- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Thirty First Police Alert Gadchiroli Nakabandi Patrol
थर्टी फर्स्ट पर गड़चिरोली पुलिस की पैनी नजर, प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी, गश्त बढ़ाई जाएगी
Thirty First Police Alert: गड़चिरोली में थर्टी फर्स्ट को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है, जहां प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी, बढ़ी हुई गश्त और अवैध शराब विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- Written By: आंचल लोखंडे

Thirty First Police Alert:गड़चिरोली में थर्टी फर्स्ट (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Police Nakabandi: वर्ष के अंतिम दिन यानी थर्टी फर्स्ट को लेकर गड़चिरोली शहर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। नए वर्ष के स्वागत में शहर और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर पार्टियों का आयोजन किया जाता है, जहां शराब सेवन के कारण विवाद होने की आशंका बनी रहती है। खासकर युवा वर्ग द्वारा आयोजित पार्टियों को देखते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। नगर परिषद चुनाव के दौरान पहले ही नाकाबंदी कर कई अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
बावजूद इसके, थर्टी फर्स्ट के अवसर पर चोरी-छिपे शराब की तस्करी और अवैध बिक्री की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर पुलिस ने एक दिन पहले ही प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी करने और वाहनों की सघन जांच का फैसला लिया है।
शराब विक्रेताओं और तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर
रात के समय पुलिस गश्त को भी बढ़ा दिया गया है। थर्टी फर्स्ट के दौरान शराब विक्रेताओं और तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पिछले कई वर्षों से पुलिस विभाग थर्टी फर्स्ट के मद्देनजर नाकाबंदी और वाहनों की कड़ी जांच करता आ रहा है, ताकि किसी भी तरह की अनुचित घटना को रोका जा सके। इस वर्ष भी इसी रणनीति के तहत कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जलसंकट से गुस्साया मनेगाव, तहसील पर ‘हंडा मोर्चा’, सड़क निर्माण में टूटी पाइपलाइन, 22 गांव प्रभावित
Nashik News: एक हजार ग्राम पंचायतों में होगा ‘प्रशासक राज’; सरपंच परिषद ने जताई आपत्ति
मेट्रो-9 के ‘बॉटल नेक’ फ्लाईओवर का डिवाइडर हटाया जा रहा, फिलहाल केवल दो लेन से शुरू होगा यातायात
पुणे: 40 साल बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; टाकली हाजी में ग्राम पंचायत की जमीन भू-माफियाओं से मुक्त
नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई : चव्हाण
गड़चिरोली शहर पुलिस थाना के थानेदार विनोद चव्हाण ने बताया कि थर्टी फर्स्ट कार्यक्रम के दौरान शराब के कारण कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस कर्मियों के विशेष पथक गठित कर गश्त शुरू कर दी गई है। यह गश्त बुधवार रात 12 बजे तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि चंद्रपुर मार्ग पर बैरिकेड्स लगाकर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुंबई शराब बंदी अधिनियम की धारा 110 और 117 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े: नक्सली हमला: हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा पलटी, साक्ष्यों और पहचान के अभाव में आरोपी बरी
अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज
जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के आदेशानुसार शहर पुलिस ने शहर और तहसील क्षेत्र में अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके चलते गड़चिरोली शहर में शराब की बिक्री में काफी कमी आई है। थर्टी फर्स्ट को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी की गई है और रात के समय विभिन्न पुलिस टीमों द्वारा गश्त बढ़ा दी गई है। इन सख्त कदमों के कारण गड़चिरोली शहर में शराब के शौकीनों को इस बार थर्टी फर्स्ट की पार्टी बिना शराब के ही मनानी पड़ सकती है।
Thirty first police alert gadchiroli nakabandi patrol
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या आपका फोन आपकी बातें सुन रहा है? नई रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, जानिए सच क्या है
Feb 18, 2026 | 03:31 AMआज का राशिफल 18 February 2026: कर्क और वृश्चिक राशि वालों को होगा धन लाभ, मकर राशि वाले रहें सावधान!
Feb 18, 2026 | 12:05 AMवर्ल्ड कप में जीत के लिए नेपाल ने 12 साल का किया इंतजार, अब SCO को दी ऐसी हार कि हिला डाली पूरी प्वाइंट्स टेबल
Feb 17, 2026 | 11:53 PMIND vs NED: बल्लेबाज दिखाएंगे दम या फिर गेंदबाजों का रहेगा बोलबाला? जानिए अहमदाबाद मुकाबले की पिच रिपोर्ट
Feb 17, 2026 | 11:22 PMIND vs NED: बुमराह और पांड्या को आराम, सिराज की होगी वापसी? नीदरलैंड के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
Feb 17, 2026 | 11:08 PMखाली पेट ब्रेड खाने वालों को ख़बरदार करने वाली ख़बर, तुरंत पढ़िए और हो जाएं सावधान
Feb 17, 2026 | 10:36 PMवानखेड़े में नेपाल का बोलबाला, स्कॉटलैंड को 7 विकेट के बड़े अंतर से दी मात, दीपेंद्र ऐरी का तूफानी अर्धशतक
Feb 17, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

खाकी हुई शर्मसार! ट्रेन के AC कोच से तकिया-चादर चुराते पकड़ा गया UP पुलिस का सिपाही, देखें यह VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:58 PM
क्या ट्रेन में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं? मनचले ने सरेआम किया अश्लील बर्ताव, युवती की हिम्मत ने कर दिया बेनकाब
Feb 17, 2026 | 09:52 PM
प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:20 PM
सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! क्या 2027 तक ₹1 लाख से नीचे आएगा गोल्ड? रूस की एक खबर ने हिलाया बाजार
Feb 17, 2026 | 09:14 PM
सिर्फ रील्स पर नहीं, काम पर होगा वोट! ‘जेन-जी’ युवाओं ने नेताओं को दी सीधी चेतावनी- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:07 PM
‘देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ’, जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी; देखें क्या कहा- VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:59 PM














