- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Encroachment Removal Drive Postponed After Np Election
गड़चिरोली में अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित, नप उपाध्यक्ष चुनाव के बाद होगा विचार
Encroachment Removal Drive: गड़चिरोली शहर में बढ़ते सड़क हादसों और यातायात समस्या के बीच नगर परिषद में उपाध्यक्ष चुनाव लंबित होने के कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान फिलहाल स्थगित कर दिया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Encroachment Removal Drive:गड़चिरोली शहर (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gadchiroli News: पिछले कुछ दिनों से गड़चिरोली शहर में हादसों की संख्या तेजी से बढ़ी है। शहर के मुख्य चौक सहित विभिन्न मार्गों पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। विशेष रूप से इसी माह चंद्रपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर में एक महिला शिक्षिका की मृत्यु हो गई थी। वहीं 7 दिसंबर को मुख्य इंदिरा गांधी चौक में एक ही दिन दो हादसे हुए।
इन घटनाओं के कारण शहर में यातायात की समस्या गंभीर होती जा रही है। इसका प्रमुख कारण सड़कों पर किया गया अतिक्रमण बताया जा रहा है। अतिक्रमण के चलते सड़कों पर वाहन खड़े रहने से अन्य वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ता है और हादसे हो रहे हैं।
अतिक्रमण को हटाने की रणनीति तैयार
इसी को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद प्रशासन ने शहर के मुख्य चौक और प्रमुख मार्गों पर व्यवसायियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की रणनीति तैयार की थी। योजना के अनुसार नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद कार्रवाई की जानी थी। हालांकि, अभी तक नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद का चुनाव नहीं हो सका है, जिसके कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। नगर परिषद प्रशासन के अनुसार, जैसे ही पदाधिकारी विराजमान होंगे, पहली ही सभा में निर्णय लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
महिला के गुस्से का सामना करते दिखे मंत्री गिरीश महाजन, वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
महाराष्ट्र में भीषण गर्मी से निपटने की तैयारी, मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया ‘सेंटर फॉर एक्सीलेंस’ का शुभारंभ
आंगन से लेकर अंतरिक्ष तक भारतीय महिलाओं की उड़ान, नवभारत इंस्पायरिंग वुमन समिट में बोलीं विजया रहाटकर
अक्षय तृतीया पर महाराष्ट्र सरकार की बड़ी सफलता, प्रशासन ने रोके 13 बाल विवाह
कम नहीं हुई तेज रफ्तार वाहनों की गति
पिछले कुछ वर्षों से शहर की सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही बड़े पैमाने पर बढ़ी है। भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण सड़कों पर हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। इससे पहले भी कई बार भारी वाहनों की टक्कर में लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी प्रतिबंधात्मक उपाय नहीं किए गए हैं। वर्तमान में गड़चिरोली हादसों का शहर बनता जा रहा है, जिस पर प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।
ये भी पढ़े: बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव में अंतिम समय के गठबंधन से कांग्रेस के शहरी कार्यकर्ता परेशान
पदाधिकारी विराजमान होने के बाद होगी कार्रवाई
गड़चिरोली नगर परिषद मुख्याधिकारी सूर्यकांत पिदुरकर ने कहा कि शहर के मुख्य चौक और प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण करने वाले व्यवसायियों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। नगर परिषद का चुनाव संपन्न हो चुका है, लेकिन उपाध्यक्ष पद का चुनाव अब तक नहीं हुआ है, जिसके कारण कार्रवाई टल गई है। पदाधिकारी विराजमान होते ही निश्चित रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
Gadchiroli encroachment removal drive postponed after np election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AI ने खुद किया Chrome हैक, अब आपका डेटा कितना सुरक्षित?
Apr 22, 2026 | 03:03 AMAaj Ka Rashifal 22 April: इन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा, लेकिन ये 2 राशियां रहें सावधान! जानें बुधवार का राशिफल
Apr 22, 2026 | 12:05 AMNumber 8 Numerology : 8, 17, 26 तारीख़ को जन्में लोग कैसे होते हैं? जानिए उनके जीवन की खासियतें
Apr 21, 2026 | 11:29 PMहैदराबाद में अभिषेक शर्मा का धमाकेदार शतक, दिल्ली के खिलाफ अकेले दम पर पलट दिया मैच, 47 रन से मुकाबला जीता SRH
Apr 21, 2026 | 11:28 PMमहिला के गुस्से का सामना करते दिखे मंत्री गिरीश महाजन, वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
Apr 21, 2026 | 11:08 PMAluminium Foil: क्या आप भी फॉयल या अखबार में लपेटते हैं खाना? यह आदत बन सकती है सेहत के लिए जानलेवा
Apr 21, 2026 | 10:35 PMOily Skin:क्या आप भी ऑयली स्किन से हैं परेशान तो इन टिप्स को अपनाकर रखें स्किन को हर टाइम चमकदार और जवां
Apr 21, 2026 | 10:08 PMवीडियो गैलरी

अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मिलाया हाथ! हरियाणा में ये क्या बोल गए सपा प्रमुख, 2027 चुनाव के लिए कर दिया ऐलान
Apr 21, 2026 | 09:52 PM
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Apr 21, 2026 | 04:21 PM
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM
मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM













