- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Wild Elephants Return To Gadchiroli Fear Prevails In Villages
Gadchiroli News: गड़चिरोली में लौटे हाथी, गांवों में खौफ का माहौल, वन विभाग अलर्ट मोड पर
- Written By: आंचल लोखंडे
ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए आए दो जंगली हाथी शुक्रवार रात को चंद्रपुर जिले के सावली वनक्षेत्र में फिर से देखे गए। इस खबर ने क्षेत्र के गांवों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

गड़चिरोली में लौटे जंगली हाथी। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली: महाराष्ट्र का गड़चिरोली जिला, जो अब तक अपनी बाघों की गिनती और नक्सली गतिविधियों के कारण चर्चा में रहता है, अब एक और जंगली संकट से जूझ रहा है। ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए आए दो जंगली हाथी शुक्रवार रात को चंद्रपुर जिले के सावली वनक्षेत्र में फिर से देखे गए। इस खबर ने क्षेत्र के गांवों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
इन हाथियों को विहिरगांव, रामनगर, सायखेड़ा और असोला-मेंढा जलाशय के समीप घूमते हुए देखा गया। रात के सन्नाटे में जंगल के भीतर से आती झाड़ियों की सरसराहट, टूटी हुई शाखाएं और भारी कदमों की आहट ने गांव वालों की नींद उड़ा दी।
वन विभाग को सूचना
स्थानीय मछुआरों ने बताया, “हम झील के किनारे मछली पकड़ रहे थे तभी विशालकाय काया सामने आ गई। पहले तो लगा कोई बड़ा जानवर होगा… लेकिन जब देखा कि वो हाथी था, तो दिल ही कांप गया।” कुछ लोगों ने डरते-डरते मोबाइल कैमरे से फोटो और वीडियो लिए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। शनिवार को भी उन्हें सावली क्षेत्र में देखा गया।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि, महिला स्वास्थ्य को नई दिशा; एक दिन में 27 सफल सर्जरी
गडचिरोली में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, आरमोरी-वडसा मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से एक की गई जान
Gadchiroli Accident News: रांगी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, बहन को निमंत्रण देने निकले युवक की मौके पर मौत
‘स्टील हब’ परियोजनाओं के खिलाफ किसानों का मोर्चा, उपजाऊ जमीन बचाने आंदोलन तेज
वन विभाग अलर्ट मोड पर
वन विभाग ने इन हाथियों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। वन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि उन्हें कोई छेड़छाड़ या खतरा महसूस हुआ, तो वे आक्रामक हो सकते हैं और जान-माल को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
दर्दनाक हादसे से कांप उठा अमरावती शहर, कूलर के झटके से मां समेत 2 बच्चों की मौत
वन विभाग की अपील
किसी को भी रात में बाहर न निकलने की सख़्त हिदायत
हाथियों के पास जाने, वीडियो बनाने या शोर मचाने से परहेज़ करें
खतरे की स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचित करें
पहले भी कर चुके हैं क्षेत्र में तबाही, अब फिर लौटे
गौरतलब है कि यही हाथी मई माह में ताडोबा-अंधारी टाइगर रिज़र्व के कोर और बफर ज़ोन तक पहुंच चुके थे, जिससे वहां के पर्यटन और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर बड़ा असर पड़ा था। पर्यटन के आखिरी दौर में, हाथियों के आगमन से सफारी रद्द करने की नौबत आ गई थी। अब जब उन्होंने फिर से उसी मार्ग से वापसी की है, तो यह साफ है कि यह झुंड इस क्षेत्र को अपना नया ठिकाना बना रहा है।
क्या कहते हैं वन्यजीव विशेषज्ञ?
वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि हाथियों के इस तरह बार-बार लौटना संकेत है कि जंगलों में उनके प्राकृतिक आवास और भोजन की कमी हो रही है, जिससे वे मानव बस्तियों की ओर खिंचे चले आ रहे हैं। ऐसे में यह केवल वन विभाग के लिए नहीं, पूरे पारिस्थितिक तंत्र के लिए एक चेतावनी है। शेरों की सरजमीं पर अब हाथियों की दहाड़ सुनाई दे रही है। एक ओर जहां वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह दृश्य रोमांचक हो सकता है, वहीं स्थानीय लोगों के लिए यह खतरे की घंटी है। अब समय है कि वन्यजीव और मानव के बीच संतुलन साधने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाए।
Wild elephants return to gadchiroli fear prevails in villages
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
May 30, 2026 | 01:23 PMसंभाजीनगर: छावनी के रेजिमेंटल स्कूलों की जर्जर इमारतें घोषित खतरनाक, नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश पर लगी रोक
May 30, 2026 | 01:23 PMस्कूल गार्ड पर झपटा आवारा कुत्ता, CCTV वायरल होते ही डॉग लवर्स और लोगों के बीच छिड़ी बहस
May 30, 2026 | 01:21 PM15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PMनागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
May 30, 2026 | 01:11 PMभोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
May 30, 2026 | 01:09 PMMaruti की 5 नई कारें मचाएंगी धूम, Brezza Facelift से लेकर Electric MPV तक, कार लवर्स के लिए सुनहेरा मौका
May 30, 2026 | 01:07 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM














