ्यकर्मियों की जांबाजी से टला बड़ा हादसा
जंतर-मंतर आंदोलन पर मंत्री बावनकुले का हमला: युवाओं को भड़काया जा रहा, पथराव के इरादे से लाए गए थे पत्थर
Gadchiroli News: गड़चिरोली में CPI ने सौंपा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग
गड़चिरोली में टसर रेशम विकास परियोजना शुरू, 2270 आदिवासी किसान परिवारों को मिलेगा लाभ
सरकार के सामने तीन मांगें
आदिवासियों की जमीन गैर आदिवासियों को किराए तत्पर देने का निर्णय तत्काल वापस लेने, आदिवासियों के जमीन का संरक्षण और अधिकारियों की गारंटी देने वाला कानून बनाने, आदिवासी समाज संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले समाज का सक्रिय सहभाग और सल्लामसलत करने की मांग की है।
ये भी पढ़े: जोरदार होगी वापसी की बारिश, महाराष्ट्र में भारी वर्षा की चेतावनी, 26 सितंबर से फिर लगेगी झड़ी
उपविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपते समय आदिवासी गोटुल समिति के अध्यक्ष अक्षय पुंगाटी, आदिवासी युवा समिति के अध्यक्ष शुभम रापंजी, कृष्णार के पेसा अध्यक्ष किशोर कांदो, चमरू हिचामी, ऋषि तेलामी, सामजी हिचामी, नपं अध्यक्ष दीपयंती पेंदाम, पार्षद निजान पेंदाम, किसन हिचामी, जिलापुर्ती सभापति नामदेव हिचामी, राहुल कुलमेथे, उमेश पोरतेट, अजय सडमेक, उज्वल मडावी, शुभम दुर्वा, अंकुश कोरमी, निखिल कोरमी, भूपेश हेडो, गुरुदास सडमेक, सागर कुलयेटी, संतोष हिचामी, सचिन गोटा आदि समेत आदिवासी बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Withdraw decision to rent out land tribal community members knocked on sdm office
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी जिम्मेदार नहीं! प्रधानमंत्री के सपोर्ट में सामने आए NEET टॉपर्स, पेपर लीक को लेकर कही बड़ी बात
Jul 24, 2026 | 10:19 AMनवभारत संपादकीय: हिमालय में कितना सुरक्षित है सुरंग बनाना? जानिए क्यों मंडरा रहा मजदूरों की जिंदगी पर खतरा
Jul 24, 2026 | 10:16 AMपालघर में मूसलाधार बारिश का तांडव: 891 लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट; कालू नदी के उफान से 10 गांव कटे
Jul 24, 2026 | 10:15 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 3497 रुपये की भारी गिरावट, चांदी भी 8641 रुपये लुढ़की, जानें ताजा भाव
Jul 24, 2026 | 10:14 AMIndian Space Food: धरती ही नहीं, अंतरिक्ष में भी ले जा सकते हैं ये 3 भारतीय फूड आइटम, जानिए क्यों हैं खास
Jul 24, 2026 | 10:12 AM‘घर चलाना है तो डायरेक्टर्स के साथ…’ ईवा ग्रोवर का कास्टिंग काउच पर खुलासा, हैदर अली खान पर लगाए आरोप
Jul 24, 2026 | 10:10 AMमुरैना में खाद वितरण में बड़ी लापरवाही, ऑनलाइन स्टॉक गड़बड़ी पर जिला विपणन अधिकारी विनोद कोटिया निलंबित
Jul 24, 2026 | 10:09 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














